शरीर को निरोग और स्वस्थ बनाएं रखना सबसे जरूरी है। निरोग और स्वस्थ शरीर के बिना आप कोई काम नहीं कर सकते हैं। यही नहीं रोग और अस्वस्थ होने के कारण आप अपने सामान्य काम भी नहीं कर पाते हैं। इसके कारण आपकी समस्याएं और बढ़ जाती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पेट का स्वस्थ रहना बेहदज जरूरी है। इसे ठीक करने के लिए लिए आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने के अलावा योगासन करने की भी जरूरत है। पेट की कई समस्याओं को दूर करने में आकर्ण धनुरासन योग करने से कई फायदे मिलते हैं। इससे शरीर के फैट को कम करने और आपको एक्टिव बनाए रखने में भी मदद मिलती है। इस आसन को धनुरासन का ही एक वेरिएशन माना जाता है। आकर्ण धनुरासन योग में आप तीरंदाज के पोज में मुद्रा करते हैं। आइए विस्तार से जानते है इस योगासन के फायदे और करने का तरीका।
आकर्ण धनुरासन योग के फायदे (Shooting Bow pose benefits)
1. शरीर को कोर मसल्स को मजबूत करने में मदद करता है।
2. पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायता मिलती है।
3. पैरों की मांसपेशियों को स्ट्रेच करके मजबूत करने में मदद मिलती है।
4. पुराने कब्ज को ठीक करने में मदद मिलती है।
5. सांस संबंधी और फेफड़ों की पसलियों में आराम मिलता है।
6. शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है।
7. शरीर के अंगों में लचीलापन बढ़ता है।
Image credit- Freepik
आकर्ण धनुरासन योग करने का तरीका
1. इस आसन को करने के लिए योग मैट पर आराम से बैठ जाएं।
2. सिर, कंधे और पीठ को एकदम सीधा रखने की कोशिश करें।
3. हथेलियों को जांघों पर रखें और गहरी सांस लें।
4. दाहिने हाथ को दाहिने पैर के अंगूठे की ओर ले जाएं और दाहिने पैर को सीधा रखें।
5. पैर के अंगूठे को पकड़ें और दाहिने पैर को चेहरे की ओर खींचें।
6. बाएं हाथ से अपने बाएं पैर के अंगूठे तक पहुंचने के लिए नीचे की ओर झुकें।
7. बाएं पैर को जमीन पर मजबूती से टिकाए रखने की कोशिश करें।
8. दाहिने पैर को दाहिने हाथ से चेहरे के सामने दाहिने कान की ओर ले जाएं।
9. जब बाएं पैर को दाहिने हाथ से उठाएं तो सांस छोड़ते हुए गहरी सांस लें।
10. इस योगासन के दौरान गर्दन और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने की कोशिश करें।
11. इस स्थिति में 20 सेकंड के लिए बने रहें।
12. सांस छोड़ते हुए अपनी प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं।
13. इसे अब आप दूसरे पैर की मदद से भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के ये हैं 7 बेस्ट तरीके, कभी नहीं होगी पेट संबंधी समस्या
Image Credit- Workout Trends
आकर्ण धनुरासन योग करने के टिप्स
1. आकर्ण धनुरासन योग के दौरान कंधे या घुटनों पर अधिक दबाव न डालें।
2. असुविधा होने पर इस योगासन को न करें।
3. इस मुद्रा को करने से पहले वॉर्मअप कर लें।
4. इस योगासन को ट्रेनर की निगरानी में ही करने का प्रयास करें।
सावधानियां
1. अगर आपको हाई ब्लडप्रेशर की समस्या है, तो इस योगासन को न करें।
2. गर्दन या कंधे में दर्द होने पर इस अभ्यास को न करें।
3. गंभीर बीमारी होने पर इस आसन को नहीं करना चाहिए।
4. रीढ़ की हड्डी में दर्द होने पर योगासन का अभ्यास न करें।
5. डायरिया की बीमारी से पीड़ित होने पर आसन न करें।
Main Image Credit- Fitsri
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version