ब्रेस्ट को हेल्दी रखना चाहती हैं, तो रोज करें एक्सपर्ट की बताई ये 5 एक्सरसाइज

ब्रेस्ट को हेल्दी रखने के लिए योग और एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। आइये एक्सपर्ट से जानते हैं ब्रेस्ट को हेल्दी रखने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेस्ट को हेल्दी रखना चाहती हैं, तो रोज करें एक्सपर्ट की बताई ये 5 एक्सरसाइज


स्वस्थ्य रहने के लिए शरीर के सभी अंगों का ठीक रहना भी जरूरी होता है। महिलाओं के लिए ब्रेस्ट को हेल्दी रखना भी बेहद जरूरी होता है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के भी मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे कम करने के लिए आपको खुद को एक्टिव रखना बेहद जरूरी है। ब्रेस्ट को हेल्दी रखने के लिए योग और एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। आइये योग एक्सपर्ट साक्षी दुबे से जानते है ब्रेस्ट को हेल्दी रखने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए। 

प्रेशर प्वॉइंट दबाएं 

ब्रेस्ट को हेल्दी रखने के लिए प्रेशर प्वॉइंट को दबाना काफी जरूरी होता है। इसके लिए आपको अपने एक हाथ को उपर की ओर उठाना है। अब आपको अपने दूसरे हाथ को अपनी अंडरआर्म्स को दबाना है। अब आपको अपनी अंडरआर्म्स पर तेज-तेज टैप करना है। इससे प्रभावित हिस्से का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है साथ ही साथ आपके ब्रेस्ट हेल्दी रहते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Dubey | Yoga Teacher (@yog_sakshi)

जेंटल स्ट्रेच करें 

स्ट्रेचिंग करना स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का रामबाण इलाज है। स्ट्रेचिंग करने से ब्रेस्ट के आसपास के हिस्से का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो ब्रेस्ट को हेल्दी रखने में काफी मददगार होता है। इसके लिए आपको अपने दोनों हाथों को उपर रखकर मोड़ने हैं। अब आपको दोनों हाथों को बांधकर स्ट्रेच करना है। इसे करने से ब्रेस्ट हेल्दी रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें - क्या ब्रेस्ट में गांठ हो और दर्द न हो, तो भी कैंसर हो सकता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

जेंटल मूवमेंट्स 

ब्रेस्ट को हेल्धी रखने के लिए आपको जेंटल मूवमेंट्स का अभ्यास करना चाहिए। इसके लिए आपको ब्रेस्ट संबंधी समस्याओं में काफी आराम मिलेगा। इसके लिए आपको दोनों हाथों को उपर की ओर उठाने हैं और उन्हें मोड़ना है। अब हाथों को मोड़कर एक बार आगे और एक बार पीछे की ओर लेकर आना है। इस तरह से इस अभ्यास के कम से कम 3 सेट्स लगाएं। इस अभ्यास करने से आपके ब्रेस्टच में होने वाली फ्लूड बिल्डअप की समस्या भी काफी हद तक कम होती है। 

Read Next

क्या वाकई ज्यादा एक्सरसाइज करने से कुछ लोगों की जान जा रही है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version