Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

शाम को अक्सर सिर भारी लगने लगता है? डॉक्टर से जानें इसके 7 संभावित कारण

हर शाम सिर भारी लगना तनाव, डिहाइड्रेशन, लंबे समय तक स्क्रीन देखने, नींद की कमी या आंखों के तनाव जैसी वजहों से जुड़ा हो सकता है। जानें इसके संभावित कारण और किन लक्षणों के बाद डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो सकता है।

क्या आपने भी महसूस किया है कि दिन की शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहता है, लेकिन जैसे-जैसे शाम होने लगती है सिर भारी, थका हुआ या दबाव जैसा महसूस होने लगता है? कई लोग इस समस्या को दिनभर की थकान मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। कभी-कभी ऐसा होना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर हर शाम सिर भारी लगने लगे या यह समस्या डेली रूटीन को प्रभावित करने लगे, तो इसके पीछे के कारणों को समझना जरूरी है।

मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट, नोएडा के इंटरनल मेडिसिन और मेटाबोलिक डिसऑर्डर विभाग के डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, सिर भारी लगना खुद कोई बीमारी नहीं है, बल्कि शरीर में होने वाले किसी बदलाव का संकेत हो सकता है। इसके साथ अगर चक्कर आना, धुंधला दिखाई देना, तेज सिरदर्द, उल्टी या कमजोरी जैसे लक्षण भी हों, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

शाम होते-होते सिर भारी क्यों लगने लगता है?

डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, शाम के समय सिर भारी लगना कोई बीमारी नहीं, बल्कि कई अलग-अलग कारणों का संकेत हो सकता है, जिनमें तनाव, डिहाइड्रेशन, आंखों पर ज्यादा जोर, नींद की कमी, ब्लड प्रेशर या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हो सकती हैं। सही कारण की पहचान होने पर इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

कारण असर बचाव और उपाय
1. मानसिक तनाव और थकान दिनभर का मानसिक दबाव और काम की चिंता से टेंशन हेडेक ट्रिगर हो सकता है। काम के बीच छोटे ब्रेक लें और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें।
2. डिहाइड्रेशन पर्याप्त पानी न पीने से दिमाग की मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है, जिससे भारीपन महूसस हो सकता है। दिनभर नियमित रूप से 8-10 गिलास पानी और अन्य लिक्विड पिएं।
3. स्क्रीन का ज्यादा उपयोग कंप्यूटर, मोबाइल से आंखों की मांसपेशियों पर भारी दबाव पड़ता है। स्क्रीन से ब्रेक लेकर, हर 20 मिनट पर 20 फीट दूर 20 सेकंड देखें।
4. नींद की कमी खराब नींद से दिमाग को पर्याप्त आराम न मिलना भी भारीपन का कारण बन सकता है। रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी गहरी नींद लें।
5. खान-पान में लापरवाही समय पर भोजन न करना और ब्लड शुगर का लेवल गिरना। समय पर बैलेंस डाइट लें और खाना न छोड़ें।
6. ब्लड प्रेशर में बदलाव हाई या लो ब्लड प्रेशर के कारण सिर में भारीपन हो सकता है। बीपी नियमित जांचें, चक्कर या सीने में दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
7. माइग्रेन या साइनस गर्दन की मांसपेशियों का खिंचाव, माइग्रेन या साइनस की समस्या होने पर भी सिर में भारीपन हो सकता है। सही पोश्चर अपनाएं और डॉक्टर की सलाह से समय पर दवाएं लें।

साल 2020 में Der Schmerz में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, टेंशन-टाइप सिरदर्द सबसे सामान्य सिरदर्द है। यदि यह 3 महीने तक लगातार हर महीने 15 दिन से ज्यादा रहे, तो इसे क्रॉनिक टेंशन सिरदर्द माना जाता है। टेंशन सिरदर्द और माइग्रेन के लक्षणों में काफी समानता होती है, जिससे इनमें अंतर करना कठिन हो जाता है। सही निदान, दवाओं के सही उपयोग और समय पर डॉक्टर की सलाह से इस सिरदर्द को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या सिरदर्द से राहत में अजवाइन तेल फायदेमंद है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

feel pressure in head in evening

सिर का भारीपन कैसे खत्म करें?

डॉ. अक्षय चुघ सलाह देते हैं कि सिर का भारीपन कम करने के लिए कुछ डेली रूटीन में बदलाव जरूरी हैं। जैसे-

  • दिनभर पर्याप्त पानी पिएं।
  • ऑफिस में हैं तो हर 30-40 मिनट बाद कुर्सी से उठकर थोड़ा चलें।
  • स्क्रीन से 1-2 घंटे पर ब्रेक लें।
  • समय पर रोजाना बैलेंस डाइट लें।
  • रोज 7-8 घंटे की नींद लें।
  • तनाव कम करने के लिए योग, मेडिटेशन या गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें।
  • आंखों की नियमित जांच कराएं, खासकर यदि लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं।

कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है?

यदि सिर भारी लगने के साथ अचानक बहुत तेज सिरदर्द, बोलने में परेशानी, हाथ या पैर में कमजोरी, बार-बार उल्टी होना, धुंधला दिखाई देना, बेहोशी या कंफ्यूजन की स्थिति या सिर में चोट लगने के बाद दर्द शुरू हो तो ऐसी समस्याओं में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और उचित इलाज को फॉलो करना चाहिए।

निष्कर्ष

हर शाम सिर भारी लगना हमेशा किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता। कई बार यह तनाव, डिहाइड्रेशन, स्क्रीन टाइम, नींद की कमी या अनियमित खानपान जैसी रोजमर्रा की आदतों से जुड़ा हो सकता है लेकिन यदि यह समस्या लगातार बनी रहे, बार-बार दोहराए या इसके साथ अन्य गंभीर लक्षण भी दिखाई दें, तो कारण जानने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सही लाइफस्टाइल और समय पर जांच से इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या गैस से सिर में भारीपन हो सकता है?

    गैस की समस्या से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है, ऐसे में जिन लोगों को गैस की समस्या होती है उन्हें ऑयली और मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए और अगर समस्या बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
  • क्या खाली पेट रहने से सिरदर्द हो सकता है?

    लंबे समय तक भोजन न करने से कुछ लोगों में कमजोरी, चक्कर या सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।

Read Next

क्या आपकी इम्यूनिटी सच में कमजोर है? डॉक्टर से जानें इसके संकेत कैसे पहचानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 05, 2026 16:42 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content