Fri Sep 11, 2026 | 08:43 PM IST

Medically Reviewed by Dr Tanima Singhal , Pregnancy Educator & Lactation Consultant

दिन में किस समय स्तनों में दूध का उत्पादन सबसे अधिक होता है? जानें समय ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई को कैसे करता है प्रभावित

वर्किंग मदर्स शिशु को दूध पिलाने के लिए घर में ब्रेस्ट पंपिंग की मदद से मिल्क को स्टोर करती हैं। यहां जानिए, दिन के किस समय सबसे ज्यादा स्तन का दूध होता है?

शिशु को पहले 6 महीने केवल मां का दूध ही दिया जाना चाहिए। मां का दूध न केवल शिशु की इम्यूनिटी को मजबूत करता है, बल्कि उसे संपूर्ण पोषण भी प्रदान करता है। हालांकि, वर्किंग मदर्स के लिए यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है कि वे शिशु को हर समय दूध पिला सकें। ऐसे में ब्रेस्ट पंपिंग एक सुविधाजनक विकल्प है। ब्रेस्ट पंपिंग की मदद से मां अपने दूध को स्टोर कर सकती है, जिसे शिशु को जरूरत पड़ने पर कभी भी दिया जा सकता है। ब्रेस्ट पंपिंग की मदद से स्टोर किए गए दूध से न केवल बच्चे को पोषण मिलता है, बल्कि मां को अपने प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन के बीच संतुलन बनाने में भी मदद करता है। इस लेख में लखनऊ के मा-सी केयर क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार डॉ. तनिमा सिंघल (Dr. Tanima Singhal, Pregnancy educator and Lactation Consultant at Maa-Si Care Clinic, Lucknow) से जानिए, दिन के किस समय सबसे ज्यादा स्तन का दूध होता है?

दिन के किस समय सबसे ज्यादा स्तन का दूध होता है? - What Time of Day is Breast Milk Production Highest

सुबह का समय ब्रेस्ट मिल्क उत्पादन के लिए सबसे उपयुक्त होता है। सुबह के समय, शरीर में प्रोलैक्टिन और ऑक्सीटोसिन हार्मोन का स्तर ज्यादा होता है, जो ब्रेस्ट मिल्क के उत्पादन में सहायक होते हैं। प्रोलैक्टिन हार्मोन का उत्पादन आमतौर पर रात के दौरान बढ़ता है और जैसे ही मां जागती है, इसका असर दूध के उत्पादन पर पड़ता है। सुबह 5 से 7 बजे में दूध का उत्पादन सामान्य से अधिक होता है और यह बच्चे के लिए सबसे पौष्टिक होता है। इसलिए, अगर आप अपने बच्चे को दिन की शुरुआत में ब्रेस्टफीड कराती हैं, तो यह आपके बच्चे को बेहतर पोषण प्रदान करता है और आपको भी अधिक दूध का उत्पादन मिलता है। ब्रेस्ट पंपिंग के लिए भी यह समय बिलकुल सही है।

इसे भी पढ़ें: खुश रहने के लिए जरूरी हैं ये 4 हैप्पी हार्मोन्स, जानें इन्हें बढ़ाने का तरीका 

दिन के समय, ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन यदि मां नियमित रूप से नर्स करती रहती है, तो दूध का उत्पादन स्थिर रहता है। हालांकि, अधिकतर महिलाएं दिन में दूध के उत्पादन में थोड़ी कमी महसूस करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय फिजिकल एक्टिविटी और तनाव का स्तर ज्यादा हो सकता है। तनाव प्रोलैक्टिन हार्मोन के स्तर को प्रभावित करता है, जिससे दूध का उत्पादन कम हो सकता है।

which time Breast Milk Production Highest

इसे भी पढ़ें: Breastfeeding Tips: क्या जीरा खाने से ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें

ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए? - How to increase breast milk

  1. ब्रेस्ट मिल्क उत्पादन को बढ़ाने के लिए मां को अच्छा और संतुलित भोजन लेना चाहिए। प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स से भरपूर डाइट (which food increase breast milk) दूध उत्पादन को बढ़ाती है।
  2. पर्याप्त पानी पीना भी दूध उत्पादन को बढ़ाने में सहायक होता है। मां को दिनभर हाइड्रेटेड रहना चाहिए, खासकर जब वह ब्रेस्टफीडिंग कर रही होती है।
  3. तनाव दूध के उत्पादन को प्रभावित कर सकता है, इसलिए मां को मानसिक शांति और आराम के लिए समय निकालना चाहिए। इसके लिए आप ध्यान और योग कर सकती हैं।
  4. बच्चे को नियमित रूप से ब्रेस्टफीड कराना भी दूध उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। जैसे-जैसे बच्चा अधिक दूध चूसता है, मां का शरीर दूध का उत्पादन बढ़ाता है।

निष्कर्ष

ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन सुबह के समय में सबसे अधिक होता है। सही समय पर ब्रेस्टफीडिंग करने से न केवल मां को आराम मिलता है, बल्कि बच्चे को भी अधिक पोषण मिलता है। इसके साथ ही, मां को संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और मानसिक शांति बनाए रखने का ध्यान रखना चाहिए ताकि दूध का उत्पादन बेहतर हो सके।

All Images Credit- Freepik

Read Next

Breast Size Reduce Tips: ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, ढीले और लटके हुए स्तनों से भी मिलेगा छुटकारा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 18, 2024 13:07 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 18, 2024 13:07 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Tanima Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content