Doctor Verified

खुद से बात करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें

Self-Talk Benefits: खुद से बात करने से मेंटल हेल्थ पर काफी असर पड़ता है। जानें हमारी मेंटल हेल्थ के लिए यह क्यों फायदेमंद है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
खुद से बात करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें


How Does Self-Talk Improve Mental Health: मेंटल हेल्थ से जुड़ी कोई भी परेशानी आपको दिनभर परेशान कर सकती है। ऐसे में हमारी सोचने-समझने की ताकत भी कम होने लगती है। जब भी हम परेशान होते हैं, तो कुछ भी ठीक से सोच नहीं पाते हैं। जबकि हमारी हर परेशानी का हल केवल हमारे पास होता है। ऐसे में जरूरी है कि हम सेल्फ टॉक के लिए समय निकालें। खुद से बात करने के लिए समय निकालने से खुद को बेहतर तरीके से जानने में मदद मिलती है। यह आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। इस बारे में जानने के लिए सर सीनियर गंगाराम हॉस्पिटल की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ आरती आनंद से।  आइये इस लेख में जानें सेल्फ टॉक करने से मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ता है। 

self talk

खुद से बात करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों फायदेमंद है? Why Self Talk Is Needed For Mental Health

सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ता है- Boost Self Confidence

जब आप खुद से बात करते हैं, तो आप अपनी कमजोरी को ठीक से समझते हैं। आपको पता होता है कि आपको खुद पर कितना काम करने की जरूरत है। इससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता है। आप खुद को और भी बेहतर तरीके से निखार पाते हैं। 

स्ट्रेस कम होता है- Reduce Stress

खुद से बात करने से आप अपनी परेशानियों का हल भी खुद कर पाते हैं। इससे आपका तनाव कम होता है। आप खुद को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। अगर आपकी जिंदगी में तनाव चल रहा है, तो कुछ देर खुद से बात करने से आप तनाव कम कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डालती हैं ये 7 खराब आदतें, बदलाव है जरूरी

बडें फैसले करने आसान होते हैं- Easy To Take Decisions

कुछ लोग जिंदगी के बड़े फैसले खुद नहीं कर पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें खुद पर भरोसा नहीं होता है। साथ ही, उन्हें खुद से बात करने की आदत नहीं होती है। लेकिन जो लोग खुद के लिए समय निकालते हैं, उनके लिए कोई भी फैसला करना आसान होता है। उन्हें कोई भी फैसला करने के लिए किसी की राय की जरूरत नहीं होती है। 

अपनी कमियों पर काम कर पाते हैं- Easy To Work On Weakness

सेल्फ टॉक करने से आपको अपनी कमियों को समझने में मदद मिलती है। आप समझ पाएंगे कि आपकी ताकत या कमजोरी क्या हैं। आपको किन चीजों पर ध्यान देना चाहिए और किन्हें नजरअंदाज करना चाहिए। 

मोटिवेशन बढ़ता है- Boost Motivation

सेल्फ टॉक आपमें सेल्फ मोटिवेशन बढ़ाने में मदद करता है। इससे आप खुद को बड़ी से बड़ी चीजों के लिए खुद तैयार कर पाएंगे। आप सेल्फ मोटिवेट रहते हैं और खुद को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं।

इसे भी पढ़ें- खुद से बातें करना मानसिक बीमारी का है संकेत या स्वास्थ्य के लिए होता है फायदेमंद? जानें डॉक्टर से

खुद को समझना आसान होता है- Build Understanding 

कई बार हमारे लिए खुद को समझना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ देर अकेले में बैठकर खुद से बात करते हैं, तो खुद को समझ पाते हैं। इससे आपको अपनी परेशानियों का हल करने में मदद मिलती है। 

पॉजिटिव सोच बढ़ती है- Boost Positive Thoughts

सेल्फ टॉक करने से आप अपने अंदर के निगेटिव विचारों से लड़ पाते हैं। इससे आपको अपने अंदर पॉजिटिव सोच को बढ़ाने में मदद मिलती है।

Read Next

अकेले रहना मेंटल हेल्थ के लिए क्यों है नुकसानदायक? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer