Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

फटी एड़ियों के कारण रहते हैं परेशान? महुआ का तेल आएगा काम

सर्दियों में फटी एड़ियों की समस्या काफी आम होती है, जिसके कारण दर्द और इंफेक्शन कका जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में फटी एड़ियों की समस्या से राहत पाने के लिए आप महुआ का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सर्दियों के मौसम में हवा में नमी के कारण और सर्द हवाओं के चलते स्किन रूखी और बेजान होने लगती है। इस मौसम में स्किन का फटना, ड्राईनेस और पपड़ीदार त्वचा की समस्या काफी आम है। इसलिए, सर्दियों में फटी एड़ियों की समस्या कई लोगों के लिए काफी आम हो जाती है। एड़ियों के फटने के कारण लोगों को चलने-फिरने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। फटी एड़ियां न सिर्फ दिखने में खराब लगती हैं, बल्कि ये दर्द, जलन और खून निकलने जैसी समस्याएं भी हो सकती है। ऐसे में फटी एड़ियों की समस्या से राहत पाने के लिए आप महुआ का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। महुआ का तेल महुआ के बीजों से निकाला जाता है और यह अपने औषधीय और मॉइस्चराइजिंग गुणों के कारण स्किन केयर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए, आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि फटी एड़ियों के लिए महुआ का तेल कैसे फायदेमंद है और इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

फटी एड़ियों के लिए महुआ तेल के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए आप महुआ का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। महुआ के बीजों से निकाला गया तेल गाढ़ा, हल्की खुशबू वाला और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में महुआ के तेल का इस्तेमाल स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकता है, जैसे:

1. एड़ियों को नमी मिलती है

महुआ का तेल स्किन को गहराई तक नमी देने में मदद करता है। एड़ियों के फटने का सबसे बड़ा कारण स्किन का ज्यादा ड्राई होना होता है। ऐसे में महुआ का तेल स्किन की गहरी परतों में जाकर ड्राईनेस को दूर करता है और एड़ियों को मुलायम बनाता है।

इसे भी पढ़ें: सूखी-फटी एड़ियों से परेशान हैं? अपनाएं ये नाइट स्‍क‍िन रूटीन फार्मूला और पाएं राहत

2. दरारों को भरने में फायदेमंद

महुआ का तेल नेचुरल फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो स्किन के सेल्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं। एड़ियों पर इसके नियमित इस्तेमाल से दरारों को धीरे-धीरे भरने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।

3. दर्द और जलन से राहत

अगर एड़ियों के ज्यादा फटने के कारण चलने फिरने में दर्द और जलन की समस्या बढ़ जाती है तो महुआ का तेल लगाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। महुआ तेल में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं जो दर्द  और जलन की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं और एड़ियों को आराम देते हैं।

4. स्किन को मुलायम बनाता है

महुआ तेल स्किन की नेचुरल लचन को बढ़ाने में मदद करता है। इससे एड़ियां सख्त होने के बजाय मुलायम और चिकनी बनी रहती हैं, जिससे भविष्ट में इनके फटने की संभावना कम हो जाती है।

fati-ediyo-par-kya-lagaye-inside

5. इंफेक्शन से बचाव

फटी एड़ियों में बैक्टीरिया या फंगल इंफेक्शन का जोखिम बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में महुआ का तेल नेचुरल एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है, जो इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं और एड़ियों को हेल्दी रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: घी में मिलाकर लगाएं लहसुन की मात्र 2 कली, रातों-रात फटी एड़ियों का होगा कायाकल्प

फटी एड़ियों के लिए महुआ तेल कैसे इस्तेमाल करें?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के मुताबिक, फटी एड़ियों की समस्या से राहत पाने के लिए आप महुआ के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपकी एड़ी की स्किन को हेल्दी और मुलायम रखने में मदद कर सकता है। आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं:

  1. आप सीधे महुआ का तेल अपने पैरों में लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गुनगुने पानी में अपने पैरों को 10 मिनट तक भिगोकर रखें। इसके बाद पैरों को अच्छी तरह पोंछ लें और फटी एड़ियों पर महुआ तेल अच्छी तरह लगाकर हल्की मालिश करें। रात को सोने से पहले ऐसा करने से आपको जल्दी फायदा मिल सकता है।
  2. महुआ के तेल को आप बीजवैक्स के साथ भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप महुआ के तेल में थोड़ा सा नेचुरल बीजवैक्स मिलाएं और अपनी एड़ियों पर लगाएं। इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से नमी लंबे समय तक बनी रहती है और एड़ियों को ज्यादा सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है।

निष्कर्ष

महुआ तेल फटी एड़ियों के लिए एक नेचुरल, सुरक्षित और प्रभावी घरेलू उपाय है। इस तेल का इस्तेमाल न सिर्फ आपकी एड़ियों को गहराई से नमी देने में मदद करता है, बल्कि दरारों को भरने, दर्द कम करने और स्किन को हेल्दी रखने  में भी काफी फायदेमंद है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • फटी हुई एड़ियों को कैसे ठीक करें?

    फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए पैरों को गुनगुने पानी, नमक और नींबू के रस में 10 मिनट तक भिगोकर रखें। इसके अलावा, नारियल तेल, घी या अच्छे मॉइश्चराइजर को लगाकर मोजे पहनकर सो सकते हैं।
  • कौन सा विटामिन की कमी से एड़ियां फट सकती हैं?

    एड़िया फटने का मुख्य कारण विटामिन बी3 की कमी है, जिससे स्किन ड्राई और पपड़ीदार हो जाती है, लेकिन विटामिन ए, ई और सी की कमी भी स्किन के ड्राई होने का कारण बन सकता है।
  • पैरों की एड़ी को मुलायम कैसे बनाएं?

    पैरों की एड़ी को मुलायम बनाने के लिए नियमित मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, गुनगुने पानी में पैरों को भिगोकर रखने से डेड स्किन सेल्स को हटाने और नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से एड़ियों को मुलायम बनाने में मदद मिलती है। 

Read Next

वजाइनल इंफेक्शन से राहत के लिए इस्तेमाल करें कपूर में मिलाकर ये 2 चीजें, मिलेगा आराम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 01, 2026 12:36 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 01, 2026 12:36 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 01, 2026 12:36 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content