Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Keshav Naithani , Maxillofacial Surgery & Implantology | 21+ Years of Clinical Experience

बार-बार मुंह में छाले क्यों होते हैं? सिर्फ मसालेदार खाना नहीं, ये 5 कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार

क्या आपको बार-बार मुंह में छाले हो जाते हैं? अगर हां, तो समझें कि ऐसा होना यह सही नहीं है। सवाल है इसके कारण क्या हैं? वास्तव में, चोट लगना, तनाव का बढ़ना इसके बड़े कारण हो सकते हैं। डॉक्टर से जानें इसके अन्य कारणों के बारे में।

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि ज्यादा मसालेदार खाने से मुंह में छाले हो जाते हैं। यही कारण है कि अक्सर बड़े-बुजुर्ग अधिक मात्रा में मसालेदार खाना खाने से मना करते हैं। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि सिर्फ मसालेदार खाना ही नहीं, बल्कि इसके पीछे कई अन्य कारण हो सकते हैं, जैसे बार-बार पेट खराब होना, किसी दवा का असर या बढ़ता तनाव। यहां हम आपको बता रहे हैं कि बार-बार मुंह में छाले होने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं। इस बारे में हमने Dr. Keshav Naithani, Principal Director & HOD, Department of Dental & Maxillofacial Surgery, Max Multi-Speciality Hospital, Noida (UP) से बात की।

बार-बार मुंह में छाले होने के कारण

causes of frequent mouth ulcers 01 (25)

मुंह में चोट लगना

Dr. Keshav Naithani कहते हैं, "बेटर हेल्थ चैनल के अनुसार, कई बार गलती से होंठों को या जीभ को काटने के कारण मुंह में छाले हो जाते हैं। अगर ऐसी स्थिति में आप बार-बार तीखी और गर्म चीज खाते रहते हैं, तो घाव गहरा हो सकता है। अगर किसी को डायबिटीज है, तो घाव भरने में और भी ज्यादा समय लग सकता है।"

वह आगे बताते हैं कि कई बार दांतों को जोर-जोर से ब्रश, टूथपेस्ट की खराब क्वालिटी, दांतों में लगे ब्रेसेस भी मुंह में छाले का कारण हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मुंह के छालों से हैं परेशान? किचन में मौजूद इन 4 चीजों का करें इस्तेमाल, मिलेगा आराम

क्रम श्रेणी मुख्य कारण जानकारी
1.

पोषण की कमी

  • विटामिन B12 की कमी
  • आयरन और फोलिक एसिड की कमी
  • जिंक (Zinc) की कमी
 शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी से मुंह की अंदरूनी त्वचा (Mucosa) कमजोर हो जाती है और बार-बार छाले होने लगते हैं।
 2. पेट से जुड़ी समस्या 
  • लगातार कब्ज
  • एसिडिटी और पेट की गर्मी
  • IBD और Celiac
पेट और आंतों की सेहत का सीधा असर मुंह के स्वास्थ्य पर पड़ता है।
 3. हार्मोनल बदलाव 
  • महिलाओं में पीरियड्स के दौरान
  • गर्भावस्था या मेनोपॉज
हार्मोन में अचानक होने वाले उतार-चढ़ाव से भी मुंह में छाले हो जाते हैं।
 4. ऑटोइम्यून व अन्य बीमारियां 
  • कमजोर इम्यूनिटी
  • बेहचेट्स रोग (Behcet's Disease)
  • एचआईवी/डायबिटीज
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होता और अपने ही हेल्दी सेल्स पर अटैक करना।
 5.  तनाव का बढ़ना
  • मानसिक तनाव और चिंता
  • नींद पूरी न होना
ज्यादा तनाव लेने से शरीर का इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है, जिससे मुंह में छाले उभर आते हैं।

खाने की चीजें

आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि कई खाने की ऐसी चीजें हैं, जो मुंह में छालों का कारण होते हैं। जी, हां! यह पूरी तरह सच है। Dr. Keshav Naithani बताते हैं, "एसिडिक फ्रूट्स, जैसे अनानास, संतरा, नींबू घाव को उत्तेजित (Irritate) कर सकते हैं। दरअसल, इन फलों में एसिड होता है, जो टिश्यूज में तनाव पैदा करते हैं और मसूड़ों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।"

इसके अलावा, मसालेदार भोजन, नट्स, कच्ची सब्जियां आदि भी मुंह में छाले होने का कारण होती हैं। अगर किसी को बार-बार कैंकर सोर होता है, तो उन्हें इस तरह की चीजें खाने से पूरी तरह बचना चाहिए।

पेट से जुड़ी समस्या

tips to avoid stomach problems 2 (3)

पेट से जुड़ी समस्याएं भी मुंह में छालों का मुख्य कारण होती है। असल में, पेट और आंतों में बीमारी होने के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे इम्यून सिस्टम अतिरिक्त एक्टिव हो जाता है, जिससे पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। यह स्थिति मुंह में छाले पैदा कर सकती है। वैसे भी पाचन तंत्र में सूजन या नुकसान होने पर शरीर विटामिन को सही तरह से सोख नहीं पाता है, जिससे मुंह में दर्दनाक छाले होने लगते हैं।

साल 2007 में Canadian Journal of Gastroenterology में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, पेट और आंतों की कई गंभीर बीमारियों के शुरुआती लक्षण पेट में समस्या दिखने से पहले मुंह में छालों, सूजन और रेडनेस के रूप में नजर आता है।

इसे भी पढ़ें: क्या लिवर की समस्या से मुंह में छाले हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें कैसे लिवर से जुड़ी है आपकी ओरल हेल्थ

दवाओं का प्रभाव

साल 2014 में Japanese Dental Science Review में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार कई दवाएं ऐसी हैं, जिनके साइड इफेक्ट्स की वजह से मुंह में छाले हो जाते हैं। विशेषकर, दर्द निवारक, डायबिटीज, एंजाइना और गठिया जैसी नई दवाओं से मुंह में छाले होने लगते हैं। अगर आप लंबे समय से किसी तरह की दवा ले रहे हैं और अचानक मुंह में छाले होने लगे हैं, तो एक बार डॉक्टर से अपनी स्थिति के बारे में बताएं। हालांकि, सामान्य छालों और दवाओं के प्रभाव के कारण हो रहे छालों में फर्क करना मुश्किल होता है। फिर भी सही दवा से इसका इलाज संभव है।

तनाव का असर

Dr. Keshav Naithani की मानें, "कई बार बढ़ते तनाव के कारण भी मुंह में छाले हो सकते हैं। दरअसल, बढ़ते तनाव और थकान के कारण इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे हमारे शरीर का डिफेंस सिस्टम कमजोर हो जाता है। नतीजतन, शरीर में सूजन बढ़ जाती है। इसके अलावा, तनाव के बढ़ने की वजह से इंफ्लेमेटरी रसायन का स्राव बढ़ जाता है, जिससे मुंह के अंदर की त्वचा अतिरिक्त संवेदनशील हो जाती है और छाले होने के जोखिम में भी बढ़ोतरी होती है।"

निष्कर्ष

Dr. Keshav Naithani के अनुसार, आमतौर पर मुंह में छाले होने की समस्या को हम गंभीरता से नहीं लेते हैं। हम उस पर किसी खास किस्म का ऑइंटमेंट लगाते हैं और कुछ ही दिनों में समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। हालांकि, कई बार मुंह में हो रहे छाल सिर्फ मसालेदार भोजन के कारण नहीं होते हैं। बढ़ता तनाव, दवाओं का प्रभाव आदि भी इसके कारण हो सकते हैं। इसलिए, अगर बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं, तो इस समस्या को हल्के में न लें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • किस विटामिन या मिनरल की कमी के कारण बार-बार मुंह में छाले होते हैं?

    विटामिन B-12, फॉलिक एसिड (विटामिन B-9), आयरन और जिंक की कमी के कारण बार-बार मुंह में छाले होते हैं।
  • क्या मुंह के छाले (Oral Ulcers) किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं?

    हां, मुंह के छाले गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं। इसलिए, अगर कोई छाला 2 से 3 सप्ताह से अधिक समय तक रहे, तो यह ठीक नहीं। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

IVF का इतिहास: असफलताओं के लंबे दौर के बाद 1978 में कैसे संभव हुआ दुनिया के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 11, 2026 11:55 IST

    Modified By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Keshav Naithani
  • Aug 11, 2026 11:55 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content