Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Doctor Verified

सालम मिश्री के आयुर्वेद में बताए गए हैं ढेर सारे फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

आर्युवेद में कई औषधियों का जिक्र मिलता है। इसमें सलाम मिश्री को भी शामिल किया जाता है। इसमें कई पोष्टिक गुण होते हैं। आगे जानते हैं सलाम मिश्री के क्या फायदे होते हैं।

Benefits Of Salam Mishri In Hindi: प्रकृति ने हमें कई ऐसी औषधियां दी हैं जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होती हैं। इन्हीं में से एक है "सलाम मिश्री"। आयुर्वेदिक चिकित्सा में सलाम मिश्री का विशेष स्थान है। यह एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है जो न केवल कैल्शियम की कमी को दूर करती है, बल्कि अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में भी मददगार है। सालम मिश्री आर्किड (Orchid) पौधे की फैमिली का ही हिस्सा होती है, इसमें सालम पंजा और सालम गट्टा जैसे अन्य औषधीय पौधे भी शामिल होते हैं। इस लेख में प्रेवक कल्प के आयुर्वेदिक डॉक्टर जी एस तोमर से जानते हैं कि सालम मिश्री के क्या फायदे होते हैं। साथ ही, इसका सेवन कैसे किया जाता है।

सालम मिश्री खाने के फायदे - Benefits Of Salam Mishri In Hindi

कैल्शियम से भरपूर

कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण मिनरल है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डियों में दर्द, और दांतों की समस्याएं हो सकती हैं। सलाम मिश्री कैल्शियम की कमी को दूर करने में बेहद प्रभावी है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाते हैं और हड्डियों को मजबूत करते हैं।

benefits-of-salam-mishri-in

थकान दूर करें

पोषक तत्वों की कमी के चलते लोगों को थकान और कमजोरी महसूस होती है। लंबे समय से बनी थकान को दूर करने के लिए आप सलाम मिश्री को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें शरीर की थकावट को दूर करने और एनर्जी को बढ़ाने वाले गुण होते हैं। इससे कमजोरी को दूर करने में भी मदद मिलती है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

सालम मिश्री में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इससे तनाव, और कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाव किया जा सकता है। ऐसे में व्यक्ति को बीमार होने की संभावना कम होती है।

पाचन क्रिया में सुधार करें

सालम मिश्री में फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में सहायक होते हैं। सलाम मिश्री एसिडिटी को कंट्रोल करने और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं जैसे सूजन, अपच, गैस, कब्ज आदि में राहत प्रदान करती है।

प्रजनन स्वास्थ्य के लिए आवश्यक

सालम मिश्री का उपयोग प्रजनन स्वास्थ्य के लिए भी किया जाता है। यह पुरुषों के स्पर्म काउंट्स को बढ़ाने, टेस्टोस्टेरोन में बढ़ोतरी करने में मदद करता है। साथ ही, अन्य बीमारियों जैसे डायबिटीज आदि के कारण प्रजनन स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को कम करने में सहायक होता है।

सालम मिश्री का सेवन कैसे करें? - How To Eat Salam Mishri In Hindi

सालम मिश्री के चूर्ण को आप दूध के साथ ले सकते हैं। इसे लेने से पहले आप दूध को गर्म कर लें। इसके बाद जब दूध गुनगुना हो तो उसमें करीब एक चम्मच सलाम मिश्री को मिक्स करें। इसके बाद इसे पी लें। जिन लोगों को दूध से एलर्जी है वह पानी के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : नाभि में तेल डालने से पीरियड्स की कई समस्याएं हो सकती हैं दूर, एक्सपर्ट से जानें कैसे है फायदेमंद

सलाम मिश्री एक बहुउपयोगी जड़ी-बूटी है, जो न केवल कैल्शियम की कमी को दूर करती है, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है। यह आयुर्वेदिक चिकित्सा में एक प्रभावी उपाय के रूप में उपयोग की जाती है। यदि आप प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके से अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो सलाम मिश्री को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। हालांकि, किसी भी स्वास्थ्य समस्या होने पर इसका उपायोग डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।

Read Next

त्रिफला के पानी से रोजाना धोएं आंखें, मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vikas Arya

Vikas Arya

Chief Sub Editor

विकास आर्य ओनलीमायहेल्थ के संपादकीय विभाग के साथ बतौर मुख्य उप संपादक कार्य कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव है। विकास ने कई प्रिंट और डिजिटल मीडिया संस्थानों में सेवाएं दी हैं। इन्हें खबरों के साथ विभिन्न विषयों पर फीचर लेखन और संपादकीय कार्य करना पसंद है। ये संपादकीय कार्यों में उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रासंगिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना अपना लक्ष्य समझते हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 27, 2025 17:05 IST

    Published By : Vikas Arya

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content