
वॉल पुशअप एक्सरसाइज आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। आइए इस लेख से जानते हैं वॉल प्रेश एक्सरसाइज करने के फायदे और नुकसान-
पुशअप्स की तरह ही वॉल प्रेस एक्सरसाइज एक प्रभावी एक्सरसाइज है। इसे आप नियमित रूप से अपने दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज से आपका सीना, पीठ, कंधा और हाथ मजबूत होता है। महिलाओं का ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में भी वॉल प्रेस एक्सरसाइज काफी लाभदायक है। पुरुषों के लिए सीने को चौड़ा करने में यह एक्सरसाइज बहुत ही फायदेमंद है। आज हम आपको इस लेख में वॉल एक्सरसाइज करने का तरीका और फायदा बताने जा रहे हैं। आइए जानते इस बारे में-
वॉल प्रेस एक्सरसाइज करने की तरीका (Steps to do Wall Press Exercise)
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले दीवार के पास 2 फीट की दूरी पर खड़े हो जाएं। इसके बाद दोनों हाथों को दीवार पर सीधे रखें।
- इस दौरान अपने दोनों हाथों को कंधों की चौड़ाई के बराबर दूरी पर रखें। इसके बाद अपनी उंगलियों को ऊपरी दिशा में रखें।
- अब दीवार के सहारे पुशअप्स करें।
- पुशअप करने के लिए अपने दोनों हाथों को कोहनी से मोड़ते हुए सिर को दिवार के पास ले जाएं।
- इसके बाद दोनों हाथों को कोहनी की ओर से सीधा रकें और सिर को दीवार से दूर करें।
- इसके बाद अपनी स्थिति में वापस आ जाएं।
- अब इस क्रिया को बार-बार दोहराएं। करीब 20 से 30 बार इस एक्सरसाइज को करें।
वॉल प्रेस एक्सरसाइज के फायदे (Health Benefits of Wall Press Exercise)
स्थिरता बढ़ाए वॉल प्रेस एक्सरसाइज (Wall Press Exercise to Increase stability)
नियमित रूप से वॉल प्रेस एक्सरसाइज को करने से शरीर में स्थिरता आती है। यह पुश अप की तरह ही फायदेमंद है। जब हम वॉल प्रेस करते हैं, तो इस दौरान हमारी नसें शरीर को रोकने और धकेलने का प्रयास करती हैं, जिससे शरीर का संतुलन और गति प्रभावित होता है।
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए वॉल प्रेस एक्सरसाइज (Wall press Exercise Increase Breast Size)
महिलाओं का ब्रेस्ट साइज इंग्रीज करने में वॉल प्रेस एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को करने से आपकी स्तन साइज बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें - बढ़ते स्ट्रेस को कम करे विन्यास योग, जानिए इसके 4 अन्य फायदे और करने की विधि
स्ट्रांग कोर के लिए करें वॉल प्रेस एक्सरसाइज (Wall Press Exercise For Strong Core)
स्ट्रांग कोर को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से वॉल प्रेस एक्सरसाइज करें। यह आपके शरीर का वॉशबोर्ड एब्स और मजबूत कोर के लिए बहुत ही प्रभावी एक्सरसाइज होता है। इस एक्सरसाइज से पेट का भाग और कमर का भाग मजबूत होता है। इसलिए नियमित रूप से यह एक्सरसाइज करें।
शारीरिक व्यायाम के लिए करे वॉल प्रेस एक्सरसाइज (Wall Press Exercise for Physical exercise)
संपूर्ण शरीर के विकास के लिए वॉल प्रेस एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकता है। यह आपके शरीर के सभी हिस्सों को मजबूत करता है। साथ ही कमर के निचले हिस्से को मजबूत करने में फायदेमंद है।
Read More Articles on yoga in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।