Sat Oct 24, 2026 | 09:24 AM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

मुलेठी कौन-कौन सी बीमारी में काम आती है? एक्सपर्ट से जानें

मुलेठी का इस्तेमाल अक्सर लोग गले को साफ करने के लिए करते हैं लेकिन कई समस्याएं और हैं जिनमें आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं? कैसे जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय।
मुलेठी कौन-कौन सी बीमारी में काम आती है? एक्सपर्ट से जानेंमुलेठी कौन-कौन सी बीमारी में काम आती है? एक्सपर्ट से जानें

मुलेठी (licorice) का इस्तेमाल ट्रेडिशनल मेडिसन में खूब किया जाता है। इसमें कई ऐसे बायोएक्टिव इंग्रीडिएंट्स होते हैं जो कि सेहत के लिए कारगर तरीके से काम करते हैं। इतना हीं नहीं, इसके खास एंटीऑक्सीडेंट्स की वजह से अलग-अलग बीमारियों से बचाव के लिए लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। क्या हैं ये बीमारियां और ये सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है? इन बीमारियों में इसका सेवन कैसे करें, जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru से।

मुलेठी कौन-कौन सी बीमारी में काम आती है?

डाइट एक्सपर्ट एडविना बताती हैं कि मुलेठी का इस्तेमाल कई बीमारियों से बचाव में मददगार है। दरअसल, नॉर्मली इसे खांसी और गले की खराश के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल अलग-अलग बीमारियों में कर सकते हैं जैसे

1. अपच में मुलेठी के फायदे

अपच में मुलेठी का सेवन बेहद मददगार साबित हो सकती है। मुलेठी पेट को आराम देती है। Biomolecules जर्मल में प्रकाशित शोध की मानें तो यह पेट में म्यूकस का उत्पादन बढ़ाती है ताकि एसिड बेअसर हो सके। ये जलन कम करती है और इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाचन नली में सूजन को कम करते हैं। इससे पेट फूलने, खट्टी डकार और पेट के हल्के दर्द को रोकने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये म्यूकस, पेट की परत की सुरक्षा प्रदान करती है और पेप्टिक अल्सर को ठीक करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: गले की खराश का रामबाण इलाज: मुलेठी और शहद के ये फायदे कर देंगे आपको हैरान

कैसे करें सेवन: अपच में आप मुलेठी की चाय पी सकते हैं जो कि बहुत तेजी से काम करती है और आपको बेहतर महसूस कराती है।

2. स्किन के लिए मुलेठी के फायदे

मुलेठी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि स्किन की कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। जिन लोगों को एक्ने की समस्या है या शरीर पर काफी सारे दाने हैं उन लोगों के लिए मुलेठी काफी फायदेमंद है। ये स्किन के बैक्टीरिया को कम करने के साथ एक्ने के बैक्टीरिया को फैलने से रोकता है जिससे बॉडी एक्ने की समस्या में भी कमी आती है।

कैसे करें मुलेठी का इस्तेमाल: एक्ने की समस्या में मुलेठी फेस पैक का इ्सतेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि 1 चम्मच मुलेठी पाउडर में 1 से 2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं और फिर शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। हल्का सा सूख जाए तो कॉटन की मदद से चेहरा साफ कर लें।

3. सर्दी जुकाम में मुलेठी के फायदे

सर्दी जुकाम में आप मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि गले को साफ करने के साथ श्वसन तंत्र की समस्याओं को कम करने में मददगार है। इसके अलावा ये बलगम को बाहर निकालने में मददगार है जिससे सर्दी-जुकाम की समस्या अपने आप कम होने लगती है। इसके अलावा मुलेठी में ऐसे एंजाइम होते हैं जो शरीर को लिम्फोसाइट्स और मैक्रोफेज बनाने में मदद करते हैं। ये ऑटोइम्यून बीमारियों को रोकने और इम्यून सेल्स को मजबूत करने में कारगर है जिससे आप मौसमी इंफेक्शन के ज्यादा शिकार नहीं होते।

acidityacidity

कैसे करें सेवन: सर्दी-जुकाम में मुलेठी और अदरक का काढ़ा पीना फायदेमंद हो सकता है या आप मुलेठी की चाय पी सकते हैं जो कि इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है।

4. महिलाओं के लिए मुलेठी के फायदे

डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि मुलेठी का इस्तेमाल PCOS या PCOD वाली महिलाओं के लिए कुछ हद तक फायदेमंद है। दरअसल, मुलेठी टेस्टोस्टेरोन के लेवल को कम कर सकती है और गर्भधारण की संभावना बढ़ा सकती है। इसमें एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

कैसे करें सेवन: मुलेठी को दूध में उबाल लें और इस दूध को पिएं। इसके अलावा PMS में आप मुलेठी की चाय पी सकती हैं जो कि इसके लक्षणों को कम करने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: मुंह में छाले होने पर इस्तेमाल करें मुलेठी, जानें तरीका और फायदे

5. वेट लॉस में मुलेठी के फायदे

मुलेठी मेटाबॉलिज्म तेज करके, शरीर में फैट जमा होने से रोकती है जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ये फैट लिपिड मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार है। इसके अलावा यह भूख को कंट्रोल करने और पाचन में सुधार करने में मददगार है, जिससे ज्यादा खाने से बचा जा सकता है और वेट बैलेंस रखने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, मुलेठी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में मोटापे से जुड़ी सूजन को कम करते हैं।

कैसे करें सेवन: वेट लॉस के लिए आप सुबह खाली पेट मुलेठी का पानी पी सकते हैं या इसका पानी पी सकते हैं जो कि इस समस्या से बचाव में मददगार है।

निष्कर्ष:

खास बात यह है कि मुलेठी का सेवन संतुलित मात्रा में करें खासकर कि इसके ग्लाइसीराइजिन (glycyrrhizin) इंग्रीडिएंट के कारण। इसका ज्यादा सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ाता है, पोटैशियम कम हो सकता है और दिल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा मुलेठी प्रेग्नेंसी में बिलकुल न ले। साथ ही डॉक्टर से बिना पूछे मुलेठी का सेवन न करें।

FAQ

  • मुलेठी की तासीर गर्म है या ठंडी?

    आयुर्वेद के अनुसार मुलेठी की तासीर ठंडी होती है इसलिए ये पेट को ठंडा करने के साथ एसिडिटी कम करने में मददगार है। इसके अलावा ये पित्त दोष को कम करने में मददगार है।
  • गले के लिए मुलेठी का उपयोग कैसे करें?

    गले के लिए मुलेठी का उपयोग कई प्रकार से मददगार है क्योंकि ये खराश कम करने के साथ श्वसन तंत्र की समस्याओं से भी राहट दिलाने में मददगार है। 

Read Next

→ मुंह में छाले होने पर इस्तेमाल करें मुलेठी, जानें तरीका और फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 03, 2026 15:39 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj