Fri Sep 11, 2026 | 07:43 PM IST

Doctor Verified

Breast Size Reduce Tips: ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, ढीले और लटके हुए स्तनों से भी मिलेगा छुटकारा

स्तनों का बड़ा आकार महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस करा सकता है। दरअसल, अधिक वजन, मेनोपॉज, प्रेग्नेंसी, हार्मोनल बदलाव या दवाइयों की वजह से स्तनों का आकार बढ़ सकता है। ऐसे में इन टिप्स को फॉलो करने से फायदा मिल सकता है।

Tips to Reduce Breast Size in Hindi: स्तनों का आकार महिलाओं की पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। जिन महिलाओं के स्तनों का आकार सामान्य होता है, वे बेहद कॉन्फिडेंट फील करती हैं। वहीं, जिन महिलाओं के स्तनों का आकार छोटा या सामान्य से बड़ा होता है, वे असहज महसूस करती हैं। साथ ही, उनकी पर्सनैलिटी भी निखरकर सामने नहीं आती है। खासकर, स्तनों का बड़ा आकार महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस करा सकता है। दरअसल, अधिक वजन, मेनोपॉज, प्रेग्नेंसी, हार्मोनल बदलाव या दवाइयों की वजह से स्तनों का आकार बढ़ सकता है। ऐसे में अक्सर महिलाएं ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए तरह-तरह की दवाइयों या क्रीम आदि का इस्तेमाल करती हैं। आप चाहें तो ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए इन टिप्स को भी फॉलो कर सकते हैं। फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए टिप्स-

ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए टिप्स- Breast Size Kam Karne ke Liye Tips in Hindi

1. वेट लॉस करें

अगर आप ब्रेस्ट साइज कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने वजन पर ध्यान दें। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए वजन कम करना भी जरूरी होता है। वजन घटने पर स्तनों का आकार भी धीरे-धीरे कम होने लगेगा। खासकर, अगर आप ओवरवेट हैं तो अपना वजन कम करने के लिए डाइट का ध्यान जरूर रखें। वजन कम होने के साथ ब्रेस्ट साइज भी कम होने लगेगा। इससे आपको परफेक्ट फिगर और शेप मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- Breast Size: ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, ढीले और लटके स्तनों से मिलेगा छुटकारा

breast-size-reduce-inside

2. स्ट्रेंथ ट्रेंनिग या एक्सरसाइज करें

ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से मसल्स मास और फैट लॉस में मदद मिलती है। अगर आप रोज एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे वजन और स्तनों का आकार कम करने में मदद मिलेगी। आप पुश अप्स, वॉल प्रेस और डंबल पुलओवर एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके अलावा, आप स्ट्रेंथ ट्रेंनिग भी कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। एक्सरसाइज करने से फिगर भी अच्छी बनती है।

3. डाइट में बदलाव करें

डाइट में बदलाव करके भी स्तनों के आकार को कम करने में मदद मिल सकती है। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए आपको हल्का भोजन खाना चाहिए। इस दौरान आपको फास्ट फूड, तना-भुना और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। इससे मोटापा और स्तनों का आकार बढ़ सकता है। दरअसल, इनमें कार्ब्स और अनहेल्दी फैट होता है, जो चर्बी को बढ़ा सकते हैं। इसलिए ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए सिर्फ घर का बना खाना ही खाएं।

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

4. हार्मोन्स बैलेंस करें

असंतुलित हार्मोन की वजह से भी स्तनों का आकार बढ़ सकता है। ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए हार्मोन्स को बैलेंस में रखना बहुत जरूरी होता है। जब हार्मोन्स बैलेंस में रहते हैं तो मोटापा भी कंट्रोल में रहता है। इससे स्तनों का आकार भी सामान्य बना रहता है।

Read Next

Hydrometrocolpos: बच्चेदानी में पानी क्यों भर जाता है? एक्सपर्ट से जानें इसका कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 14, 2024 11:37 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content