
Janmashtmi Vart 2024: इस साल जन्माष्टमी 26 सितंबर 2024, सोमवार को पड़ रही है। जन्माष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन लोग बाल कृष्ण की नटखट लीलाओं को याद करते हैं और माखन-मिश्री का भोग लगाते हैं। माखन-मिश्री को बाल गोपाल का प्रिय भोजन माना जाता है। अगर बाल गोपाल के साथ-साथ आप भी रोजाना माखन-मिश्री खाते हैं, तो आपके शरीर को ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। दरअसल भारतीय रसोई में मक्खन का विशेष महत्व है। घर पर पारंपरिक रूप से तैयार क्रीमी मक्खन का स्वाद, बाजार के प्रॉसेस्ड मक्खन के मुकाबले बहुत अलग और स्वादिष्ट होता है। इसके साथ ही मिश्री का सेवन भी शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। आइए इस जन्माष्टमी आपको बताते हैं मक्खन-मिश्री खाने के 7 जबरदस्त फायदे।
1. शरीर के जोड़ों को रखता है स्वस्थ
घर पर बनाए गए मक्खन में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और हड्डी रोगों से छुटकारा दिलाते हैं। माखन-मिश्री खाने से आपके जोड़ (Joints) लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं।
2. चेहरे पर लाए प्राकृतिक निखार
मक्खन में मिश्री को पीसकर मिलाएं और फिर इसे फेसपैक की तरह चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर तुरंत ग्लो आएगा और सप्ताह में 2 बार के प्रयोग से त्वचा पर प्राकृतिक निखार आने लगेगा।
इसे भी पढ़ें:- जन्माष्टमी व्रत के दौरान खाएं ये 5 चीजें, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरपूर नहीं आएगी कमजोरी
3. बच्चों का दिमागी विकास होता है बेहतर
बच्चों को रोजाना माखन-मिश्री खिलाने से उनका दिमागी विकास बेहतर होता है और लंबाई भी अच्छी बढ़ती है। पुराने समय में छोटे बच्चों को मांएं इसीलिए माखन-मिश्री खिलाती थीं, ताकि उनकी बुद्धि तीव्र हो सके और याददाश्त तेज हो जाए।
4. पाचन रहता है अच्छा
मिश्री को पेट के लिए अच्छा माना जाता है। खाने के 10 मिनट बाद थोड़ी मात्रा में मिश्री खाने से पाचन अच्छा रहता है और पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा मक्खन भी पेट के लिए बहुत अच्छा होता है।
5. बढ़ाता है आंखों की रोशनी
मक्खन में विटामिन बी- कैरोटिन अच्छी मात्रा में होता है इसलिए मक्खन मिश्री खाने से आपकी आंखों की रोशनी तेज होती है। छोटे बच्चों को मक्खन-मिश्री खिलाने से उनकी आंख पर कभी चश्मा नहीं चढ़ता है।
इसे भी पढ़ें:- इस बार हमारे तरीके से रखें व्रत, रात के 12 बजे तक रहेंगे एक्टिव
6. बवासीर की समस्या में आराम
मिश्री और मक्खन दोनों का सेवन एक साथ करने से बवासीर की समस्या दूर होती है। बवासीर के कारण मलद्वार में गाठें हो जाती हैं, जिसके कारण बैठने, लेटने और शौच के समय बहुत तेज दर्द होता है और मल के साथ खून आने की समस्या हो जाती है।
7. बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
घर पर बनाया हुआ शुद्ध और ताजा मक्खन खाने से शरीर को ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। इसलिए इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अगर आप सप्ताह में 2-3 दिन भी मक्खन-मिश्री का सेवन करते हैं, तो आपको वायरल बीमारियों के होने की संभावना कम हो जाएगी।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version