Mon Oct 26, 2026 | 08:07 PM IST

Medically Reviewed by Prof Dr S M Fayaz

मुंह के ऊपरी हिस्‍से (तालु) में सूजन क्यों आती है? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय

मुंह के ऊपरी हिस्से यानी तालु में सूजन गर्म खाना, एलर्जी या इंफेक्शन के कारण हो सकती है। यहां डॉक्टर से जानिए, तालु में सूजन क्यों आती है, इससे राहत कैसे पाएं और कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
मुंह के ऊपरी हिस्‍से (तालु) में सूजन क्यों आती है? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपायमुंह के ऊपरी हिस्‍से (तालु) में सूजन क्यों आती है? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय

क्या कभी खाना खाते समय मुंह की छत यानी तालु में दर्द या सूजन महसूस हुई है? कई बार चाय-कॉफी पीने या गर्म खाना खाने के बाद तालु में जलन होने लगती है। कुछ लोगों को ऐसा भी लगता है कि मुंह के अंदर ऊपर की तरफ कोई गांठ या उभार बन गया है। शुरुआत में लोग इसे मामूली परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर सूजन बार-बार हो रही है या इसके साथ दर्द भी बना हुआ है, तो इसके कारण को समझना जरूरी है। KIMS हॉस्पिटल्स, महादेवपुरा बेंगलुरु के लीड और सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, प्रोफेसर डॉ. एस.एम. फयाज के अनुसार, हर बार तालु में सूजन होना किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

मुंह के तालु में सूजन क्यों आती है?

प्रोफेसर डॉ. एस.एम. फयाज के अनुसार, मुंह के ऊपरी हिस्से यानी तालु का अगला हिस्सा कठोर, जबकि पीछे का हिस्सा नरम होता है। इस हिस्से में सूजन आने के कई संभावित कारण हो सकते हैं।

  • बहुत गर्म चाय, कॉफी या खाना खाने से तालु की नाजुक स्किन जल सकती है। इससे वहां लालिमा, जलन, दर्द और सूजन हो सकती है।
  • कुछ फूड्स या मुंह के संपर्क में आने वाले प्रोडक्ट्स से एलर्जी होने पर तालु में खुजली, जलन या सूजन महसूस हो सकती है। अगर सूजन अचानक आए और इसके साथ जीभ या गले में सूजन अथवा सांस लेने में परेशानी हो, तो यह एलर्जी का संकेत हो सकता है।
  • फंगल या अन्य इंफेक्शन के कारण मुंह के अंदर दर्द, लालिमा, सफेद धब्बे या सूजन दिखाई दे सकती है। इसके अलावा, दांत या मसूड़ों में इंफेक्शन होने पर भी आस-पास के हिस्सों में परेशानी हो सकती है।
  • कठोर, नुकीले या कुरकुरे फूड्स तालु पर खरोंच या चोट पहुंचा सकते हैं, इससे दर्द और सूजन हो सकती है।

साल 2022 में Journal of Maxillofacial and Oral Surgery में प्रकाशित केस स्टडी के अनुसार, तालू (palate) पर होने वाली सूजन कई कारणों से हो सकती है, जैसे इंफेक्शन, नियोप्लास्टिक, दांतों से जुड़ी समस्या या जन्मजात समस्याएं।

इसे भी पढ़ें: सुबह मुंह का स्वाद कड़वा होना किस बीमारी का संकेत है? जानें डॉक्टर से

तालु में सूजन होने पर क्या करें?

प्रोफेसर डॉ. एस.एम. फयाज सलाह देते हैं कि अगर तालु में हल्की सूजन है और सांस लेने या निगलने में कोई परेशानी नहीं हो रही है, तो कुछ सावधानियां राहत देने में मदद कर सकती हैं-

  • बहुत गर्म चीजों का सेवन करने से बचें। ठंडा पानी पीने से जलन में कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है।
  • कुछ समय तक खिचड़ी, दलिया या अन्य सॉफ्ट फूड्स खाएं, ताकि प्रभावित हिस्से पर दबाव न पड़े।
  • एक गिलास गुनगुने पानी में एक चौथाई चम्मच नमक मिलाकर कुल्ला कर सकते हैं। ध्यान रखें कि पानी बहुत गर्म न हो और इसे निगलें नहीं।
  • नियमित रूप से दांत साफ करें और मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें। सूजे हुए हिस्से को ब्रश या उंगली से रगड़ने से बचें।

ध्यान रखें कि ये उपाय केवल हल्की परेशानी में राहत दे सकते हैं। इंफेक्शन या एलर्जी के कारण होने वाली सूजन में सही इलाज जरूरी हो सकता है।

तालु की सूजन से राहत पाने के प्रभावी घरेलू उपाय

प्रोफेसर डॉ. एस.एम. फयाज सलाह देते हैं कि तालु में सूजन का खतरा कम करने के लिए गर्म भोजन और ड्रिंक्स को थोड़ा ठंडा होने के बाद ही खाएं। भोजन धीरे-धीरे चबाएं और बहुत कठोर या नुकीले फूड्स से सावधानी बरतें। मुंह की नियमित सफाई करें और यदि किसी फूड या प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बाद बार-बार एलर्जी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो उससे बचें और डॉक्टर से सलाह लें।

Swelling in Roof Of Your MouthSwelling in Roof Of Your Mouth

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

प्रोफेसर डॉ. एस.एम. फयाज सलाह देते हैं कि तालु में सूजन के साथ तेज दर्द, बुखार, पस, लगातार बढ़ती सूजन या निगलने में परेशानी होने पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। अगर अचानक होंठ, जीभ या गले में सूजन आए अथवा सांस लेने में परेशानी हो, तो इमरजेंसी में मेडिकल हेल्प लें। यह गंभीर एलर्जी का संकेत हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: मुंह में ज्यादा लार क्‍यों बनती है? डॉक्‍टर से जानें इसे रोकने के 7 घरेलू उपाय

निष्कर्ष

मुंह के ऊपरी हिस्से यानी तालु में सूजन गर्म भोजन से जलने, चोट, एलर्जी या इंफेक्शन जैसे कारणों से हो सकती है। हल्की परेशानी में ठंडा पानी, सॉफ्ट भोजन और मुंह की सही सफाई से राहत मिल सकती है। हालांकि, सूजन लंबे समय तक बनी रहे, बार-बार हो या दूसरे लक्षणों के साथ दिखाई दे, तो सही कारण जानने के लिए डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या तालु में सूजन होने पर मुंह से बदबू आती है?

    अगर सूजन के पीछे इंफेक्शन, घाव या मुंह की सफाई से जुड़ी समस्या है, तो बदबू आ सकती है। लगातार बदबू रहने पर डॉक्टर या डेंटिस्ट से सलाह लें।
  • क्या तालु में गांठ होना सामान्य है?

    तालु में किसी भी तरह का नया उभार, गांठ, दर्द या घाव होने पर जांच कराना जरूरी है।
  • तालु की सूजन ठीक होने में कितने दिन लगते हैं?

    हल्की जलन या चोट कुछ दिनों में ठीक हो सकती है, लेकिन समय कारण और गंभीरता पर निर्भर करता है। सूजन बनी रहे, बढ़े या बार-बार हो, तो डॉक्टर से जांच कराएं।

Read Next

→ रातभर जागकर सुबह सोने की आदत, डॉक्टर बता रहे हैं यह सही या नहीं?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 26, 2026 18:11 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Prof Dr S M Fayaz