Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Tanima Singhal , Pregnancy Educator & Lactation Consultant

क्या ज्यादा पानी पीने से ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई बढ़ती है? जानें क्या है इसकी सच्चाई

ब्रेस्टफीडिंग मां के सामने सबसे बड़ी मुश्किल अपने शिशु के लिए पर्याप्त मात्रा में दूध उत्पादन करना है, लेकिन शरीर में पानी की कमी ब्रेस्टमिल्क सप्लाई को बाधित कर सकती है, ऐसे में आइए जानते हैं, क्या पानी पीने से ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई बढ़ सकती है।

Does Drinking More Water Increase Breast Milk Supply in Hindi: जन्म के बाद 6 महीने तक शिशुओं को सिर्फ मां का दूध पिलाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि मां के दूध में सभी जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शिशु के बेहतर सेहत के लिए जरूरी हैं। लेकिन, ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के सामने आज के समय में सबसे बड़ी परेशानी ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई का सही उत्पादन बनाए रखना है। दरअसल, हार्मोनल असंतुलन, खराब डाइट या अन्य कारणों से कई बार महिलाओं के स्तन में दूध उत्पादन कम (What causes low production of breast milk) हो जाता है। ऐसे में महिलाओं को ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट के साथ-साथ हाइड्रेशन का ध्यान रखने की भी सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है, कि ज्यादा पानी पीने से महिलाएं अपने ब्रेस्ट मिल्क के उत्पादन को बढ़ा सकता है। तो आइए लखनऊ के मा-सी केयर क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार डॉ. तनिमा सिंघल (Dr. Tanima Singhal, Pregnancy educator and Lactation Consultant at Maa-Si Care Clinic, Lucknow) से जानते हैं कि क्या ज्यादा पानी पीने से ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई बढ़ती है?

क्या ज्यादा पानी पीने से स्तन का दूध बढ़ता है? - Can Drinking More Water Increase Breast Milk in Hindi

स्तनपान सलाहकार डॉ. तनिमा सिंघल के अनुसार, ब्रेस्टफिडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए हाइड्रेशन बहुत जरूरी है, क्योंकि यह ब्रेस्ट मिल्क के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है। दरअसल, जब मां अच्छी तरह से हाइड्रेटेज रहती हैं, तो उनका शरीर ज्यादा बेहतर तरीके से दूध का उत्पादन कर सकता है। इतना ही नहीं, ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई ज्यादा होती है और दूध पौष्टिक भी होता है। इतना ही नहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं में डिहाइड्रेटेशन की समस्या के कारण दूध उत्पादन में कमी आ सकती है, जिससे शिशु को स्तनपान कराना माताओं के लिए मुश्किल हो सकता है। लेकिन, महिलाओं को अपनी जरूरत के हिसाब से यानी एक दिन में 8 से 10 गिलास (How much water does a breastfeeding mom need)पानी ही पीना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: दिन में किस समय स्तनों में दूध का उत्पादन सबसे अधिक होता है? जानें समय ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई को कैसे करता है प्रभावित

ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए पानी पीने के क्या फायदे हैं? - What Are The Benefits Of Drinking Water To Increase Breast Milk in Hindi?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, "स्तनपान के दौरान हाइड्रेशन जरूरी है, क्योंकि पानी ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं में पानी की जरूरतें बढ़ जाती है। यह अनुमान लगाया गया है कि स्तन के दूध में लगभग 87% पानी होता है, जिसमें दूध पिलाने की शुरुआत में उत्पादित दूध (फोरमिल्क) में सबसे ज्यादा पानी होता है। खासकर, स्तनपान के पहले छह महीनों के दौरान, दूध का उत्पादन औसतन 750 एमएल प्रति दिन तक बढ़ जाता है।" इसलिए आइए जानते हैं स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए ज्यादा पानी पीने के फायदे क्या हैं?

Water Increase Breast Milk Supply

  • हाइड्रेशन महिलाओं के शरीर में प्रोलैक्टिन (स्तनपान के दौरान दूध उत्पादन को बढ़ाने वाला हार्मोन) उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से ब्रेस्ट फीड कराने के लिए दूध की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे शिशुओं का पेट आराम से भर सकता है।
  • हाइड्रेशन महिलाओं के ब्रेस्ट मिल्क को पोषक तत्वों और एंटीबॉडी से भरपूर रखने में मदद करता है, जिससे शिशु सेहतमंद रहता है।

इसे भी पढ़ें: नेचुरल तरीके से ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए महिलाएं खाएं ये 4 फूड्स

स्तनपान कराने वाली महिलाएं हाइड्रेशन का ध्यान कैसे रखें? - How Should Breastfeeding Women Take Care Of Hydration in Hindi

स्तनपान कराने वाली मां के लिए जरूरी है कि वे अपने हाइड्रेशन का खास ध्यान रखें, जिसके लिए वे इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं-

  • रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखें, ताकि आपके शरीर में पानी की जरूरत पूरी हो सके।
  • अगर आप गहरे पीले रंग का यूरिन पास कर रही हैं, या अगर आप बार-बार पेशाब नहीं कर रही हैं, तो ये आपके शरीर में पानी की कमी का संकेत हो सकता है, जिस पर नजर बनाए रखें।
  • पानी पीने के अलावा, अपनी डाइट में पानी से भरपूर फल, सब्जियां और ड्रिंक्स शामिल करें, जो आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है।
  • सोडा और जूस जैसे मीठे ड्रिंक्स का सेवन सीमित मात्रा में करने की कोशिश करें, क्योंकि ये आपके शरीर को डिहाइड्रेटेड करने का कारण बन सकते हैं।

निष्कर्ष

स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है, क्योंकि यह महिलाओं में ब्रेस्ट मिलक सप्लाई को बढ़ाता है और मां-बच्चे दोनों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद कर सकता है। लेकिन ध्यान रहे, हाइड्रेशन के साथ-साथ ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई के लिए हेल्दी डाइट, शारीरिक गतिविधियां और अन्य कारक भी बराबर के जिम्मेदार हैं।
Image Credit: Freepik

Read Next

आंखों की रोशनी के माइनस और प्लस पावर होने का क्या मतलब होता है? समझें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 30, 2025 13:52 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 30, 2025 13:52 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Tanima Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content