Tue Sep 29, 2026 | 11:49 AM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

तुलसी, अदरक और पुदीना: तनाव से सिरदर्द होने पर पिएं इन 3 चीजों से बना काढ़ा, जानें बनाने का तरीका और लाभ

जब आप टेंशन में होते हैं तो सिर के दोनों तरफ खासकर कि कनपटी के पिछले हिस्से में तेज दर्द होता है। ऐसे में राहत पाने के लिए आप इस काढ़े को बनाकर पी सकते हैं जो कि आपको बेहतर महसूस करवा सकता है। 
तुलसी, अदरक और पुदीना: तनाव से सिरदर्द होने पर पिएं इन 3 चीजों से बना काढ़ा, जानें बनाने का तरीका और लाभतुलसी, अदरक और पुदीना: तनाव से सिरदर्द होने पर पिएं इन 3 चीजों से बना काढ़ा, जानें बनाने का तरीका और लाभ

स्ट्रेस में होने पर कई बार तेज सिरदर्द होता है और समझ नहीं आता कि राहत पाने के लिए करें क्या? ऐसे में तुलसी, अदरक और पुदीने से बना यह काढ़ा दर्दनाशक की तरह काम कर सकता है। इसे पीने से आप बेहतर और हल्का महसूस कर सकते हैं। Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana कहते हैं कि स्ट्रेस या टेंशन की वजह से होने वाले सिरदर्द से राहत पाने के लिए आपको अपने नर्वस सिस्टम को शांत करना होगा। इसके अलावा मांसपेशियों के तनाव को कम करने से भी आपको इस समस्या से राहत महसूस हो सकती है और इन कामों में तुलसी, अदरक और पुदीना, तीनों बेहद असरदार साबित हो सकते हैं। आइए, सबसे पहले जानते हैं इसे बनाने का तरीका और फिर जानेंगे इसे पीने के फायदे।

तुलसी अदरक और पुदीने का काढ़ा कैसे बनाएं?

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि तनाव से सिरदर्द होने पर आप तुलसी, अदरक और पुदीने का काढ़ा घर पर बना सकते हैं। इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है-

  • सबसे पहले तो तुलसी और पुदीना की ताजी पत्तियां ले लें।
  • अब अदरक का एक टुकड़ा लें और तुलसी, पुदीना और अदरक तीनों को कूट लें।
  • अब एक पैन में 2 कप पानी रखें और इसमें तुलसी, पुदीना और अदरक तीनों को डालकर उबाल लें।
  • जब पानी जल-जलकर 1 कप जितना हो जाए तो इसे छान लें।
  • हल्का सा शहद मिलाएं और नींबू का रस मिलाकर इस काढ़े को चाय की तरह आराम से बैठकर पिएं।

इसे भी पढ़ें: सिरदर्द में पानी की कमी का क्या असर होता है, जानें रोज कितना पानी पीना चाहिए?

तनाव से सिरदर्द होने पर कब पिएं काढ़ा?

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि तनाव से सिरदर्द होने पर आप काढ़े को खाली पेट लें। अगर सुबह ले रहे हैं तो भी खाली पेट लें और शाम को ले रहे हैं तब भी इसे पीने के 1 घंटे तक कुछ भी खाने से परहेज करें।

01 (63)01 (63)

टेंशन हेडेक में काढ़ा पीने के फायदे

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि टेंशन हेडेक में काढ़ा पीने के कई फायदे हैं जिसमें से सबसे पहला फायदा यह है कि इसे पीने से आपके नर्वस सिस्टम में हो रही बैचेनी से राहत मिलती है। इससे सिरदर्द कम होता है और आप बेहतर महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा इस काढ़े के तीन अलग-अलग इंग्रीडिएंट अलग-अलग प्रकार से काम करते हैं जैसे-

1. तुलसी स्ट्रेस और एंग्जायटी कम करती है

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि तुलसी का सबसे खास गुण यह भी है ये आपके शरीर में कार्टिसोल लेवल को कम करती है जिससे स्ट्रेस और एंग्जायटी (tulsi for stress and anxiety) में कमी आती है। इतना ही नहीं, जब आप रेगुलर इस काढ़े को पीते हैं तो ये एड्रिनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है जिससे रोजमर्रा के तनाव का सामना करने की क्षमता बढ़ती है जिससे आप बेहतर महसूस करते हैं और सिर दर्द में भी कमी आती है।

इसे भी पढ़ें: खाली पेट रहने से माइग्रेन क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय

2. पुदीने की ठंडक रिलैक्स करती है

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि पुदीने की ठंडक (mint for relaxation) आपको मेंटली रिलैक्स कर सकती है। इससे आपका सिरदर्द कम होने के साथ आप दिमागी रूप से बेहतर महसूस कर सकते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट और न्यूरोप्रोटेक्टिव कंपाउंड्स ब्रेन फॉग को कम करते हैं और मानसिक स्पष्टता में मदद करते हैं।

3.  दर्दनाशक है अदरक

अदरक की खास बात यह है कि यह मांसपेशियों के दर्द को कम करने और सांस की नली जैसी चिकनी मांसपेशियों को आराम देने में मदद करते हैं। जब आपको सिर दर्द हो रहा होता है तो इसका दर्दनाशक गुण, दर्द को कम करता है और आपको बेहतर महसूस करवा सकता है। इसके अलावा American Journal of Respiratory Cell and Molecular Biology में प्रकाशित यह शोध बताती है कि गर्म अदरक वाली चाय पीने से आपको आरामऔर थोड़ा ठहरकर सुकून महसूस करने में मदद मिलती है जिससे आप बेहतर महसूस कर सकते हैं।

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि तुलसी अदरक और पुदीना, तीनों से बना काढ़ा जब आप पीते हैं तो आपको राहत महसूस हो सकती है और सिरदर्द और बेचैनी में कमी आ सकती है। हालांकि, अगर आपको लगातार दर्द हो रहा है और यह दर्द बना हुआ है तो डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि यह मेडिकल कारणों की वजह से हो सकता है जिसका इलाज ही आपको राहत महसूस करवा सकता है। इसके अलावा ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें। दिन में बस दो बार ही इसे पिएं।

FAQ

  • गैस बनने से सिर दर्द होता है क्या?

    गैस बनने से आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, वेगस नर्व हमारे शरीर में पेट और दिमाग को जोड़ती है, ऐसे में जब पेट में गैस बनती है तो सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
  • किसकी कमी से सिर में दर्द होता है?

    सबसे पहले तो पानी की कमी से आपको सिर में दर्द हो सकता है। इसके अलावा विटामिन डी और विटामिन बी12 की कमी से भी आपको यह समस्या हो सकती है।

Read Next

→ रोज सुबह खाली पेट पिएं चिरायता का पानी, मिलेंगे ये 5 जादुई फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 29, 2026 11:00 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma