Doctor Verified

मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए फॉलो करें ये 5 स्टेप्स, टेंशन भी होगी दूर

How To Stay Mentally Strong: हमारी मेंटल हेल्थ भी फिजिकल हेल्थ जितनी जरूरी है। जानें मेंटल हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए क्या करना चाहिए?  
  • SHARE
  • FOLLOW
मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए फॉलो करें ये 5 स्टेप्स, टेंशन भी होगी दूर


How Can You Improve Mental Health: आपकी फिजिकल हेल्थ मेंटल हेल्थ से सीधी तौर पर जुड़ी हुई है। आपने ध्यान दिया होगा जब आप परेशान होते हैं, तो आप शारीरिक रूप से भी कमजोर महसूस करते हैं। वहीं अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो आपके लिए किसी चीज पर फोकस करना भी मुश्किल होगा। ज्यादा सोचने या स्ट्रेस लेने से हार्मोन्स भी इंबैलेंस होते हैं। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हार्ट बीट भी बढ़ने या घटने लगती है। इसलिए फिजिकल हेल्थ की तरह मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना भी जरूरी है। अगर आपकी मेंटल हेल्थ ठीक होगी, तो आप हर पल को खुलकर जी पाएंगे। अपने हर इमोशन को अच्छे से समझ पाएंगे। मेंटल हेल्थ को कैसे बेहतर बनाया जाए। होलिस्टिक वेलनेस कोच वृन्दा भट्ट ने हेल्थ एक्सपर्ट गुंजन तनेजा के साथ हुए पोडकास्ट में कुछ स्टेप्स बताए हैं। 

mental health

मेंटल हेल्थ इंप्रूव करने के लिए अपनाएं ये 5 स्टेप्स- What Are The Steps To Positive Mental Health

ब्रीदिंग टेक्निक्स अपनाएं- Breathing Techniques

सांस लेने की टेक्निक्स आपको मेंटली रिलैक्स रखने में मदद करेंगी। इससे ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ता है। आप फिजिकली और मेंटली ज्यादा रिलैक्स फील करते हैं। इसलिए आप अपने दिन की शुरुआत गहरी सांस लेने से कर सकते हैं। इससे आपका स्ट्रेस कम होगा और आप ज्यादा एक्टिव रहेंगे। 

इंटेंशन डिसाइड करें- Decide Your Intention

अपने दिन की शुरुआत करने से पहले इंटेंशन डिसाइड करें। इसका मतलब है आपको तय करना है कि आप आज क्या पाना चाहते हैं। ऐसी कौन-सी चीजें है जिनसे आपको खुशी मिलती है। क्या आप अपना दिन आज किस तरह बिताना चाहते हैं। इससे आप काम और अपने टास्क को अच्छे से प्लान कर पाएंगे। साथ ही, स्ट्रेस और एंग्जायटी से भी दूर रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें- मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं होने पर नजर आते हैं ये 5 Red Flags, सुधार के लिए अपनाएं ये टिप्स

एफर्मेशन करें- Affirmation

एफर्मेशन यानी अपने लिए पॉजिटिव बातें बोलना। आप क्या बनना चाहते हैं या क्या पाना चाहते हैं। अगर आप इन सभी चीजों को लेकर एफर्मेशन करते हैं, तो इससे कॉन्फिडेंस बढ़ता है। इस तरीके से आप खुद को मोटिवेट कर सकते हैं। 

अपने इमोशंस पर गौर करते रहें- Focus On Your Emotions

दिन में हर दो घंटे में अपने इमोशंस पर गौर करते रहें। आप कैसा महसूस कर रहे हैं या आपको स्ट्रेस तो नहीं हो रहा। अगर आपको किसी वजह से स्ट्रेस है तो उसकी वजह जानने की कोशिश करें। इस तरह से आप खुद को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। आपको अपने इमोशनल हेल्थ पर काम करने में भी मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें- दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं मेंटल हेल्थ से जुड़ी ये 5 आदतें, जानें इनके बारे में

आभार व्यक्त करें- End Your Day With Gratitude

रात में सोने से पहले उन चीजों के लिए आभार व्यक्त करें, जिनसे आप खुश रहते है। दिनभर में आपके साथ जो भी अच्छा हुआ है। जरूरी नहीं कि आप बड़ी चीजों को ही लिखें। हर उस छोटी खुशी को लिखें जिनकी वजह से आपके चेहरे पर मुस्कान आई है। 

इन टिप्स से आपको अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। अगर इनके बावजूद आप स्ट्रेस महसूस करते हैं, तो किसी साइकोलॉजिस्ट से संपर्क जरूर करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Gunjan Taneja (@gunjanshouts)

Read Next

साधारण लगने वाले ये 10 संकेत बताते हैं कि बहुत तनाव में हैं आप, न करें नजरअंदाज

Disclaimer