Urdhva Dhanurasana Benefits in Hindi: फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होती है। एक्सरसाइज करना न केवल फीजिकल बल्कि, मेंटल हेल्थ को भी बेहतर रखने में मददगार साबित होती है। व्यक्ति अगर शारीरिक रूप से फिट है तो उसे मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं होने की आशंका बेहद कम होती है। योग करके खुद को मेंटली फिट रखा जा सकता है। मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ आसनों का अभ्यास कर सकते हैं। इसके लिए आप उर्धव धनुरासन को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। इसे करने से शारीरिक ऊर्जा बढ़ती है साथ ही साथ तनाव और डिप्रेशन से भी राहत मिलती है। आइये फिटनेस एक्सपर्ट और योग टीचर नयोमी दावर से जानते हैं उर्धव धनुरासन के फायदे और करने के सही तरीके के बारे में।
मेंटल हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है उर्धव धनुरासन?
उर्धव धनुरासन करना मेंटल हेल्थ के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसे करने से नर्वस सिस्टम पर अच्छा प्रभाव पड़ता है, जिससे दिमाग शांत और सक्रिय रहता है। इसके साथ ही उर्धव धनुरासन करने से सांसों पर नियंत्रण रहता है, जिससे स्ट्रेस और एंग्जाइटी कम होती है और मेंटल हेल्थ दुरुस्त होती है। यह आसन आपके मूड को बेहतर बनाता है, जिससे अच्छी नींद आती है और ब्रेन पर अच्छा असर पड़ता है। इसे नियमित तौर पर करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है, जो मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में मददगार होता है।
View this post on Instagram
उर्धव धनुरासन करने के फायदे
- उर्धव धनुरासन करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- इस आसन को करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है साथ ही साथ हड्डियों मजबूत होती हैं।
- इसे करने से कमर और गर्दन के दर्द से राहत मिलती है साथ ही साथ मांसपेशियां भी मजबूत होती है।
- उर्धव धनुरासन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- इसे करने से थकान कम होती है साथ ही साथ आप पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
इसे भी पढ़ें - आकर्ण धनुरासन योग करने से आपको मिलेंगे कई फायदे, पेट और सीने की कई समस्याएं रहेंगी दूर
उर्धव धनुरासन को करने का सही तरीका
उर्धव धनुरासन करने के लिए आपको सीधे खड़े होना है। इसके बाद अपने दोनों हाथों को पीछे की ओर लेकर जाना है और हाथों के बल पर पीछे की ओर होना है। साथ ही घुटनों से शरीर को सपोर्ट देना है। आसान भाषा में समझें तो आपको शरीर से धनुष का आकार बनाना है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version