Can Breast Implants Cause Breast Cancer: महिलाएं अपने शरीर के बदलाव के लिए सजग रहती हैं। ऐसे में जिन महिलाओं के स्तनों का साइज छोटा होता है या किसी स्वास्थ्य समस्या के चलते जिनके स्तनों का साइज कम होता है, वह ब्रेस्ट इम्प्लांटेशन प्रक्रिया को अपनाती हैं। यह एक प्रचलित प्रक्रिया है, जिससे शरीर की बनावट में सुधार किया जा सकता है। मौजूदा समय में अधिकतर महिलाएं ब्रेस्ट में इम्प्लांटेशन के जरिए स्तनों में बदलाव कर रही हैं। हालांकि इसे करवाने से पहले अधिकतर महिलाओं के मन में इस प्रक्रिया को लेकर कई तरह के सवाल रहते हैं। इस प्रक्रिया को कराने वाली कई महिलाओं के मन में सवाल उठता है कि क्या ब्रेस्ट इम्प्लांटेशन से कैंसर का जोखिम हो सकता है? इस लेख में साईं पॉलिक्लीनिक की सीनियर गाइनाक्लॉजिस्ट डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि क्या ब्रेस्ट इम्प्लांटेशन से ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है।
क्या ब्रेस्ट इम्प्लांटेशन से कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है? - Can Breast Implants Cause Breast Cancer?
आज के दौर में अधिकतर महिलाएं अपने फिगर को लेकर सजन रहती हैं। वहीं स्तनों से जुड़ी कई समस्याओं में कुछ महिलाओं के स्तनों का साइज कम हो सकता है। किसी समस्या के कारण ब्रेस्ट साइज कम होने की वजह से हीन भावना का शिकार होने वाली महिलाओं के लिए यह इम्प्लांटेशन प्रक्रिया (Breast Implantation) किसी वरदान से कम नहीं हैं। लेकिन, इस इम्प्लांटेशन से गुजरने से पहले महिलाओं के मन में कई सवाल रहते हैं। कुछ महिलाओं को लगता है कि ब्रेस्ट इम्प्लांटेशन से ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) का जोखिम हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर बंसल बताती हैं कि कई रिसर्च में इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। NCBI के अनुसार, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि सिलिकॉन ब्रेस्ट इम्प्लांट से ब्रेस्ट कैंसर, लिम्फोमा या अन्य ट्यूमर हो सकता है। ब्रेस्ट इम्प्लांट में एक दुर्लभ प्रतिरक्षा प्रणाली कैंसर (Rare Immune System Cancer) का जोखिम हो सकता है, जो ब्रेस्ट इम्प्लांट के आसपास के तरल पदार्थ और स्कार्स टिश्यू में बढ़ सकता है। यह ब्रेस्ट कैंसर नहीं है, जो ब्रेस्ट में कोशिकाओं से बनता है।
ब्रेस्ट इम्प्लांट से जुड़े कुछ मुख्य लक्षण क्या हो सकते हैं? - Symptoms Of Breast Implantation In Hindi
- ब्रेस्ट में सूजन हो सकती है
- स्तनों या बगल में गांठ हो सकती है
- स्तन में या उसके आस-पास दर्द महसूस हो सकता है
- स्तन के पास त्वचा पर लाल होना
- स्तन का सख्त होना, आदि।
इसे भी पढ़ें: आखिर बार-बार क्यों होता है ब्रेस्ट कैंसर? जानें इसके लक्षण और कारण
ब्रेस्ट इम्प्लांटेशन से महिलाओं को कैंसर का जोखिम कम होता है। लेकिन, यदि किसी महिला के घर में किसी को ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) होता है तो यह संभव है कि ऐसे में उस महिला को भी कैंसर की संभावना हो सकती है। इसके अलाव, यदि महिला के शरीर में पहले से ही कैंसर टिश्यू बन रहे होते हैं तो यह बाद में अपने प्रभाव को दिखा सकते हैं। ब्रेस्ट इम्प्लांटेशन के बाद भी महिलाओं को ब्रेस्ट चेकअप नियमित रूप से करवाना चाहिए। इससे ब्रेस्ट में कैंसर की पहचान समय रहते करने में मदद मिलती है। साथ ही, कैंसर या अन्य संभावित समस्या का इलाज कम समय में ही किया जा सकता है।