Doctor Verified

ज्‍यादा गुस्सा आता है? रोज प्रैक्टिस करें ये 3 मेडिटेशन तकनीक, बन जाएंगे शांत

ज्यादा गुस्सा आता है, तो माइंडफुलनेस, विज़ुअलाइजेशन और डीप ब्रीदिंग मेडिटेशन रोज प्रैक्टिस करें। ये तकनीकें मन को शांत कर गुस्से को कंट्रोल करेंगी। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्‍यादा गुस्सा आता है? रोज प्रैक्टिस करें ये 3 मेडिटेशन तकनीक, बन जाएंगे शांत


गुस्सा एक सामान्य प्रतिक्रिया है, लेकिन जब यह हद से ज्यादा बढ़ जाता है, तो हमारी मानसिक शांति, रिश्तों और सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। कई लोग गुस्से को कंट्रोल करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन सबसे असरदार तरीका मेडिटेशन माना जाता है। मेडिटेशन न सिर्फ दिमाग को शांत करता है, बल्कि यह गुस्से को जड़ से खत्म करने में भी मदद करता है। कई शोधों से भी साबित हुआ है कि नियमित ध्यान करने से व्यक्ति की सहनशीलता बढ़ती है और वह चीजों को ज्‍यादा धैर्य के साथ समझ पाता है। खासकर, जो लोग छोटी-छोटी बातों पर जल्दी भड़क जाते हैं, उनके लिए मेडिटेशन बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह न केवल गुस्‍से को कंट्रोल करता है, बल्कि शरीर के कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) लेवल को भी कम करता है। इस लेख में हम 3 बेहतरीन मेडिटेशन तकनीकों के बारे में जानेंगे, जो गुस्सा कम करने और मानसिक शांति पाने में आपकी मदद कर सकती हैं। अगर आप इन्हें रोजाना अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपको सकारात्मक बदलाव महसूस होने लगेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के बोधिट्री इंडिया सेंटर की काउन्‍सलिंग साइकोलॉज‍िस्‍ट डॉ नेहा आनंद से बात की।

1. माइंडफुलनेस मेडिटेशन- Mindfulness Meditation

माइंडफुलनेस मेडिटेशन का उद्देश्य व्यक्ति को वर्तमान समय में पूरी तरह से मौजूद रहना सिखाना है। यह तकनीक उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होती है, जिन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है।

फायदे:

  • गुस्सा आने पर व्यक्ति तेजी से खुद को शांत कर सकता है।
  • निर्णय लेने की क्षमता सुधरती है।
  • स्ट्रेस के लक्षण और एंग्जाइटी कम होती है।

कैसे करें?:

  • किसी शांत जगह पर बैठकर अपनी सांसों पर ध्यान फोकस करें।
  • अगर कोई विचार आए, तो उसे बिना जज किए स्वीकार करें और वापस सांसों पर ध्यान फोकस करें।
  • यह अभ्यास 10-15 मिनट करें।

इसे भी पढ़ें- क्या मेडिटेशन करने से स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है? जानें एक्सपर्ट से

2. विज़ुअलाइजेशन मेडिटेशन- Visualization Meditation

विज़ुअलाइजेशन मेडिटेशन यानी कल्पना के जरिए मन को शांत करना। यह मेड‍िटेशन तकनीक उन लोगों के लिए बहुत असरदार होती है, जो गुस्से में आकर चीजों को तोड़ने या किसी पर चिल्लाने लगते हैं। इस मेडिटेशन में आप किसी शांतिपूर्ण दृश्य की कल्पना करके खुद को रिलैक्स कर सकते हैं।

फायदे:

  • गुस्से को तुरंत शांत करने में मदद करता है।
  • तनाव और चिंता को कम करता है।
  • द‍िमाग को ज्‍यादा संतुलित और शांत बनाता है।

कैसे करें?:

  • एक शांत जगह पर बैठकर आंखें बंद करें।
  • किसी खूबसूरत, शांत और सुखद स्थान की कल्पना करें, जैसे समुद्र किनारा, हरी-भरी पहाड़ियां या कोई शांत कमरा।
  • अपने मन में महसूस करें कि आप वहां मौजूद हैं, ठंडी हवा महसूस करें, लहरों की आवाज सुनें और खुद को तनावमुक्त करें।
  • इस प्रक्रिया को 10-15 मिनट तक करें।

3. डीप ब्रीदिंग मेडिटेशन- Deep Breathing Meditation

meditation-technique

गहरी सांस लेना एक आसान लेकिन असरदार तकनीक है, जो ज्‍यादा गुस्से आने की समस्‍या को तुरंत कम कर सकती है। यह तरीका दिमाग को ऑक्सीजन देता है और शरीर को रिलैक्स करने में मदद करता है।

फायदे:

  • तुरंत गुस्सा शांत करने में मदद करता है।
  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
  • मानसिक स्पष्टता और ताजगी लाता है।

कैसे करें?:

  • धीरे-धीरे नाक से गहरी सांस लें और पेट तक हवा पहुंचने दें।
  • कुछ सेकंड तक रोककर धीरे-धीरे मुंह से सांस छोड़ें।
  • इस प्रक्रिया को कम से कम 5-10 मिनट तक दोहराएं।

मेडिटेशन न केवल गुस्से को कंट्रोल करने में मदद करता है, बल्कि यह हमें ज्‍यादा शांत बनाता है। मेडिटेशन के ये 3 तरीके, नकारात्मक भावनाओं को कम कर सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

स्ट्रेस और एंग्जायटी कंट्रोल रखने के लिए अपनाएं सुबह की ये 5 आदतें, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version