फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद है कलर वॉक, जानें इसे करने का तरीका

रोज कलर वॉक करने से फिजिकल और मेंटल हेल्थ बूस्ट होती है। जानें यह वॉक कैसे कर सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद है कलर वॉक, जानें इसे करने का तरीका


Benefits of Color Walk: क्या आप भी अचानक काम पर फोकस खोने लगते हैं? क्या आप भी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में फंसकर परेशान होने लगते हैं? अगर हां, तो ऐसे में कलर वॉक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे माइंड और बॉडी दोनों को रिलैक्स करने में मदद करती है। कलर वॉक एक प्रकार की माइंडफुल एक्सरसाइज है, जिसके कोई एक रंग फॉलो करते हुए वॉक करना होता है। यह वॉक करने से स्ट्रेस कम होने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह वॉक कैसे करनी होती है? आइये इस लेख में जानें कलर वॉक कैसे फायदेमंद है और इसे करने का सही तरीका।

01 (24)

पहले जानें कलर वॉक क्या है? What Is Color Walk

कलर वॉक एक तरह की माइंडफुल प्रैक्टिस है। इसमें व्यक्ति को कोई भी एक कलर चुनना होता है। फिर इस इस रंग को फॉलो करते आसपास वॉक करना होता है। इससे माइंड को एक लक्ष्य पर फोकस करने में मदद मिलती है। इस एक्टिविटी से माइंड एक्टिव होता है। ऐसे में माइंड आसपास रखें सामान में रंग को ढूंढता है। माइंड को ओवरथिंकिंग से हटाकर फोकस्ड करने के लिए यह वॉक की जाती है।

इसे भी पढ़ें- किन लोगों को ज्यादा देर तक वॉक करने से बचना चाहिए? जानें डॉक्टर से

जानें कलर वॉक कैसे करनी है? How To Do Color Walk

सबसे पहले आपको अपने मन में कोई एक रंग चुनना होता है। अब इस रंग को अपने आसपास की चीजों को पहचानना होता है। उदाहरण के लिए अगर आपको हरा रंग चुना है। ऐसे में आपको अपने आसपास जहां भी हरा रंग दिखे, वहां तक चलकर जाना है। आप एक या दो दिन इसे फॉलो कर सकते हैं। यह माइंड के लिए एक खेल की तरह होता है। साथ ही, ज्यादा चलने से फिजिकल हेल्थ को भी फायदा होता है।

कलर वॉक करने के क्या फायदे हैं? What are the Benefits of Color Walk

  • कलर वॉक करने से माइंड को फोकस्ड होने में मदद मिलती है। एक रंग पर फोकस करने से ब्रेन को एक चीज पर फोकस करने में मदद मिलती है।
  • कलर वॉक करने से माइंड को रिलैक्स रखने में मदद मिलती है। इससे स्ट्रेस कम होता है और दिमाग को शांत होने में मदद मिलती है।
  • यह वॉक के दौरान रंग ढूंढते हुए काफी ज्यादा चलना भी पड़ जाता है। इससे फिजिकल हेल्थ को फायदा होता है।
  • यह माइंड के लिए एक एक्सरसाइज की तरह होता है। इससे माइंड को क्रिएटिव बनने में मदद मिलती है। इससे ब्रेन को नए आइडियाज सोचने में मदद मिलती है।
  • अगर आप किसी स्ट्रेसफुल कंडीशन में हैं, तो ऐसे में कलर वॉक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • रोज कलर वॉक करने से फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों को फायदा होता है। इससे बीमारियों का खतरा कम होता है और मेंटल हेल्थ भी बूस्ट होती है।

इसे भी पढ़ें- खाली पेट वॉक के दौरान न करें ये 5 गलत‍ियां, वरना ब‍िगड़ सकती है सेहत

इस तरह से आप कलर वॉक कर सकते हैं। कुछ दिन इसका अभ्यास करने से फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों को फायदे होते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

रोज 15 मिनट दौड़ने से महिलाओं की सेहत रहेगी दुरुस्त, जानें इसके 7 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version