Expert

20s में अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना क्यों जरूरी है? जानें एक्सपर्ट से

मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बीस की उम्र के दौरान मेंटल हेल्थ का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। जानें इस उम्र में यह क्यों जरूरी है?
  • SHARE
  • FOLLOW
20s में अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना क्यों जरूरी है? जानें एक्सपर्ट से

Why Focusing on Mental Health Is Important: बढ़ती उम्र के साथ हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों में कई बदलाव होते हैं। दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ हार्मोन हेल्थ में बदलाव आते हैं, जिसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। बीस की उम्र के बाद यह असर ज्यादा देखने को मिलता है। क्योंकि, आप किशोरावस्था से युवावस्था में कदम रखते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक बीस की उम्र के बाद मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना भी जरूरी है। हालांकि, मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना हर उम्र के व्यक्ति के लिए जरूरी है। लेकिन 20 की उम्र के दौरान मानसिक स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यह जरूरी क्यों माना जाता है। इस बारे में जानने के लिए हमने दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर साइकोलॉजिस्ट आरती आनंद से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-04-21T163216.665

बीस की उम्र के बाद मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना क्यों जरूरी है? Why Focusing on Mental Health Is Important in 20s

जिंदगी तेजी से बदलती है

बीस की उम्र के बाद जिंदगी तेजी से बदलती है। क्योंकि, इसी दौरान व्यक्ति पर जिम्मेदारियां आना शुरू हो जाती हैं। ऐसे में कुछ लोगों को घर छोड़ना पड़ता है, कमाने के लिए बाहर जाना पड़ता है, नए रिश्ते बनाने होते हैं और लाइफ में बड़े फैसले भी करने होते हैं। इस कारण स्ट्रेस, एंग्जायटी और खुद पर शक होने जैसी स्थितियां बन सकती हैं।

मानसिक विकास हो रहा होता है

बीस की उम्र के बाद व्यक्ति का मानसिक विकास भी तेजी से होता है। ऐसे में जिंदगी में बड़े फैसले करने होते हैं और खुद को संभालना सीखना पड़ता है। इस उम्र के दौरान मेंटल और इमोशनल हेल्थ में सबसे ज्यादा बदलाव होते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या नई मांओं में डिप्रेशन की वजह हो सकती है नींद की कमी? डॉक्टर से समझें

आदतें बदलती हैं

उम्र बढ़ने के साथ हम अपने लाइफस्टाइल में कई आदतें बदलते हैं। इस उम्र के दौरान जैसी आदतें बनाई जाती हैं हमारा दिमाग और शरीर भी उसके मुताबिक ही बर्ताव करता है। इसलिए बीस की उम्र के दौरान अच्छी आदतें बनाना बहुत जरूरी है।

नए कनेक्शन्स बनते हैं

बीस की उम्र के दौरान ही सोशल कनेक्शन सबसे ज्यादा बनते हैं। पढ़ाई और नौकरी के दौरान हम नए लोगों से मिलते हैं। इस उम्र के दौरान कुछ लोगों से पर्सनल तो कई लोगों से प्रोफेशनल कनेक्शन बनते हैं। इसका सीधा असर हमारी इमोशनल हेल्थ पर पड़ता है। कई अपने दूर होने से हार्ट ब्रेक भी देखने पड़ते हैं। इसलिए इमोशनल हेल्थ को स्ट्रांग बनाना जरूरी हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- मानसिक तनाव के कारण हो सकती है कब्ज की परेशानी, डॉक्टर के जानें इनके बीच कनेक्शन

मेंटल प्रेशर ज्यादा होता है

इस उम्र के दौरान लोगों पर मेंटली प्रेशर ज्यादा होता है। प्रोफेशनल और पर्सनल जिम्मेदारियों के चलते कई लोगों को स्ट्रेस और एंग्जायटी रहती है। ऐसे में लंबे समय में मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए बीस की उम्र के दौरान मेंटल और इमोशनल हेल्थ को स्ट्रांग बनाना बहुत जरूरी है।

निष्कर्ष

बीस की उम्र के दौरान मेंटल हेल्थ में कई बदलाव होते हैं। ऐसे में हम नए रिश्ते बनाते हैं, जिस कारण हमारी इमोशनल हेल्थ बदलती है। बड़े फैसले करना सीखते हैं, कमाने और रहने के लिए अपनों से दूर रहते हैं। जिस कारण हमारी इमोशनल हेल्थ में कई बदलाव आते हैं और मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

Read Next

एंटीसेप्टिक और डिसइंफेक्टेंट हैं एक-दूसरे से बहुत अलग, डॉक्टर से जानें कब पड़ती है किसकी जरूरत

Disclaimer