एप्सम सॉल्ट और फिटकरी, दोनों का इस्तेमाल आजकल लोग कई प्रकार के घरेलू नुस्खों के रूप में कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आयुर्वेद में भी इन दोनों का इस्तेमाल काफी व्यापक ढंग से किया जाता रहा है। आज हम बात करेंगे चार ऐसे घरेलू उपचारों के बारे में जिनमें इन दोनों का इस्तेमाल होता है और इनके अच्छी रिजल्ट्स भी हैं। इतना ही नहीं, इस बारे में हमने हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बात की, तो उन्होंने बताया कि इन दोनों का इस्तेमाल खासकर कि एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल विदेशों में भी खूब किया जाता है।
क्या खास गुण हैं एप्सम सॉल्ट और फिटकरी में?
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि एप्सम सॉल्ट और फिटकरी में कई खास गुण होते हैं जैसे कि सबसे पहले तो एप्सम सॉल्ट में मैग्निशियम सल्फेट होता है जो कि क्लींजर होने के साथ सूजनरोधी और दर्दनाशक गुणों से भी भरपूर है। इसके अलावा ये स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है और त्वचा की सफाई में भी कारगर तरीके से काम करता है। अब बात करें फिटकरी की तो इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। साथ ही ये शरीर की थकान और जमा मैल को साफ करने में मदद कर सकती है। ऐसे में आप इन तमाम गुणों को देखते हुए इन घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल कर सकते हैं।
1. फटी एड़ियों की सफाई में मददगार
फटी एड़ियों की सफाई के लिए आप एप्सम सॉल्ट और फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दोनों ही मैग्नीशियम सल्फेट (Magnesium Sulfate) से भरपूर है जो कि डेड सेल्स को साफ करने के साथ फटी एड़ियों को साफ करने में मददगार है। आपको करना ये है इन दोनों को नारियल तेल या कॉफी में मिलाकर फटी एड़ियों पर लगाना और स्क्रब करना है। इससे फटी एड़ियों की सफाई में मदद मिलती है। साथ ही फिटकरी के एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण एड़ियों को फटने से रोकने और इन्हें खूबसूरत बनाए रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: नहाने के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, शरीर की थकान और स्किन की समस्या होगी दूर
2. मसल्स क्रैंप्स को कम करने वाला
मसल्स क्रैंप्स को कम करने के लिए आप इन दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, एप्सम सॉल्ट गर्म पानी से स्नान करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है, दर्द से राहत मिलती है और त्वचा को सुकून मिलता है। इसके साथ जब आप पानी में फिटकरी को मिलते हैं तो ये एंटी इंफ्लेमेटरी हो जाता है जिससे मसल्स की सूजन कम करने के साथ क्रैंप्स में कमी आती है।

3. मांसपेशियों और शरीर के दर्द को कम करने वाला
मांसपेशियों और शरीर के दर्द को कम करने के लिए आप एप्सम सॉल्ट और फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दोनों ही एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि शरीर की सूजन और थकान को कम करने में मददगार है। इसके अलावा डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि एप्सम सॉल्ट दर्दनाशक की तरह है जो कि मांसपेशियों और शरीर के दर्द को कम करने वाला है।
इसे भी पढ़ें: ग्लिसरीन या नारियल तेल: ड्राई स्किन के लिए कौन सा बेहतर है?
4. डेड स्किन की सफाई में मददगार
डेड स्किन की सफाई में एप्सम सॉल्ट और फिटकरी दोनों का इस्तेमाल काफी कारगर है। दरअसल, इन दोनों का पेस्ट आप गुलाब जल के साथ बनाकर अपनी स्किन पर लगा सकते हैं जो कि गंदगी और डेड सेल्स को फर्मेंटेट करने के साथ इसे निकालने में मददगार है। इससे आप एक स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि पिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार है।
अंत में डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि एप्सम सॉल्ट लेते समय ध्यान रखें कि खाने वाले ग्रेड के एप्सम सॉल्ट लें जो कि कम रिएक्ट करते हैं और नाजुक त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। तो अगर आपने कभी इस्तेमाल नहीं किया है तो इन दोनों का इस्तेमाल एक बार जरूर करें।
FAQ
क्या नींबू का रस फटी एड़ी में मदद करता है?
नींबू का रस फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद कर सकता है। ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है जो कि एड़ियों को फटने से रोकने और इन्हें सॉफ्ट बनाने में मददगार है।फिटकरी से त्वचा पर क्या नुकसान होते हैं?
फिटकरी से त्वचा अंदर से ड्राई होकर फट सकती है इसलिए आपको ज्यादा मात्रा में स्किन के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।फिटकरी चेहरे पर रगड़ने से क्या होता है?
फिटकरी चेहरे पर रगड़ने से दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा चेहरे पर फिटकरी लगाने से खुजली और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव हो सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 12, 2026 18:16 IST
Modified By : Pallavi Kumari Jan 12, 2026 18:16 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma