Doctor Verified

क्या ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सिलिकॉन इम्प्लांट करवाना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कोई महिला इंजेक्शन तो कोई क्रीम आदि का यूज करती है। इन दिनों ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सिलिकॉन ब्रेस्ट इम्प्लांट भी बेहद करवाया जा रहता है। लेकिन क्या वाकई क्या ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सिलिकॉन इम्प्लांट करवाना सुरक्षित होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सिलिकॉन इम्प्लांट करवाना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें

Silicone Implants to Increase Breast Size in Hindi: स्तनों का आकार यानी ब्रेस्ट साइज महिलाओं की खूबसूरती को निखारने में मदद करते हैं। जब स्तनों का आकार छोटा होता है, तो महिलाओं में कॉन्फिडेंस लेवल कम हो जाता है। इसका असर उनकी पर्सनैलिटी पर भी पड़ता है। ऐसे में स्तनों का सही और आइडियल आकार होना बेहद जरूरी होता है। लेकिन कुछ महिलाओं के स्तनों का आकार छोटा रह जाता है। ऐसे में अक्सर महिलाएं तरह-तरह के ट्रीटमेंट करवाती हैं। कोई महिला इंजेक्शन तो कोई क्रीम आदि का यूज करती है। इन दिनों ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सिलिकॉन ब्रेस्ट इम्प्लांट भी बेहद करवाया जा रहता है। लेकिन क्या वाकई क्या ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सिलिकॉन इम्प्लांट करवाना सुरक्षित होता है?

क्या ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सिलिकॉन इम्प्लांट करवाना सुरक्षित होता है?

अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार और कॉस्मेटिक प्लास्टिक सर्जन एवं एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. अनूप धीर बताते हैं, “जी हां, ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाना सुरक्षित होता है। सलाइन और सिलिकॉन, दोनों प्रकार के इम्प्लांट सुरक्षित माने जाते हैं। हालांकि, हर चीज के दुष्प्रभाव होते हैं। ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाने के भी कुछ सामान्य दुष्प्रभाव होते हैं। इसकी वजह से ऊतकों पर निशान हो सकते हैं, जो स्तनों के आकार को बदल देते हैं। इसकी वजह से ब्रेस्ट में दर्द और संक्रमण की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, निपल और स्तन में बदलाव आ सकता है। इन सभी के बाद भी ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सिलिकॉन इम्प्लांट को सुरक्षित उपचार माना जाता है।”

इसे भी पढ़ें- क्या वाकई रोज शारीरिक संबंध बनाने से स्तनों का आकार बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें

breast-size-inside4

सिलिकॉन इम्प्लांट क्या है?

मैक्स हॉस्पिटल के ब्रेस्ट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. स्नेहा गलांडे बताती हैं, “सलाइन और सिलिकॉन, दो सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले ब्रेस्ट इम्प्लांट्स हैं। सिलिकॉन इम्प्लांट्स सिलिकॉन जेल से भरे होते हैं। 22 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियों के लिए सिलिकॉन इम्प्लांट सुरक्षित माना जाता है। आमतौर पर सिलिकॉन इम्प्लांट के बाद महिलाओं को कोई गंभीर जटिलता का अनुभव नहीं होता है।”

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए इस तरह करें बादाम के तेल का इस्तेमाल, ढीले और लटके स्तनों से भी मिलेगा छुटकारा

सिलिकॉन इम्प्लांट करवाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • सिलिकॉन इम्प्लांट करवाने के बाद आपको नियमित जांच करवानी चाहिए।
  • इम्प्लांट के बाद की जटिलताओं को देखने के लिए अल्ट्रासाउंड और एमआरआई स्कैन किया जा सकता है।
  • सिलिकॉन इम्प्लांट का जीवनकाल कुछ सालों का होता है। इसके फटने की संभावना बढ़ जाती है।
  • आपको अपने डॉक्टर की सलाह पर ही सिलिकॉन इम्प्लांट करवाना चाहिए।
  • सारी जांच के बाद ही सिलिकॉन इम्प्लांट करवाना चाहिए।

images: Freepik

Read Next

क्या बचपन से जुड़ा कोई ट्रॉमा PCOS का कारण बन सकता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer