Sat Sep 12, 2026 | 09:56 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Pooja Pillai , Internal Medicine

स्ट्रेस के दौरान सिर के आसपास दबाव जैसा क्यों लगता है? डॉक्टर से जानें

स्ट्रेस के कारण सिर में भारीपन या दबाव महसूस हो सकता है, क्योंकि यह मांसपेशियों में तनाव पैदा करता है और टेंशन-टाइप सिरदर्द का कारण बनता है। डिहाइड्रेशन, नींद की कमी और गलत पोस्चर भी इसे बढ़ा सकते हैं, जिससे बचाव के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट और हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी है।

आज के समय में काम की भागदौड़ और कई अन्य कारणों बहुत से लोग स्ट्रेस में रहते हैं। स्ट्रेस में रहने के कारण लोगों को कई बार सिरदर्द या सिर में भारीपन महसूस होने जैसी समस्या होती है। जिसके कारण न तो व्यक्ति ठीक से काम कर पाता है, न ही किसी कार्य पर फोकस होता है। इसके कारण कई बार रोज के कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन ऐसा क्यों होता है? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है। ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।

स्ट्रेस में सिर में भारीपन क्यों महसूस होता है?

डॉ. पूजा के अनुसार, स्ट्रेस के कारण सिर के चारों ओर दबाव या कसाव महसूस हो सकता है क्योंकि इमोशनल स्ट्रेस से सिर की त्वचा, गर्दन, जबड़े और कंधों की मांसपेशियां टाइट हो सकती हैं और यह स्थिति अक्सर टेंशन-टाइप सिरदर्द से जुड़ी होती है।

डॉ. पूजा आगे कहती हैं, तेज या धड़कन वाले दर्द के बजाय, लोग अक्सर इसे एक बैंड जैसा दबाव, भारीपन या माथे या सिर के किनारों पर कुछ दबने जैसा महसूस करते हैं और लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल, गलत पोश्चर, थकान और नींद की कमी इस एहसास को और बढ़ा सकती है।

इसे भी पढ़ें: स्ट्रेस केवल दिमाग को ही नहीं, शरीर के इन 7 अंगों को भी पहुंचाता है गंभीर नुकसान, एक्पर्ट से जानें

क्या कहती है स्टडी?

साल 2025 में Biomedicines में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, लंबे समय तक रहने वाला मानसिक तनाव (क्रॉनिक स्ट्रेस) सिरदर्द की शुरुआत और उसे गंभीर बनाने में बहुत अहम भूमिका निभाता है, मुख्य रूप से हमारे शरीर के हॉर्मोन नियंत्रण तंत्र (HPA एक्सिस) और ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम के असंतुलन के कारण।

यह असंतुलन दर्द के प्रति सेंसिटिविटी को बढ़ाने, तंत्रिका तंत्र की सूजन और ब्लड वेसल्स में बदलाव का कारण बनता है, जिससे सिरदर्द की फ्रीक्वेंसी और ज्यादा बढ़ जाती है। स्ट्रेस सिरदर्द को पैदा करता है और बार-बार होने वाला सिरदर्द स्ट्रेस की स्थिति को और गहरा कर देता है।

why do you feel pressure around the head when stressed 1

स्ट्रेस लेने से होती हैं कई परेशानियां

डॉ. पूजा के अनुसार, लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। जैसे-

  • स्ट्रेस सांस लेने के तरीके को भी बदल सकता है।
  • मांसपेशियों में तनाव बढ़ा सकता है।
  • लोगों को नॉर्मल फिजिकल सेंसेशन के प्रति ज्यादा जागरूक कर सकता है।

स्ट्रेस के समय सिरदर्द होने के कारण

डॉ. पूजा आगे कहती है, स्ट्रेस के समय व्यक्ति को कुछ अन्य समस्याओं के कारण भी सिरदर्द या सिर में भारीपन होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जैसे-

