Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या सिरदर्द से राहत में अजवाइन तेल फायदेमंद है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

अजवाइन के तेल से सिर की मसाज करना फायदेमंद हो सकता है। इससे सिरदर्द कम होता है और तंत्रिका तंत्र भी शांत होता है। आखिर यह प्रक्रिया किस तरह कारगर है? जानें इस लेख में।

सिरदर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे नींद पूरी न होना, देर रात तक जगना, घंटों किताब पढ़ना, स्क्रीन पर अधिक समय बिताना या किसी बात का तनाव भी सिरदर्द को बढ़ा सकता है। कई लोग सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के तेल से सिर की मसाज करते हैं। जैसे सिरदर्द से राहत पाने के लिए अजवाइन तेल को काफी फायदेमंद माना जाता है। यहां सवाल उठता है कि क्या वाकई अजवाइन का तेल सिरदर्द कम करने में कारगर तरीके से काम करता है? आइए, जानते हैं रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से।

क्या सिरदर्द से राहत में अजवाइन तेल फायदेमंद है?

head massage with ajwain oil reduce headache 1 (13)

हां, सिरदर्द से राहत के लिए अजवाइन का तेल बहुत फायदेमंद है। खासकर, साइनस, कंजेशन या तनाव के कारण हो रहे सिरदर्द में अजवाइन तेल का मसाज करना काफी कारगर तरीके से काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार, अजवाइन के तेल से सिर की मालिश करना या अजवाइन का लेप लगाना सिरदर्द को कम करने में मदद कर सकता है, विशेष रूप से वे सिरदर्द जो वात असंतुलन (तनावपूर्ण सिरदर्द), कफ (साइनस की जकड़न) या अपच से संबंधित सिर के भारीपन से जुड़े होते हैं। अजवाइन तेल में कई ऐसे तत्व हैं, जिससे मसाज करने पर सिर रिलैक्स होता है और धीरे-धीरे सिरदर्द की समस्या में कमी आती है, लेकिन इसे सीधे सिर पर लगाने के बजाय नारियल तेल के साथ मिक्स करके लगाना फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: माइग्रेन के दर्द से राहत दिला सकती है अजवाइन, डॉक्टर से जानें कैसे करें इस्तेमाल

क्या सिरदर्द से राहत में अजवाइन तेल कैसे कारगर है?

एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व अजवाइन में थायमोल नामक एक कंपाउंड होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और दर्द निवारक (एनाल्जेसिक) गुण होते हैं। इसका मतलब है कि जब आप अजवाइन तेल से सिर की मसाज करते हैं, कुछ ही देर में यह सिरदर्द को कम करने लगता है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधारः आमतौर पर मालिश किसी भी तेल से की जाए, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इसी तरह, जब आप अजवाइन तेल से स्कैल्प, कान और गर्दन के आसपास सर्कुलर मोशन में मसाज करते हैं, तो इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, सिर का दबाव तथा तनाव कम होने लगता है।

तनाव में कमीः अजवाइन के तेल से सर्कुलर मोशन में मसाज करने से सिर की थकान दूर होती है, तनाव में कमी आती है और तंत्रिका तंत्र को शांत करने और गर्दन व कंधों की मांसपेशियों की जकड़न दूर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या माइग्रेन आनुवंशिक होता है? न्यूरोलॉजिस्ट से जानें

निष्कर्ष

सिरदर्द में राहत के अजवाइन के तेल से सिर की सर्कुलर मोशन में मसाज करने से काफी मदद मिलती है। इससे तनाव में कमी आती है, बाॅडी रिलैक्स होती है। इस तरह सिरदर्द में भी कमी आती है।  हालांकि, सिरदर्द क्यों हो रहा है, इसके कारणों को जानना जरूरी है। अगर लंबे समय से सिरदर्द है, तो डाॅक्टर से संपर्क करें। साथ ही, अगर किसी अजवाइन के तेल से एलर्जी है, तो वे इसका इस्तेमाल न करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या अजवाइन का तेल माइग्रेन के दर्द में भी काम आता है?

    माइग्रेन में यह कुछ हद तक राहत दे सकता है, लेकिन यह साइनस और तनाव से होने वाले सिरदर्द में अधिक कारगर तरीके से काम करता है।
  • क्या अजवाइन के तेल की जगह अजवाइन की भाप लेना सिरदर्द में फायदेमंद है?

    हां, अगर सिरदर्द साइनस या कफ के कारण है, तो पानी में अजवाइन डालकर भाप लेना अधिक फायदेमंद हो सकता है।
  • क्या छोटे बच्चों के सिर पर अजवाइन तेल लगाना सुरक्षित है?

    छोटे बच्चों की त्वचा सेंसिटिव होती है, इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के उनके स्कैल्प पर सीधे अजवाइन तेल का इस्तेमाल न करें।

Read Next

क्या स्पाइसी फूड खाने से चेहरे पर पिंपल हो सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 11, 2026 16:31 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 11, 2026 16:31 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content