Salam Panja: आजकल सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब की रील्स में एक ही नाम देखने को मिल रहा है और वह है सालम पंजा। कोई इसे ताकत बढ़ाने वाला टॉनिक बता रहा है, कोई इसे सबसे बेहतरीन सेक्सुअल टॉनिक कह रहा है, तो कोई इसे हर कमजोरी की दवा मान रहा है। इसलिए लोगों के मन में सालम पंजा को लेकर काफी कन्फ्यूजन रहती है। अलग-अलग तरह की भ्रांतियों के कारण सालम पंजा काफी ज्यादा महंगा भी बिकता है और कई बार लोग नकली भी खरीद लेते हैं। इन सभी भ्रांतियों को दूर करने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बात की। उन्होंने सालम पंजा के फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी दी।
सालम पंजा क्या होता है?
डॉ. श्रेय कहते हैं, “आयुर्वेद के अनुसार, सालम पंजा एक दुर्लभ पहाड़ी जड़ी-बूटी है, जिसका आकार किसी जीव के पंजे जैसा लगता है, इसलिए इसे सालम पंजा कहा जाता है। यह आमतौर पर ठंडे और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है। वैसे तो सालम पंजा को आमतौर पर एक सेक्सुअल टॉनिक, नर्वाइन टॉनिक और जनरल टॉनिक के रूप में जाना जाता है, लेकिन यह बहुत महंगा होता है और शुद्ध रूप में मिलना मुश्किल है। बाजार में इसमें काफी मिलावट पाई जाती है।”

यह भी पढ़ें- हार्मोनल असंतुलन और हाई ब्लड शुगर जैसी परेशानियां को बढ़ाती है सालम मिश्री, जानें इसे खाने के 5 नुकसान
सालम पंजा को ताकत बढ़ाने वाला क्यों माना जाता है?
सालम पंजा में म्यूसिलेज, स्टार्च, शर्करा, नाइट्रोजन युक्त तत्व, फॉस्फेट, प्रोटीन, पोटैशियम और क्लोराइड पाया जाता है और इन्हीं तत्वों की वजह से इसे शक्तिवर्धक, वीर्यवर्धक, वातनाशक और गर्म तासीर वाला माना जाता है। यह शरीर की कमजोरी को दूर कर मांसपेशियों की वृद्धि में मदद कर सकता है। इसलिए जब भी इसे लें, तो पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
क्या सच में मर्दाना ताकत के लिए सालम पंजा का इस्तेमाल किया जा सकता है?
डॉ. श्रेय कहते हैं, “आज की लाइफस्टाइल, गलत खानपान और मानसिक तनाव के कारण पुरुषों में समस्याएं बढ़ रही हैं। इसमें शीघ्रपतन, धातु रोग, नपुंसकता, स्वप्नदोष और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (आयुर्वेद में इसे ध्वज भंग कहते हैं) शामिल है। इन मामलों में सालम पंजा यह बल और वीर्य बढ़ाने में मददगार हो सकता है, लेकिन हम इसे रूटीन में प्रेफर नहीं करते, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल नुकसान भी कर सकता है।”
महिलाओं के लिए सालम पंजा के फायदे
सालम पंजा सिर्फ पुरुषों के लिए ही नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से शारीरिक कमजोरी में राहत, दुबलापन दूर होना, श्वेत प्रदर जैसी समस्याएं, एनर्जी और ताकत बढ़ाने में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका इस्तेमाल महिलाओं को खुद नहीं करना चाहिए, बल्कि आयुर्वेदाचार्य से सलाह लेकर ही करना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए प्रेग्नेंट, ब्रेस्टफीड और किसी भी तरह की बीमारी से जूझ रही महिलाओं को इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
डाइजेशन के लिए फायदेमंद
सालम पंजा पेट से जुड़ी बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है। कमजोरी से जुड़ी पेट की समस्याओं में काफी मददगार होता है। इसलिए अगर किसी को डाइजेशन की समस्या हो, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेकर सालम पंजा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सालम मिश्री के आयुर्वेद में बताए गए हैं ढेर सारे फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में
किन लोगों को सालम पंजा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?
डॉ. श्रेय कहते हैं कि हर आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी सभी के लिए सेफ नहीं होती। आयुर्वेदाचार्य मरीज की स्थिति देखकर ही सालम पंजा लेने की सलाह देते हैं। सालम पंजा लेने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।
- ज्यादा मात्रा में लेने से गर्म तासीर के कारण पेट की समस्या हो सकती है।
- मिलावटी सालम पंजा से सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है।
- बिना डॉक्टर की सलाह के लंबे समय तक लेने से शरीर को कई बीमारियां होने की रिस्क रहता है।
- शुद्ध सालम पंजा मिलना मुश्किल है, इसलिए मिलावटी सालम पंजा लेने से बीमारियां हो सकती है।
सालम पंजा लेने का तरीका
डॉ. श्रेय ने बताया कि सालम पंजा एक पॉवरफुल औषधि है, लेकिन हर मरीज के लिए जरूरी नहीं। सही जांच, सही मात्रा और सही जरूरत के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए। सुबह-शाम दस ग्राम सालम पंजा चूर्ण दूध और मिश्री के साथ लेने से शरीर में ताकत और वजन बढ़ने में मदद मिल सकती है। मांसपेशियों की कमजोरी और जोड़ों में दर्द के लिए सालम पंजा चूर्ण में बराबर मात्रा में पिप्पली चूर्ण मिलाकर आधा-आधा चम्मच दिन में दो बार दूध या पानी के साथ लेने चाहिए।
निष्कर्ष
सालम पंजा बहुत ही पॉवरफुल औषधि है, लेकिन इस आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी को समझदारी और डॉक्टर की सलाह पर लेना चाहिए। यह हर बीमारी का समाधान नहीं होता, लेकिन अगर किसी को यौन संबंधी कमजोरी, शारीरिक थकान या दुबलापन की परेशानी है, तो सालम पंजा का इस्तेमाल करने से पहले किसी क्वालिफाइड आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
FAQ
सालम पंजा खाने से क्या फायदा होता है?
सालम पंजा पुरुषों की कमजोरी, स्ट्रेस कम करने, इम्यूनिटी बढ़ाने, डाइजेशन में सुधार करने और शारीरिक मजबूती के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे आमतौर पर दूध के साथ पाउडर के रूप में लिया जाता है और यह आयुर्वेद में एक पॉवरफुल जड़ी-बूटी मानी जाती है।सलाम पंजा शाकाहारी है या मांसाहारी?
यह एक शाकाहारी प्रोडेक्ट है। यह 100% नेचुरल होता है और इसमें कोई प्रिजर्वेटिव या कृत्रिम रंग नहीं मिलाए गए हैं।सलाम पंजा हड्डियों के लिए अच्छा है?
सालम पंजा हड्डियों के टिश्यू को रिपेयर करके टूटी हड्डियों को ठीक करने में मदद करता है । इसके अलावा डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं के इलाज में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 16, 2026 18:08 IST
Modified By : Aneesh Rawat Jan 16, 2026 18:08 IST
Modified By : Aneesh RawatJan 16, 2026 18:08 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Shrey Sharma