आज का स्वास्थ्य राशिफल: स्वास्थ्य के बारे में जानने की इच्छा हर किसी की होती है और यह जानना कई बार जरूरी भी होता है। अगर स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही पता चल जाए तो अपनी खराब आदतों को सुधारकर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करना चाहिए। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आपको खुद पर आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। आज के दिन आपको अपनी मेंटल हेल्थ को फिट रखने की जरूरत है। इसके लिए आप सुबह जल्दी उठकर माइंडफुलनेस का अभ्यास कर सकते हैं।
वृषभ
आज आपको अपने पाचन तंत्र पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। अनहेल्दी चीजें खाने से आपका वजन बढ़ सकता है साथ ही साथ पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
मिथुन
आज के दिन आप पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर महसूस कर सकते हैं। अगर आपको किसी प्रकार की असहजता हो रही है तो ऐसे में लापरवाही करने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें।
कर्क
आज आपको अपने खान-पान को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपको सुबह की शुरूआत ब्रिस्क वॉकिंग या प्राणायाम के साथ करनी चाहिए।
सिंह
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है। आज के दिन आपको अपनी नींद को लेकर भी एक्टिव रहने की जरूरत है। इसके लिए आपको 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
कन्या
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आज के दिन आपको आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ाने की जरूरत है। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
तुला
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा नजर आ रहा है। आज के दिन आपको अपनी शीरीरिक गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है। इससे आपकी स्ट्रेंथ और स्टैमिना बढ़ता है।
वैश्चिक
आज आपको तला-भुना या मसालेदार भोजन खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे ऊर्जा की कमी महसूस होने के साथ ही थकान महसूस हो सकती है।
धनु
आज के दिन आपको शरीर की जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए। आज के दिन कोई भी ऐसी गलत आदत न फॉलो करें, जिससे आपको समस्या हो।
मकर
आज के दिन आपको आपको किसी चीज के बारे में बहुत ज्यादा सोचने या तनाव लेने की जरूरत नहीं है। इससे मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।
कुंभ
आज आपका स्वास्थ्य आपकी दैनिक गतिविधियों पर टिका रह सकता है। आज के दिन आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने से बचना चाहिए साथ ही आराम करने पर भी ध्यान देना चाहिए।
मीन
आज आपको अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाए रखने पर ध्यान रखना चाहिए। आज आपको सुबह जल्दी उठकर मेडिटेशन का अभ्यास करना चाहिए।