Expert

बढ़ती उम्र में मेंटल हेल्थ का ध्यान रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, जानें एक्सपर्ट से

बढ़ती उम्र के साथ हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है अपने मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बढ़ती उम्र में मेंटल हेल्थ का ध्यान रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, जानें एक्सपर्ट से


How To Improve Mental Health: बढ़ती उम्र में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ हमारे मानसिक स्वास्थ्य में भी बदलाव आते हैं। इस उम्र में जाकर लोग ज्यादा मैच्योर और सहनशील बन जाते हैं। जब वृद्धावस्था शुरू होती है तो लोग अपनों के बीच ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में मन को सूकून और शांति ज्यादा चाहिए होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ मानसिक स्वास्थ्य में भी बदलाव आते हैं। दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ हमारे हार्मोन्स में भी बदलाव आते हैं। ब्रेन में इन केमिकल चेंजेस की वजह से मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है। इसलिए बढ़ती उम्र में भी मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। उम्र बढ़ने के साथ  मेंटल हेल्थ का ध्यान रखने के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं। इन टिप्स के बारे में हमने जाना सर गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ आरती आनंद से। 

older person

बढ़ती उम्र के साथ मेंटल हेल्थ का ध्यान रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स- How to maintain mental health in old age

परिवार और दोस्तों से कनेक्ट रहें- Connect with Family and Friends

अगर आप काम से रिटायर्ड हो गए हैं तो थोड़ा वक्त अपने सोशल कनेक्श के लिए भी दें। काम में व्यस्त होने के कारण हमें अपनों के लिए समय नहीं मिल पाता। ऐसे में हमारे रिश्ते तो कम होते ही हैं, साथ ही हम अपनी लाइफ को एंजॉय भी नहीं कर पाते। ऐसे में जरूरी है पुराने दोस्तों और करीबियों से कनेक्शन दोबारा बनाया जाए। इसके साथ ही, अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। इससे आपको स्ट्रेस फ्री रहने में मदद मिलेगी। 

अपनी भावनाओं पर खुलकर बात करें- Focus on Your Emotions

ज्यादातर लोग अपनी भावनाएं इसलिए नहीं बांटते क्योंकि उन्हें लगता कि कोई नहीं समझ पाएगा। लेकिन इसके कारण दिमाग में प्रेशर बढ़ता है। ऐसे में व्यक्ति उदास, परेशान और डिप्रेस्ड रहने लगता है। इसलिए अपनी भावनाओं को दबाने की कोशिश न करें। अपने किसी करीबी व्यक्ति से अपनी भावनाएं जरूर शेयर करें। 

इसे भी पढ़ें- क्‍या उम्र बढ़ने के साथ बेहतर होता है आपका मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य? एक्‍सपर्ट से जानें सही जवाब

वातावरण में थोड़ा समय बिताएं- Spend Time in Nature

वातावरण में समय बिताना मेंटल हेल्थ के लिए थेरेपी की तरह होता है। इससे आपका माइंड रिलैक्स होता है और बॉडी में हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं। इसलिए अपना थोड़ा समय प्रकृति में जरूर बिताएं। इसके लिए आप गार्डन में वॉक कर सकते हैं। पशु-पक्षियों के साथ समय बिता सकते हैं। 

अपनी मनपसंद चीजों पर ध्यान लगाएं- Focus on Your Interest

परिवार और काम पर ध्यान देने से हम खुद पर ध्यान देना भूल ही जाते हैं। इसलिए अपने बिजी लाइफस्टाइल से थोड़ा समय खुद के लिए जरूर निकालें। उन चीजों को करना शुरू करें जिनसे आपको खुशी मिलती है। किसी नई एक्टिविटी पर फोकस करें जिससे आपका ब्रेन एक्टिव रहे।

इसे भी पढ़ें- बढ़ती उम्र में महसूस होती है एंग्‍जाइटी और अकेलापन, डॉक्‍टर से जानें इस स्‍थि‍त‍ि से बचने के 5 हेल्‍थ ट‍िप्‍स

नींद पूरी जरूर करें- Adequate Sleep

अगर आप नींद पूरी नहीं करते हैं तो इससे आपकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अधूरी नींद की वजह से ब्रेन को आराम नहीं मिल पाता है। इसके कारण आप चिड़चिड़ा, उदास और गुस्सेल महसूस कर सकते हैं। इसलिए रोज 7 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें।

इन टिप्स की मदद से आप बढ़ती उम्र में भी अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रख सकते हैं। अगर आपके पेरेंट्स भी वृद्धावस्था की ओर जा रहे हैं, तो आप इन टिप्स के जरिए उनकी मदद कर सकते हैं। 

Read Next

बार-बार आती है घर की याद? जानें होमसिकनेस से डील करने के कुछ तरीके

Disclaimer