Doctor Verified

क्या सच में एक्सरसाइज करने से ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है? डॉक्टर से जानें

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए महिलाएं कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं, लेकिन क्या एक्सरसाइज करने से सच में ब्रेस्ट साइड बढ़ता है, आइए जानते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सच में एक्सरसाइज करने से ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है? डॉक्टर से जानें


Does Breast Enhancement Exercises Really Works: महिलाओं के बड़े और टाइट ब्रेस्ट दिखने में काफी अट्रैक्टिव लगते हैं। बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं के ऊपर हर तरह के आउटफिट अच्छे लगते हैं। लेकिन कई महिलाओं के ब्रेस्ट साइज छोटे रह जाते हैं, जिस कारण न सिर्फ वे अपने पसंद के कपड़ें पहनने से परहेज करती हैं, बल्कि उनका कॉन्फिडेंस भी कम हो जाता है। ऐसे में महिलाएं अपने ब्रेस्ट साइड को बढ़ाने के लिए कई तरह के क्रीम का उपयोग करती हैं। इतना ही नहीं कई महिलाएं अपने स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज (Exercises to Increase Breast Size in Hindi) भी करती हैं। हालांकि कई महिलाओं के मन में ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज कौन सी है?, ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें? या क्या ब्रेस्ट एक्सरसाइज सच में काम करती है? इस तरह के कई सवाल रहते हैं। ऐसे में आइए हैदराबाद के सिटीजन्स स्पेशलिटी अस्पताल के आब्स्टिट्रिशन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. राधिका बदनहट्टी से जानते हैं कि क्या एक्सरसाइज से ब्रेस्ट बढ़ सकता है?

क्या एक्सरसाइज से ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है?

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कई महिलाएं एक्सरसाइज करती हैं। लेकिन डॉ राधिका बदनहट्टी का कहना है कि स्तन का साइज बढ़ाने के लिए व्यायाम सीधे आपके स्तनों के आकार को नहीं बढ़ा सकते हैं क्योंकि स्तन मांसपेशियों से नहीं बने होते हैं, बल्कि ये टिशू से बने होते हैं, जो मुख्य रूप से फैट से बना होता है, मांसपेशियों से नहीं। हालांकि, ये व्यायाम अंतर्निहित ब्रेस्ट की मांसपेशियों को टोन और मजबूत करने में मदद कर सकते हैं, जिससे आपका ब्रेस्ट ज्यादा उठा हुआ और टाइट बनाया जा सकता है।" हालांकि, अगर आपके शरीर में वसा जमा हो जाती है, तो आपको ब्रेस्ट का साइज बड़ा दिखाई दे सकता है।

इसे भी पढ़ें: Breast Size Reduce Tips: ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, ढीले और लटके हुए स्तनों से भी मिलेगा छुटकारा


एक्सरसाइज से ब्रेस्ट को टाइट कैसे करें?

  • पुश-अप: स्तनों को टाइट करने के लिए आप पुश-अप एक्सरसाइज कर सकते हैं, जो आपके स्तनों के नीचे पेक्टोरल मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे यह ज्यादा टोंड नजर आते हैं।
  • चेस्ट प्रेस: डंबल या रेजिस्टेंस बैंड का उपयोग करके चेस्ट प्रेस करने से छाती और कंधों को लक्षित करने में मदद मिलती है।
  • प्लैंक टू पुश-अप: प्लैंक के साथ पुश अप्स आपकी छाती, कंधों और कोर को मजबूत बस्टलाइन के लिए एक्टिव करता है, जो ब्रेस्ट को टाइट करने और आकार देने में मदद करता है।
  • वॉल प्रेस: यह एक्सरसाइज पेक्टोरल मांसपेशियों पर काम करने के लिए शुरुआती लोगों के लिए एक सही व्यायाम है, जो आपके ब्रेस्ट को शेप देने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सिलिकॉन इम्प्लांट करवाना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में एक्सरसाइज फायदेमंद नहीं होती है, क्योंकि इसा सीधा लिंक आपके जेनेटिक और शारीरिक बनावट पर निर्भर करता है। साथ ही, यहां बताई गई एक्सरसाइज भी आपके स्तन के आकार को बढ़ाने में मदद नहीं कर सकते हैं, बल्कि ये आपके ब्रेस्ट को शेप देने और उन्हें टाइट बनाने में फायदेमदं हैं।
Image Credit: Freepik

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 21 November 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version