Doctor Verified

बच्चों के विकास पर मेंटल हेल्थ का क्या प्रभाव पड़ता है? जानें इनके बीच कनेक्शन

बच्चों के फिजिकल ग्रोथ पर मेंटल हेल्थ का गहरा असर पड़ता है। जो बच्चे मेंटली फिट रहते हैं, उनकी ग्रोथ पर भी बहुत अच्छी होती है। जानें, कैसे-
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों के विकास पर मेंटल हेल्थ का क्या प्रभाव पड़ता है? जानें इनके बीच कनेक्शन


Child Physical Development And Mental Health In Hindi: बच्चों का सही शारीरिक-मानसिक विकास होना बहुत जरूरी है। विशेषज्ञों की मानें, तो अगर कोई बच्चा शारीरिक रूप से कमजोर है, तो इसका उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी तरह, अगर बच्चे क मेंटल हेल्थ सही नहीं है, तो उसका शारीरिक विकास रुक सकता है। यहां यह जान लेना जरूरी हो जाता है कि आखिर इनके बीच क्या कनेक्शन है? आखिर कैसे मेंटल और फिजिकल हेल्थ एक-दूसरे से कनेक्टेड हैं और इनका एक-दूसरे पर किस तरह प्रभाव पड़ता है। इस बारे में हमने वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. अरविंद ओत्ता से बात की। जानने के लिए आप भी पूरा लेख पढ़ें।

बच्चों के विकास पर मेंटल हेल्थ का क्या प्रभाव पड़ता है?- Connection Between Child Physical Development And Mental Health In Hindi

child physical development and mental health 01

इससे पहले कि हम यह जानें कि आखिर बच्चों के विकास पर मेंटल हेल्थ का क्या असर पड़ता है? यह जान लेना चाहिए कि आखिर बच्चों के परिप्रेक्ष्य में मेंटल हेल्थ क्या होता है? बच्चों की मेंटल हेल्थ के बारे में बात करें, तो इसमें कई चीजें शामिल होती हैं, जैसे उनका इमोशनल, सोशल और बिहेवियरल वेल बींग। National Liberary Of Medicine के अनुसार, "जब बच्चा मानसिक रूप से सही होता है, तो उनके निजी रिश्ते, पर्सनल डेवेलपमेंट और सेल्फ एस्टीम पर असर पड़ता है।" विशेषज्ञों की मानें, तो जिन बच्चों की मेंटल हेल्थ अच्छी होती है, वे लाइफ में आने वाले चैलेंजेस से आसानी से डील कर पाते हैं और चीजों को पॉजिटिव तरीके से देखते हैं। अब जानते हैं कि आखिर मेंटल हेल्थ का शारीरिक विकास पर क्या प्रभाव पड़ता है? विशेषज्ञों के अनुसार जब किसी की मेंटल हेल्थ सही नहीं होती है, तो उन्हें शारीरिक समस्याएं भी होने लगती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब कोई बच्चा मेंटली कमजोर हो जाता है, तो उनकी डाइट इफेक्ट होने लगती है, वे खेल-कूद से दूर हो जाते हैं और सोशली लोगों से मिलने-जुलने से बचते हैं। इस तरह की आदतें उन्हें थकान और मेंटल कमजोरी से भर देती है। यही नहीं, मेंटली कमजोर बच्चों की इम्यूनिटी भी वीक हो जाती है। जिस वजह से बदलते मौसम में वे आसानी से बीमार पड़ जाते हैं। कई बार मेंटल हेल्थ उनकी फिजिकल ग्रोथ पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। मेंटली कमजोर बच्चे अपने हमउम्र बच्चों की तुलना में कम तेजी से ग्रो करते हैं। कुल मिलाकर, आप कह सकते हैं कि जो बच्चे मेंटली फिट होते हैं, वे फिजिकली भी तेजी से ग्रो करते हैं और लाइफ में हेल्दी रिश्ते बनाने में सफल हो पाते हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को घेर रही हैं मेंटल हेल्थ से जुड़ी ये 5 समस्याएं, पेरेंट्स को जरूर देना चाहिए ध्यान

बच्चों को फिजिकली फिटनेस के लिए क्या करें?

पैरेंट्स को चाहिए कि वे अपने बच्चों की फिजिकल और मेंटल ग्रोथ पर बरार ध्यान दें। इसके लिए अपनाएं यहां बताए गए कुछ तरीके-

बच्चों से बातचीत करें

कई बार बच्चों को स्कूल या आसपास के दोस्त बुली करते हैं। वे इस बारे में अपने पैरेंट्स को नहीं बता पाते हैं। ऐसा होने पर बच्चा अकेला और तनाव से भर जाता है। इस स्थिति में बच्चे की डाइट और आउटडोर एक्टिविटी बंद हो जाती है। आपको चाहिए कि जब भी बच्चा ऐसा बिहेव करे, तो उस पर ध्यान दें। उनसे बातें करके, उनकी मेंटल हेल्थ में सुधार की कोशिश करें।

इसे भी पढ़ें : बच्चे भी होते हैं मानसिक समस्याओं के शिकार, समझें डॉ निमेष देसाई से

डाइट पर फोकस करें

जो बच्चे अच्छी डाइट नहीं लेते हैं, वे फिजिकली कमजोर हो जाते हैं। ध्यान रखें कि अगर कोई बच्चा फिजिकली कमजोर है, तो इसका उनकी मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए, बच्चे को नियमित रूप से हेल्दी डाइट दें। उनकी डाइट में मौसमी सब्जियां, फल, नट्स, अनाज आदि जरूर शामिल करें। ध्यान रखें कि बढ़ते बच्चों के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है।

बच्चों के साथ खेल-कूद करें

आजकल ज्यादातर पैरेंट्स अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिताते हैं। इसके बजाय वे अपने बच्चों को मोबाइल दे देते हैं, ताकि वे अपने पैरेंट्स को परेशान न करें। लेकिन, इस तरह की चीजें सही नहीं होती हैं। आपको चाहिए कि बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। इसके लिए, उनके साथ खेलें-कूदें। यह बच्चे की मेंटल हेल्थ में सुधार करता है और आउडोर एक्टिविटी का उनकी फिजिकल ग्रोथ पर भी अच्छा असर पड़ता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या छोटे बच्चों को सिर्फ प्यूरी खिलाना उनकी सेहत के लिए सही है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version