Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Doctor Verified

मुंह में ज्यादा लार बनने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें इसे रोकने के घरेलू उपाय

मुंह में ज्‍यादा लार बनने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, आप भी जानें कारण और इस समस्‍या को दूर करने के आसान घरेलू उपाय 

मुंह में लार एक आम बात है पर मुंह में ज्‍यादा लार का बनना क‍िसी बीमारी का संकेत हो सकता है। कई बार मुंह में लार बनने के पीछे कई कारण होते हैं ज‍िनके बारे में हम नहीं जानते तो इस लेख में हम मुंह में ज्‍यादा लार बनने की समस्‍या से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय और कारण पर बात करेंगे। इस लेख में हम मुंह में ज्‍यादा लार बनने का कारण और घरेलू उपाय जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।   

 saliva mouth

लार, मुंह में लार ग्रंथ‍ियों की ओर से बनाया हुआ एक तरल पदार्थ है। लार भोजन को मुलायम बनाता है और हम उसे आसानी से न‍िगल पाएं इसमें हमारी मदद करता है। लार में ऐसे इंजाइम्‍स होते हैं जो खाने को पचाने में भी मदद करते हैं। मुंह के कीट‍ाणु को मारने के ल‍िए भी लार मदद करता है। सूखेपन की समस्‍या को रोकने के ल‍िए भी लार फायदेमंद मानी जाती है। लार का प्रोडक्‍शन तब ज्‍यादा होता है जब आप कुछ खा रहे होते हैं। अगर बहुत ज्‍यादा लार बनेगी तो बोलने में परेशानी होगी और खाने में समस्‍या हो सकती है इसके अलावा लार के ज्‍यादा बनने से त्‍वचा में संक्रमण की समस्‍या हो सकती है।     

मुंह में ज्‍यादा लार बनने के कारण (Causes of excessive saliva)

1. अगर आपके होंठ फटे हुए हैं तो मुंह में ज्‍यादा लार बनने की समस्‍या हो सकती है।

2. मुंह के आसपास की त्‍वचा में संक्रमण है तो भी आपको ज्‍यादा लार बनने की समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है। 

3. अगर आपको न‍िमोन‍िया की समस्‍या है तो भी आपको मुंह में ज्‍यादा लार बनने की समस्‍या हो सकती है।

4. बोलने के गलत तरीके के कारण भी मुंह में ज्‍यादा लार बनने लगता है।

5. साइनस इंफेक्‍शन के कारण मुंह से ज्‍यादा लार बनने की समस्‍या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- मुंह में ज्यादा लार बनने का कारण हो सकता है 'वाटर ब्रैश', जानें लक्षण और उपचार

मुंह में ज्‍यादा लार बनने से रोकने के घरेलू उपाय (Home remedies to cure excessive saliva)

तुलसी के पत्‍ते का सेवन करें (Eat tulsi)

use of tulsi

मुंह में ज्‍यादा लार बन रही है तो तुलसी का पत्‍ता चबाएं फ‍िर एक ग‍िलास पानी प‍िएं। दो से तीन बार आप ये उपाय र‍िपीट करें और फ‍िर मुंह में ज्‍यादा लार बनने की समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं। 

पानी का सेवन करें (Drink water)

अगर आपके मुंह में ज्‍यादा लार बन रही है तो आपको पानी का सेवन करना चाह‍िए। पानी का सेवन करने से सलाइवा का प्रोडक्‍शन कम हो जाता है, आपको ढेर सारा पानी पीना चाह‍िए ताक‍ि आप मुंह में लार ज्‍यादा न बने।   

चीनी का सेवन कम कर दें (Avoid sugar)

अगर आपके मुंह में ज्‍यादा लार बन रही है तो आप शुगर की मात्रा को कम कर दें। शुगर का सेवन ज्‍यादा करने के कारण भी मुंह में ज्‍यादा लार बनती है।

दालचीनी की चाय प‍िएं (Daalchini ki chai) 

अगर मुंह में ज्‍यादा लार बन रहा है तो आपको दालचीनी की चाय का सेवन करना चाह‍िए। आप दालचीनी को पानी में उबाल लें, फ‍िर उस पानी में शहद म‍िला लें इससे ज्‍यादा लार बनने की समस्‍या से छुटकारा मि‍लेगा।

आंवला पाउडर का सेवन (Consume amla powder)

ज्‍यादा लार बनने की समस्‍या से पीड़‍ित हैं तो आप आंवला पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं। आंवला पाउडर को गुनगुने पानी के साथ म‍िलाकर पीने से ज्‍यादा लार बनना बंद हो जाता है। इसके अलावा अगर ज्‍यादा लार बन रही है तो आप देर से पचने वाले फूड का सेवन अवॉइड करें।  

इन उपायों को अपनाने से भी ज्‍यादा लार बनने की समस्‍या दूर न हो तो आप तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें।  

Read Next

हाथ की उंगलियों के जोड़ों में दर्द के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपचार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 11, 2022 13:00 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content