Expert

ब्रेन हेल्थ के लिए शॉर्ट ब्रेक लेने क्यों जरूरी होते है? जानें एक्सपर्ट से

मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक काम के बीच शॉर्ट ब्रेक लेने जरूरी होते हैं। जानें इससे ब्रेन हेल्थ को क्या फायदा होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेन हेल्थ के लिए शॉर्ट ब्रेक लेने क्यों जरूरी होते है? जानें एक्सपर्ट से


Why Breaks are Important For Mental Health: आगे बढ़ने की भागदौड़ और जिम्मेदारियों के बीच खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। काम के प्रेशर के कारण कई लोग अपने परिवार को समय भी नहीं दे पाते हैं। इसके कारण स्ट्रेस और टेंशन बढ़ती जाती है और मेंटल हेल्थ पर फर्क पड़ने लगता है। कुछ लोग वर्कहॉलिक होते हैं, जिस कारण वो ब्रेक लिए बिना लगातार काम करते रहते हैं। कई लोग लगातार दिनभर काम में इतना व्यस्त रहते हैं कि उन्हें दूसरे कामों के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लगातार काम करते रहना भी हमारी मेंटल हेल्थ के लिए ठीक नहीं है। इसलिए काम के बीच शॉर्ट ब्रेन जरूर लेने चाहिए। इससे आप मेंटल से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा कम कर सकते हैं। काम के लिए शॉर्ट ब्रेक क्यों जरूरी होते हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने दिल्ली स्थित गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर साइकोलॉजिस्ट आरती आनंद से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 (33)

काम के लिए शॉर्ट ब्रेक लेने क्यों जरूरी होते हैं? Why Short Breaks Are Important For Mental Health

काम पर फोकस बेहतर होता है- Improve Focus on Work

काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेने से आप काम पर ज्यादा फोकस कर पाते हैं। इससे काम में प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। लगातार काम करते रहने से मानसिक थकान बढ़ सकती है। इससे काम में अटेंशन और परफॉर्मेंस कम होती है। लेकिन शॉर्ट ब्रेक लेने से ब्रेन को रिफ्रेश होने में मदद मिलती है। इससे काम पर फोकस और भी ज्यादा बेहतर होता है।

तनाव कम होता है- Reduce Stress

अगर आप ब्रेक लिए बिना लगातार कई घंटों तक काम करते हैं, तो इससे सिर्फ आपका स्ट्रेस लेवल बढ़ेगा। लेकिन काम के बीच अगर आप एक शॉर्ट ब्रेक भी लेते हैं, तो इससे माइंड और बॉडी को रिलैक्स होने में मदद मिलती है। इससे कोर्टिसोल लेवल कम होता है और बर्नआउट से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- रिश्ते में बढ़ते झगड़े बन सकते हैं Relationship Burnout की वजह, एक्सपर्ट से जानें इससे कैसे डील करें

मानसिक थकान कम होती है- Reduce Mental Fatigue

लगातार काम करते रहने से हम मानसिक रूप से थक जाते हैं। इससे स्ट्रेस बढ़ने लगता है और काम पर फोकस कम हो जाता है। अगर आप शॉर्ट ब्रेक लेते हैं, तो इससे आपके ब्रेन को रिलैक्स होने का समय मिल पाता है। यह बॉडी को रिलैक्स करने में भी मदद करता है। इससे दिमाग शांत होता है और काम पर फोकस बेहतर होता है।

क्रिएटिविटी बढ़ती है- Increased Creativity

अगर आपको किसी काम को समझने में परेशानी होती है, तो कुछ देर के लिए ब्रेक जरूर लें। जब आप काम से कुछ देर दूर होते हैं, तो इससे ब्रेन को काम पर ज्यादा ध्यान देने में मदद मिलती है। शॉर्ट ब्रेक लेने से माइंड रिलैक्स होता है और नए आइडिया सोचने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन ने की वर्क बर्नआउट पर खुलकर बात, डॉक्टर से जानें किन संकेतों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज 

अगर आप काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेते हैं, तो इससे आपकी मेंटल हेल्थ और वर्क लाइफ दोनों बैलेंस्ड रहते हैं। इसलिए काम के बीच 5-10 का ब्रेक जरूर लें। इससे आपका काम पर फोकस भी बेहतर होगा।

Read Next

द‍िन के 5 म‍िनट देकर दिमाग को बनाएं तेज और एक्‍ट‍िव, क‍भी भी और कहीं भी अपनाएं ये 5 तरीके

Disclaimer