खुद से प्यार करना कैसे रखता है आपको मानसिक रूप से स्वस्थ, जानें सेल्फ लव और मेंटल हेल्थ में कनेक्शन

सेल्फ लव आपकी मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने में मदद करता है। जानें यह मेंटल हेल्थ पर कैसे काम करता है?   
  • SHARE
  • FOLLOW
खुद से प्यार करना कैसे रखता है आपको मानसिक रूप से स्वस्थ, जानें सेल्फ लव और मेंटल हेल्थ में कनेक्शन


Does Self Love Improve Mental Health: काम और अपनों की जिम्मेदारियों के बीच हम खुद को हमेशा भूल ही जाते हैं। कुछ लोगों को पता ही नहीं होता कि उन्हें आखिर जिंदगी से क्या चाहिए। ऐसे में लोग सिर्फ जिम्मेदारियों से घिरे रहते हैं और कॉन्फिडेंस खोने लगते हैं। दूसरों की फिक्र करने और खुश करने के पीछे लोग अक्सर खुद को खो देते हैं। ये सभी चीजें इसलिए होती हैं क्योंकि हम में सेल्फ लव की फिलिंग नहीं होती है। दूसरों को प्यार करने से पहले खुद को प्यार करना जरूरी है। सेल्फ लव हमारी मेंटल हेल्थ को भी बूस्ट करने में मदद करता है। इससे आप स्ट्रेस और टेंशन जैसी भावनाओं से दूर रहते हैं। आइये लेख में जानें सेल्फ लव और मेंटल हेल्थ में क्या कनेक्शन होता है।

love

जानें सेल्फ लव और मेंटल हेल्थ के बीच क्या संबंध है? Connection Between Self Love and Mental Health

सेल्फ लव मेंटल हेल्थ से सीधी तौर पर जुड़ा हुआ है। खुद को प्यार करने से मेंटल हेल्थ इस तरह बदलती है-

कॉन्फिडेंस बढ़ता है- Boost Confidence

जब हम खुद को प्यार करते हैं तो हम अपनी वैल्यू समझते हैं। इससे हमें अपनी कमियों पर काम करने में मदद मिलती है और हम खुद को बेहतर इंसान बना पाते है। ये चीजें कॉन्फिडेंस बढ़ाने और लाइफ में आगे बढ़ने में मदद करती हैं। 

एंग्जाइटी कंट्रोल रहती है- Control Anxiety

सेल्फ लव आपको मेंटली रिलैक्स रहना भी सिखाता है। क्योंकि जब आप खुद को समझते हैं, तो आप अपनी कमियों पर अच्छे से काम भी कर पाते हैं। इससे आपको गुस्से और एंग्जाइटी को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- स्ट्रेस फ्री लाइफ के लिए जरूरी है खुद से प्यार करना, जानें सेल्फ लव बढ़ाने के तरीके

स्ट्रेस कम होता है- Reduce Stress

सेल्फ लव से स्ट्रेस कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। जब हम खुद को समझेंगे और अपनी फिक्र करेंगे, तो हम खुद को तनाव से आसानी से निकाल सकते हैं। इससे हमें अपनी परेशानियों पर काम करने में मदद मिलेगी और हम खुद को खुश रख पाएंगे। स्ट्रेस और एंग्जाइटी कंट्रोल होने से आप खुलकर जीना सीखेंगे।

बाउंड्री सेट कर पाते हैं- Helps To Set Boundary

कोई भी व्यक्ति हमें केवल तभी हर्ट कर सकता है, जब हम अपनी बाउंड्री सेट नहीं कर पाते हैं। लेकिन अगर आप खुद को प्यार करते हैं, तो आप समझेंगे कि आपको किन चीजों को स्वीकार करना है और किन्हें अवॉइड करना है। कोई चीज स्वीकार न होने पर आप खुलकर उस पर बात कर पाएंगे। इस तरह से सेल्फ लव से आपको बाउंड्री बनाने में मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें- Ways To Improve Mental Health: इन 5 सेल्फ-लव प्रैक्टिस से रखें माइंड को कूल और करें टेंशन को दूर

खुद की वैल्यू समझ आती है- Self Value

जो इंसान खुद से प्यार करता है वो अपनी वैल्यू हमेशा समझता है। सेल्फ लव से हमें इच्छाओं और सपनों को पूरा करने में मदद मिलती है। हमें पता होता है कि हमारे लिए क्या चीजें सही हैं। क्योंकि ऐसे में हम खुद को बेहतर बनाने पर काम करते हैं और खुश रहते हैं। इससे हमें खुद से उम्मीद रखने और दूसरों को माफ करने में मदद मिलती है। 

इस तरह से खुद से प्यार करना मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। सेल्फ लव  मेंटली स्ट्रांग बनने में मदद करता है और इससे जिंदगी के बड़े फैसले करना भी आसान हो जाता है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।  

Read Next

बच्चों के विकास में Building Block Games किस तरह फायदेमंद होते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer