Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhinav Gupta , Consultant Neurologist & Director - Neurology Bhav Neuro Centre, Ghaziabad

सोकर उठने के बाद सिर में भारीपन महसूस होता है? न्यूरोलॉजिस्ट से जानें कारण

सोकर उठने के बाद सिर में भारीपन होना सही नहीं है। इस स्थिति में जरूरी है कि मरीज कारणों को समझें और जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्सपर्ट की सलाह लें।

कभी-कभी ऐसा महसूस होता है जैसे रात को नींद पूरी नहीं हुई और सुबह के समय सिर भारी लग रहा है। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब रात को देर से सोते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि सिर्फ नींद की कमी की वजह से ही यह समस्या नहीं होती है? कई बार पूरी नींद लेने के बावजूद सोकर उठने के बाद सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। सवाल है ऐसा क्यों होता है? आइए, ग्रेटर नोएडा स्थित सर्वोदय अस्पताल में Director-Neurology डॉ. अभिनव गुप्ता से जानते हैं इसके कारणों के बारे में।

सोकर उठने के बाद सिर में भारीपन महसूस होने के कारण

waking up with heavy head neurologist 01 (17)

नींद से जुड़ी समस्या

जब किसी को नींद से जुड़ी समस्या होती है यानी स्लीप एप्निया और इंसोमनिया, ऐसी स्थिति में मरीज की नींद पूरी नहीं होती है और रात भर बार-बार आंख खुलती रहती है। जैसे कई स्लीप डिसऑर्डर में  ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने के कारण ब्रेन आपको बार-बार अलर्ट करता है और आपकी आंख खुल जाती है। निश्चित तौर पर जब नींद पूरी नहीं होती है, तो सुबह उठने के बाद सिर में भारीपन महसूस होता है।

इसे भी पढ़ें: सिर भारी होने पर आप भी महसूस करते हैं ये लक्षण? जानें सिर में भारीपन का कारण, लक्षण और बचाव के तरीके 

गर्दन में दर्द

जब सोने की पोजीशन गलत होती है या सोने के लिए खराब तकिए का उपयोग किया जाता है, तो ऐसे में सुबह उठकर गर्दन में दर्द और अकड़न महसूस होती है। ऐसे में नींद प्राॅपर नहीं होती है और सिर में भारीपन महसूस होने लगता है। कई बार रात को खराब तरीके से सोने के कारण मांसपेशियां अकड़ जाती हैं, जो कि सिर में भारीपन होने का एक कारण बनता है।

डिहाइड्रेशन

डिहाइड्रेशन भी सुबह होने वाले सिरदर्द का एक सामान्य और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला कारण है। Sleep Foundation के अनुसार जब आप रात को सोने से पहले पर्याप्त तरल पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं, तो ऐसे में शरीर में ब्लड वाॅल्यूम कम हो जाता है। नतीजतन, मस्तिष्क तक ऑक्सीजन सप्लाई धीमी हो जाती है। परिणामस्वरूप व्यक्ति जब सुबह नींद से उठता है, तो उन्हें सिर में दर्द या दबाव महसूस हो सकता है। बाॅडी डिहाइड्रेट होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे रात को ज्यादा शराब पीना, खर्राटे लेना या मुंह से सांस लेना आदि।

इसे भी पढ़ें: सो कर उठने के बाद सिरदर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

साइनस की समस्या

साइनस भी नींद से उठने के बाद होने वाले सिरदर्द का एक बड़ा कारण है। डॉ. अभिनव गुप्ता बताते हैं कि रात भर सूजे हुए और बंद साइनस में बलगम जमा हो जाता है, जिससे माथे, गालों और आंखों के पीछे दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में जागने पर सिर में भारीपन या सिरदर्द महसूस होता है। जब कोई व्यक्ति अचानक खड़ा होता है, तो सिर का भारीपन और बढ़ जाता है, क्योंकि साइनस में जमा बलगम बाहर की ओर निकलने लगता है।

निष्कर्ष

नींद से उठने के बाद भी सिर में भारीपन महसूस हो, तो इसके पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। इनका जिक्र हमने ऊपर लेख में किया है। अगर इनमें से कोई समस्या न हो और फिर भी नींद से उठने के बाद सिर में भारीपन महसूस होता है, तो इसे इग्नोर न करें। यह किसी न्यूरोलाॅजिकल कंडीशन की वजह से हो सकता है, जिसे तुरंत डाॅक्टर से ट्रीटमेंट की जरूरत होती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या गलत तकिया सुबह के सिरदर्द का कारण बन सकता है?

    हां, अगर गलत तकिए में सोया जाए, तो गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा हो सकता है है जिससे सुबह सिर भारी महसूस होता है।
  • साइनस का सिरदर्द सुबह उठने पर ही ज्यादा क्यों होता है?

    रात भर साइनस में बलगम जमा होने से दबाव बढ़ जाता है, जो सुबह उठते ही दर्द और भारीपन का कारण बनता है।
  • डिहाइड्रेशन से सिर में भारीपन क्यों महसूस होता है?

    पानी की कमी से ब्रेन में सही तरह से ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो पाती है, जो सिर में दबाव और दर्द को ट्रिगर करता है।

Read Next

बुजुर्गों के लिए गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के 5 जरूरी नियम, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 04, 2026 15:21 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 04, 2026 15:21 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Abhinav Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content