Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

मुलेठी या लौंग: रात में ज्यादा खांसी आने पर किसका सेवन करें? खुद आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया

Mulethi and laung for cough at night in hindi: मुलेठी और लौंग का सेवन सेहत के लिए बेहद माने जाते हैं लेकिन जब बात आती है रात में तेज खांसी की तो किसका सेवन ज्यादा कारगर है? जान लेते हैं। 

Mulethi and laung for cough at night in hindi: सर्दियों में लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या बहुत ज्यादा परेशान करती है। रह-रहकर ये दिक्कत लगी रहती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपचारों को अपनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, हमारी दादी-नानियां सर्दी-जुकाम के लिए लौंग और मुलेठी का इस्तेमाल करती रही हैं और उनका मानना रहा है कि ये खांसी-जुकाम में बेहद कारगर देसी उपचारों में से एक हैं लेकिन अगर आपको रातभर लगातार खांसी हो तो क्या करें? इन दोनों में से कौन सा ज्यादा कारगर है? जानते हैं इस बारे में Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda से

मुलेठी या लौंग: रात में ज्यादा खांसी होने पर किसका सेवन करें?

Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma बताती हैं कि बहुत लोगों को रात में खांसी की समस्या होती है। जैसे ही सोने जाते हैं खांसी और बढ़ जाती है और ऐसे में समझ नहीं आता है कि इसे कैसे शांत करें। जिनको दिन भर बहुत साधारण सी खांसी होती हैं, उन्हें भी रात में अचानक से बढ़ने वाली खांसी से ज्यादा तकलीफ हो जाती है। आयुर्वेद में खांसी को रोकने के लिए कई कारगर उपाय बताए गए हैं लेकिन इनमे से सर्वश्रेष्ठ कौन सी औषधि है इसे जानना बहुत जरुरी है। अक्सर लोग मुलेठी और लौंग के बीच में असमंजस में रहते हैं। ऐसे में इस्तेमाल से पहले आपको ये जानना चाहिए कि आयुर्वेद में खांसी का कारण क्या है और फिर इन दोनों में से क्या है कारगर विकल्प।

आयुर्वेद में खांसी का कारण

आयुर्वेद में खांसी को वात और कफ दोषों के बिगड़ने का कारण माना गया है। किसी भी व्यक्ति में रात के समय स्वाभाविक रूप से कफ दोष बढ़ जाता है, इसलिए जब आप सोते हैं तो खांसी भी बढ़ जाती है। अगर आप खांसी से राहत पाना चाहते हैं तो आपको ऐसे खाद्य पदार्थों को खाना चाहिए जिससे गले को आराम मिले और कफ दोष शांत हो जाए।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में होने वाले जुकाम, खांसी और गले में खराश के लिए 9 आयुर्वेदिक उपाय

मुलेठी-Mulethi for cough at night in hindi

आयुर्वेद में मुलेठी (यष्टिमधु) को गले के रोगों के लिए औषधि के रूप में जाना जाता है। यह औषधि स्वाभाविक रूप से स्वाद में मीठा और शीतल प्रकृति का होता है लेकिन आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि कैसे यह गले के लिए अमृत का काम करता है:

  • मुलेठी के सेवन से गले की जलन कम होती है और खिचखिच में कमी आती है।
  • अगर आपको एलर्जी वाली सूखी खांसी है तब तो मुलेठी आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं।
  • अगर आप रात में मुलेठी खाकर सोते हैं तो आपके गले में मौजूद म्यूकस मेम्ब्रेन पर एक सुरक्षात्मक परत बन जाती है, जिससे रात में ज्यादा खांसी नहीं होती है और आपको आराम मिलता है।

cough_remedy

खांसी में कैसे लें मुलेठी?

मुलेठी का प्रयोग कैसे करना चाहिए यह जानना बहुत जरूरी है तभी आप इसे प्रभावी तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे। आप रात में सोने से पहले एक गिलास दूध या पानी में आधा चम्मच मुलेठी पाउडर मिलाकर पी सकते हैं, इससे आपको बहुत आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: गले में जलन की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से जानें कारण, लक्षण, घरेलू उपचार

लौंग-laung for cough at night in hindi

लौंग प्राकृतिक रूप से बहुत गर्म होता है। यह शक्तिशाली औषधि एंटी बैक्टीरियल गुण वाला होता है जिससे कई लाभ होते हैं। अगर आपको बलगम वाली खांसी है, तो लौंग बहुत असरदार होगा और रात में लगातार आने वाली खांसी से निजात दिलाने में मददगार है। कफ वाली खांसी के लिए लौंग के कई फायदे हैं। जैसे

लौंग खाने से कफ पतला होकर बाहर आ जाता है।
लौंग में पाया जाने वाला तेल गले के दर्द और सूजन को कम करता है।

खांसी में कैसे लें लौंग?

अगर आपको बलगम वाली खांसी है तो रात में सोने से पहले 1-2 लौंग मुंह में रखकर उसको चूसें या आप इसे शहद के साथ भी ले सकती हैं। इससे खांसी में आराम मिलेगा। इससे आपके गले को भी राहत महसूस होगी।

एक्सपर्ट की राय: कौन है ज्यादा बेहतर?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स डॉ चंचल शर्मा के अनुसार रात में ज्यादा खांसी आने पर मुलेठी लेना ज्यादा सुरक्षित और सहज विकल्प है। यह और भी असरदार तब हो जाता है जब आपको रात में लगातार परेशान करने वाली सूखी खांसी हो।

FAQ

  • सूखी खांसी को तुरंत कैसे ठीक करें?

    सूखी खांसी से तुरंत राहत पाने के लिए आप गले में शहद डाल लें। इससे गले को राहत मिलने के साथ आपको आराम महसूस हो सकता है। इसके अलावा आप अदरक को कूचकर इसका रस निकालकर शहद में मिलाकर ले सकते हैं।
  • सूखी खांसी में क्या नहीं खाना चाहिए?

    सूखी खांसी में आपको ज्यादा खट्टी चीजों के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि ये गले में जलन पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन भी सूखी खांसी का कारण बन सकता है।
  • सूखी खांसी ठीक होने में कितना समय लगता है?

    सूखी खांसी ठीक होने में 5 से 10 दिन तक लग सकते हैं और कई बार इससे ज्यादा समय भी लग सकता है। इस प्रकार से बहुत मेहनत करने के बाद भी खांसी ठीक करने में दिक्कत हो सकती है।

Read Next

मर्दाना ताकत बढ़ाने वाले सालम पंजा का किन्हें करना चाहिए इस्तेमाल? आयुर्वेदाचार्य से जानें सेवन का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 16, 2026 18:20 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 16, 2026 18:20 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 16, 2026 18:20 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content