आमतौर पर यह कहा जाता है कि जो महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं, उन्हें पौष्टिक आहार का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए। इससे उन्हें और स्तनपान कर रहे शिशु के शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है और शिशु के विकास के लिए भी जरूरी है। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं के शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है? जी, हां! यह सच है। आइए, जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इस स्थिति में महिलाएं क्या कर सकती हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
ब्रेस्टफीडिंग के दौरान डिहाइड्रेशन क्यों होता है? (Dehydrated While Breastfeeding Causes)
-1780457717815.jpg)
डाॅ. शोभा गुप्ता बताती हैं कि मां के दूध का लगभग 80 से 90 फीसदी हिस्सा पानी होता है। स्तनपान कराने की वजह से शरीर लगातार दूध बनाने के लिए लिक्विड रिजर्व का यूज करता है। इसके अलावा, प्रसव के बाद हार्मोनल बदलाव और व्यस्त जीवनशैली के कारण महिलाएं पर्याप्त मात्रा में पानी भूल जाती हैं। यही कारण है कि ब्रेस्टफीडिंग कराने की वजह से महिलाएं डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान होता है पेट में दर्द? डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज
ब्रेस्टफीडिंग के दौरान डिहाइड्रेशन के लक्षण (Breastfeeding Dehydration Symptoms)
शरीर में पानी की कमी होने पर कुछ खास किस्म के संकेत नजर आते हैं, जैसे-
- बहुत ज्यादा प्यास लगना और गला सूखना।
- गहरे पीले रंग का पेशाब आना।
- लगातार थकान, कमजोरी या सिरदर्द होना।
- त्वचा ड्राई होना।
- हर समय चक्कर आना।
ब्रेस्टफीडिंग के दौरान डिहाइड्रेशन से कैसे बचें?
ब्रेस्टफीडिंग के दौरान डिहाइड्रेशन से बचने के लिए महिलाएं यहां बताए गए उपाय अपनाएं-
- हर बार बच्चे को दूध पिलाने से पहले और बाद में गिलास भरकर पानी पिएं।
- ब्रेस्टफीड करा रही महिलाएं हाइड्रेशन के लिए पानी के साथ-साथ नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और घर का बना ताजा सूप भी पिएं।
- डिहाइड्रेशन से बचने के लिए चाय और कॉफी का सेवन कम करें।
इसे भी पढ़ें: वर्किंग महिलाएं अपने शिशु को ब्रेस्टफीड कराने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, नहीं होगी कोई समस्या
निष्कर्ष
प्रसव के बाद ब्रेस्टफीड का सफर महिलाओं के लिए कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि वे अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। विशेषकर, डिहाइड्रेशन से बचें। डिहाइड्रेशन शरीर को कई तरह से प्रभावित करता है। इसमें सिरदर्द, चक्कर आना और थकान जैसी समस्याएं शामिल हैं। यह स्थिति शिशु को भी नेगेटिव तरीके से प्रभावित कर सकती है। ब्रेस्टफीड करा रही महिलाओं और शिशु को डिहाइड्रेशन की समस्या न हो, इसके लिए जरूरी है कि वे समय-समय पर पानी पीती रहें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या डिहाइड्रेशन से मां का दूध कम प्रोड्यूस होता है?
हां, अगर महिला गंभीर डिहाइड्रेशन का शिकार हैं, तो दूध की आपूर्ति कुछ समय के लिए कम हो जाती है।स्तनपान कराने वाली महिलाओं को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?
आमतौर पर, एक स्तनपान कराने वाली महिलाओं को रोजाना कम से कम 3 से 3.5 लीटर पानी पीना चाहिए।क्या ORS का पानी स्तनपान के दौरान सुरक्षित है?
हां, अगर महिला बहुत ज्यादा डिहाइड्रेट है या दस्त की शिकायत हो रही है, तो ORS का घोल पिया जा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 03, 2026 09:08 IST
Modified By : Meera Tagore Jun 03, 2026 09:08 IST
Modified By : Meera TagoreJun 03, 2026 09:08 IST
Modified By : Meera TagoreJun 03, 2026 09:08 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Shobha Gupta