  • डिहाइड्रेशन
  • खाना न खाना।
  • बहुत ज्यादा कैफीन लेना।
  • कैफीन छोड़ना।
  • अपर्याप्त नींद।

ये समस्याएं स्ट्रेस के समय सिरदर्द का कारण बन सकती हैं।

डॉ. पूजा कहती हैं, स्ट्रेस सिरदर्द या सिर में भारीपन का एक आम कारण है, लेकिन हर सिरदर्द या सिर पर दबाव का एहसास स्ट्रेस के कारण नहीं होता है, इसलिए बार-बार होने वाले लक्षणों को व्यक्ति की ऑलओवर हेल्थ और अन्य लक्षणों के रूप में देखा जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बार-बार बीमारी का कारण कहीं स्‍ट्रेस तो नहीं? डॉक्‍टर से जानें तनाव से कैसे प्रभावित होती है इम्यूनिटी

सिरदर्द या सिर के भारीपन से बचने के लिए क्या करें?

डॉ. पूजा कहती हैं, सिरदर्द और सिर में भारीपन होने जैसी समस्या से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है या कुछ अच्छी आदतों को अपनाया जा सकता है। जैसे-

  • स्ट्रेस को मैनेज करना।
  • नियमित रूप से पर्याप्त नींद लेना।
  • नियमित रूप से बैलेंस डाइट लेना।
  • शरीर को हाइड्रेटेड रखा।
  • स्क्रीन से ब्रेक लेना।
  • पोस्चर में सुधार करना।
  • गर्दन और कंधे की मांसपेशियों को आराम देना।
  • धीमी गति से सांस लेना।
  • नियमित फिजिकल एक्टिविटीज करना।

इन तरीकों या आदतों को अपनाने से स्ट्रेस से जुड़े लक्षणों या इसके कारण होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. पूजा बताती हैं, अचानक तेज सिरदर्द, सिर की चोट के बाद सिरदर्द, नई कमजोरी या सुन्नपन, बोलने में परेशानी, भ्रम, दौरे, बेहोशी, दृष्टि की हानि, गर्दन में अकड़न के साथ बुखार या तेजी से बिगड़ते सिरदर्द के लिए स्ट्रेस को कारण मानने के बजाय तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि किसी भी गंभीर समस्या से समय रहते बचा जा सके।

निष्कर्ष

इमोशनल स्ट्रेस के करण सिर के चारों ओर दबाव महसूस होने लगता है। इसके अलावा, त्वचा, गर्दन, जबड़े और कंधों की मांसपेशियां भी टाइट हो जाती हैं। स्ट्रेस में रहने के कारण व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी, फिजिकल सेंसिशन के प्रति ज्यादा जागरूक होने और मांसपेशियों में तनाव बढ़ने की समस्या हो सकती है।

स्ट्रेस में रहने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी होने, खाना न खाने, बहुत ज्यादा कैफीन, कैफीन छोड़ने या भरपूर नींद न लेने जैसे कारणों से व्यक्ति को सिरदर्द की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सिरदर्द की समस्या से राहत के लिए स्ट्रेस को मैनेज करने के साथ-साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी हो जाता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सिरदर्द क्यों होता है?

    अधिक स्ट्रेस में रहने, नींद की कमी, कम पानी पीने, स्क्रीन का इस्तेमाल करने और भूखे रहने के कारण व्यक्ति को सिर में दर्द होने की समस्या हो सकती है।
  • स्ट्रेस को कम करने के लिए करें?

    स्ट्रेस को कम करने के लिए गहरी सांस लें, फिजिकल एक्टिविटीज करें, वॉक करें, हेल्दी खाना खाएं, पर्याप्त नींद लें और अपने दोस्तों एंव परिवार वाले लोगों से बात करें।

Read Next

थकान के साथ ये 10 लक्षण हो सकते हैं थायराइड धीमा होने (हाइपोथायराइडिज्म) का संकेत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 12, 2026 20:39 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr. Pooja Pillai

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content