Expert Tips To Overcome Stress In Hindi: मौजूदा समय में ज्यादातर लोगों की स्ट्रेसफुल लाइफ हो गई है। सबकी जिंदगी में एक अलग किस्म की भागदौड़ है। हर कोई इससे दूर जाना जाता है, लेकिन इसे नजरअंदाज भी नहीं कर सकता है। यही कारण है कि हर व्यक्ति किसी न किसी वजह से स्ट्रेस से जूझ रहा है। कई बार स्ट्रेस से निपटने के लिए रटे-रटाए पैटर्न काम नहीं आते हैं। असल में, हर बार दूसरों से बातें करना या फिर मी-टाइम निकालना, स्ट्रेस दूर करने का सल्यूशन नहीं हो सकता है। ऐसे में यह सवाल उठ सकता है कि आखिर स्ट्रेस को दूर कैसे किया जाए? इसके लिए आप रेगुलर रूटीन से हटकर कुछ अलग कर सकते हैं। आइए, उन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं। इस बारे में हमने क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और सुकून साइकोथैरेपी सेंटर की फाउंडर दीपाली बेदी से बात की।
ग्रेटिट्यूड शो करें- Show Gratitude
ग्रेटिट्यूड यानी दूसरों के प्रति आभार व्यक्त करना। अक्सर यह देखने में आता है कि जो लोग आपकी तारीफ करते हैं, आपके लिए हर मुश्किल घड़ी में साथ रहते हैं, अक्सर उन्हीं की अनदेखी हो जाती है। इसके बजाय, अगर आप कुछ पल ऐसे लोगों के लिए निकालें, जो आपकी सराहना करते हैं, आपको पसंद करते हैं, तो आपको अंदर से अच्छा महसूस होगा। उनके प्रति ग्रेटिट्यूड शो करें। आपके स्ट्रेस के स्तर में कमी आने लगेगी।
इसे भी पढ़ें: स्ट्रेस दूर करने के लिए करें ये 5 काम, जानें तनाव कैसे बनाता है आपको धीरे-धीरे बीमार
टॉप स्टोरीज़
मन शांत रखें- Keep Your Mind Calm
स्ट्रेस दूर करने के लिए अपने मन को शांत रखना बहुत जरूरी है। इसे आप माइंडफुलनेस प्रैक्टिस करना भी कह सकते हैं। इस प्रोसेस को आप मेडिटेशन का एक हिस्सा मान सकते हैं। हालांकि, इसमें आपको घंटों आंखें बंद करके ध्यान लगाने की जरूरत नहीं होती है। इसके उलट, आप कुछ देर के लिए अपनी आंखें बंद करके, अपने बारे में सोचें। मन को बिल्कुल शांत रखने की कोशिश करें। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जो तनाव को दूर करने में आपकी मदद कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: तनाव दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय
खुद का ध्यान रखें- Focus On Selfcare
हर समय मी-टाइम निकालकर मन का कुछ करना काफी नहीं होता है। स्ट्रेस दूर करने के लिए कभी-कभी अपनी ओर ध्यान दिया जाना भी जरूरी माना जाता है। खुद का ध्यान रखने का क्या मतलब होता है? इस दौरान आप अपने लिए कुछ करें, जैसे वेल ड्रेस-अप हो जाएं, मेकअप करें या फिर अपने लिए शॉपिंग करें। कभी-कभी इस तरह के काम करके आपको बहुत अच्छा और खुशी महसूस हो सकती है। यह भी तनाव को दूर करने का बेहतरीन तरीकों में से एक है।
इसे भी पढ़ें: Tips To Reduce Stress: ऑफिस में बढ़ गया है तनाव, तो इन 7 तरीकों से करें खुद को रिलैक्स
दोस्तों के साथ बाहर जाएं- Go Out With Friends
स्ट्रेस दूर करने के लिए अक्सर आपने एक्सपर्ट्स से सुना होगा कि दोस्तों को कॉल करें, उनसे मिलने जाएं या फिर ढेर सारी बातें करें। अपने मन की हर बात अपने फ्रेंड्स से शेयर करें। हालांकि, तनाव को दूर करने का यह बेहतरीन तरीका माना जाता है। लेकिन, कभी-कभी दोस्तों के साथ घूमना-फिरना ज्यादा कारगर होता है। आप अपने बचपन के दोस्तों या फिर कॉलेज के दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। कहीं आउटिंग करना या फिर दोस्तों के यहां रुकना, आपके रेगुलर रूटीन से अलग होगा। इससे आपको फील गुड का अहसास भी होगा।
स्ट्रेस मैनेज करना सीखें- Learn To Manage Stress
स्ट्रेस से दूर जाने का सबसे अहम तरीका है, स्ट्रेस को मैनेज करना। सवाल है, ऐसा कैसे कर सकते हैं? इसके लिए, जरूरी है कि आप इस बात को समझें कि आखिर आपको स्ट्रेस क्यों है? उसकी वजह को पहचानें। इसके बाद उस पर काम करें यानी समाधान खोजें। कई बार सिर्फ समस्या पर फोकस करना काफी नहीं होता है। कभी-कभी अपने माइंड को रिलैक्स भी करना पड़ता है। इसके लिए, एक्सरसाइज करें, मेडिटेशन करें। इसके बाद अपनी समस्या पर नए सिरे से सोचें। स्ट्रेस मैनेज करने में मदद मिलेगी।
image credit: freepik