Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Pooja Pillai , Internal Medicine

किस विटामिन की कमी से सिर में चुनचुनाहट होती है? डॉक्टर ने बताया कितना जरूरी

Vitamin deficiency tingling head: कई बार लोग अपने सिर में एक अजीब सी चुनचुनाहट महसूस करते हैं जिसका कारण इस विटामिन की कमी से भी जुड़ा हुआ हो सकता है। क्या है ये जानते हैं इस बारे में विस्तार से?

Vitamin deficiency tingling head: अक्सर हम में से बहुत से लोग अपने सिर में चुनचुनाहट महसूस करते हैं। कई बार तो ये स्थिति आती-जाती रहती है लेकिन कुछ लोग इसे लंबे समय तक महसूस करते हैं। चाहे जो हो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल, सिर में चुनचुनाहट (Sar mein chunchunahat kyon hoti hai) सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की वजह से भी हो सकता है। आपको भले ही इस बात का अंदाजा न हो लेकिन कई बार सिर में चुनचुनाहट शरीर से जुड़ी कुछ कमियों से जुड़ा हुआ हो सकता है। जैसे कि सिर में झुनझुनी, जिसे पेरेस्थेसिया (paresthesia) कहा जाता है, तनाव, चिंता, माइग्रेन और इंफेक्शन जैसी कई समस्याओं के कारण हो सकती है लेकिन कुछ मामलों में ये सेहत से जुड़ी कुछ गंभीर स्थितियों की ओर भी संकेत देती है जैसे कि नर्व से जुड़ी समस्या, विटामिन की कमी, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, स्ट्रोक या मिर्गी। अगर सिर में झुनझुनी के साथ चेहरे का सुन्न होना स्ट्रोक का भी संकेत हो सकता है।

बरहाल, हम आज बात करेंगे विटामिन की कमी से सिर में चुनचुनाहट की जो कि गंभीर रूप से आपको परेशान कर सकती है। तो किस विटामिन की कमी से सिर में चुनचुनाहट हो सकती है? जानते हैं इस बारे में Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bangalore से।

किस विटामिन की कमी से सिर में चुनचुनाहट होती है-Which vitamin deficiency cause tingling in head

Dr. Pooja Pillai बताती हैं कि हां, विटामिन बी12 की कमी से सिर या शरीर के अन्य हिस्सों में झुनझुनी हो सकती है। विटामिन बी12 तंत्रिका स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह माइलिन (myelin) नामक तंत्रिकाओं के सुरक्षात्मक आवरण को बनाए रखने में मदद करता है। जब बी12 का स्तर कम होता है, तो तंत्रिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं, जिससे झुनझुनी, सुन्नता या सुई चुभने (pins and needles) जैसी अनुभूति हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: मुंह में जलन और झुनझुनी महसूस होने का कारण कहीं विटामिन B12 की कमी तो नहीं? डॉक्टर से समझें कनेक्शन

विटामिन बी12 की कमी से सिर में चुनचुनाहट क्यों होती है-Why Vitamin b12 deficiency causes tingling in head?

डॉ. पूजा बताती हैं कि जब शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होती है तो इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन काफी हद तक प्रभावित हो सकता है। इतना ही नहीं, विटामिन बी 12 की कमी से ब्लड में ऑक्सीजन का सर्कुलेशन भी प्रभावित हो जाता है। इससे तंत्रिका तंत्र अधिक संवेदनशील हो जाता है। ये सिर में झुनझुनी थकान, कमजोरी, याददाश्त की समस्या या मूड में बदलाव जैसे अन्य लक्षणों के साथ दिखाई दे सकती है। इसलिए जब भी आपको सिर में झुनझुनी महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें बल्कि डॉक्टर के पास जाएं और विटामिन बी 12 की कमी की जांच करवाएं।

vitamin_b12

विटामिन बी 12 की कमी से कैसे बचें-How to prevent Vitamin b12 deficiency in hindi

विटामिन बी 12 की कमी से बचने के लिए सबसे पहले तो डाइट में उन फूड्स को शामिल करें जिनमें विटामिन बी 12 होता है। ऐसे में डॉ. पूजा बताती हैं कि आपको अपनी डाइट में मछली, मीट, अंडा और सी फूड्स को शामिल करना चाहिए जो कि इस कमी को दूर करने के साथ न्यूरल और ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा आप दूध, पनीर और दही को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हल्दी खाने से तेज होती है याददाश्त, वैज्ञानिकों के साथ-साथ एक्सपर्ट ने भी मानी बात

तो डाइट में इन चीजों को शामिल करें और विटामिन बी 12 की कमी से बचें। इसके अलावा आपको अपने डॉक्टर की बात मानते हुए किसी भी तरह से विटामिन बी12 की कमी से बचना चाहिए जो कि आपको परेशान कर सकती है क्योंकि ये सिर्फ सिर में चुनचुनाहट के साथ ही नहीं जुड़ी है बल्कि, ये आपके न्यूरल हेल्थ को भी काफी हद तक प्रभावित कर सकती है।

FAQ

  • विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है?

    विटामिन बी 12 की कमी से सबसे पहले तो आपको एनीमिया हो सकता है जिसका असर आपकी सेहत पर नजर आ सकता है। जैसे कि आपको थकान, सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसके अलावा, यह तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकता है जिससे झुनझुनी, कमजोरी और शरीर में सूजन की समस्या भी हो सकती है।
  • विटामिन B12 सबसे ज्यादा कौन से फल में पाया जाता है?

    विटामिन B12 सबसे ज्यादा सेब, केला और संतरा में पाया जाता है। इसके अलावा फोर्टिफाइड फूड्स में आपको ये विटामिन मिल सकता है। 
  • कौन से ड्राई फ्रूट में विटामिन B12 होता है?

    बादाम, काजू, अंजीर और अखरोट में विटामिन बी 12 भी होता है जो कि शरीर को एनर्जी देने के साथ कई सारी समस्याओं से बचा सकता है। 

Read Next

क्या हार्ट के मरीज चीज खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 16, 2025 17:00 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Oct 16, 2025 17:00 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Oct 16, 2025 17:00 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr. Pooja Pillai

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content