स्ट्रेस फ्री लाइफ के लिए जरूरी है खुद से प्यार करना, जानें सेल्फ लव बढ़ाने के तरीके

अगर आपको स्ट्रेस फ्री और रिलेक्सिंग लाइफ चाहिए, तो इसके लिए आपको सेल्फ लव की जरूरत है। जानें खुद में सेल्फ लव कैसे लाएं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
स्ट्रेस फ्री लाइफ के लिए जरूरी है खुद से प्यार करना, जानें सेल्फ लव बढ़ाने के तरीके


How To Increase Self Love: आजकल हर किसी की जिंदगी इतनी व्यस्त हो गई है कि, खुद के लिए किसी के पास समय नहीं होता है। काम और निजी जिम्मेदारियों के चलते हर दूसरा व्यक्ति स्ट्रेस या एंग्जायटी का सामना कर रहा है। ऐसे में लोग खुद को हारा हुआ महसूस करने लगते हैं, साथ ही खुद को निगेटिव भी महसूस करते हैं। इसके कारण लोगों का खुद से कॉन्फिडेंस कम होने लगता है। लेकिन जिन लोगों में सेल्फ लव की भावना होती है, वो हर परिस्थिति में खुद को संभाल लेते हैं। इसलिए जरूरी है दूसरों को प्यार करने से पहले खुद को प्यार करना सीखना। तो आइये इस लेख के माध्यम से समझें खुद से प्यार करना कैसे सीखें। 

self love

स्ट्रेस फ्री लाइफ के लिए सेल्फ लव कैसे बढ़ाएं- Ways To Increase Self Love For Stress Free Life

रोज खुद से पॉजिटिव बात कहें

जब हम कुछ निगेटिव बोलते या सोचते हैं, तो उससे हमारे ब्रेन को निगेटिव सिग्नल मिलते हैं। इससे हमारा कॉन्फिडेंस कम होता है और हम क्षमता से कम कोशिशें करते हैं। इसलिए रोज खुद से केवल पॉजिटिव बात करें। अपनी स्ट्रेंथ और पॉवर को समझें और खुद को पॉजिटिव रखें, इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

खुद के लिए रोल मॉडल बनें

आप जैसा बनना चाहते हैं उस तरह खुद को रोज सोचें। आपको अपने अंदर क्या आदतें बदलनी हैं या आप भविष्य में खुद को क्या बनता देखते हैं। रोज इन विचारों पर काम करने से आप अपने आप सपनों पर काम करने लगेंगे। 

इसे भी पढ़ें- क्या हर समय स्ट्रेस में रहते हैं आप? बाहर आने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

अपने विचारों को जर्नल करें

पूरे दिन में आपको जब भी समय मिलें, तो कुछ समय विचारों को लिखने के लिए दें। आपको क्या बनना है या आपके क्या लाइफ गोल्स हैं, उन सभी चीजों को जर्नल करें। इससे आप अपने विचारों को अच्छे से समझ पाएंगे। 

प्रकृति में वक्त बिताएं

अपना कुछ समय प्रकृति में भी बिताएं। नंगे पैर घांस में चलने और ताजी हवा लेने से आप फ्रेश महसूस करेंगे। इससे आप प्रकृति से खुद को ज्यादा कनेक्ट कर पाएंगे। साथ ही यह आपके लिए खुद के साथ समय बिताने का अच्छा तरीका होगा। 

रोज प्राणायाम करें

प्राणायाम न केवल आपके शरीर बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इससे आपका माइंड रिलैक्स रहेगा, साथ ही आप ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इसलिए रोज सुबह-शाम कुछ समय प्राणायाम जरूर करें।

इसे भी पढ़ें- तनाव और चिंता को कम करते हैं ये फाइबरयुक्त आहार, मस्तिष्क रहता है शांत

अपने टास्क प्लान करके रखें

आपको दिनभर में जो भी काम करने हैं, उन्हें पहले से प्लान करके रखें। इससे आप पर काम का तनाव नहीं आएगा। साथ ही आपको स्ट्रेस या एंग्जायटी नहीं होगी। अपनी डायरी मेंटेन करें या टास्क जर्नल करें, इससे आप समय पर सारे काम समय पर पूरे कर पाएंगे। 

इन टिप्स के जरिये आप खुद में सेल्फ लव की भावना जगा सकते हैं। अगर आप खुद को कॉन्फिडेंट बनाए रखेंगे तो आप मुश्किल से मुश्किल काम भी आसानी से कर पाएंगे। इस लेख में दी गई जानकारी अगर पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

 

Read Next

खुद से बात करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version