Ayurvedic Remedy For Cracked Heels In Hindi: सर्दियों में या मौसम में बदलाव के साथ अक्सर महिलाएं फटी एड़ियों की समस्या से परेशान रहते हैं। जिसके कारण एड़ियों के फटने पर अधिक दर्द और चलने-फिरने या काम करने के दौरान दर्द होने की समस्या होती है। ऐसे में अक्सर महिलाओं को एड़ियों का खास ध्यान रखने और इनको मॉइस्चराइज रखने की सलाह दी जाती है, साथ ही, कई बार महिलाएं कई तरह के आयुर्वेदिक मरहम का इस्तेमाल भी करती है।
ऐसा ही एड़ी फटने की समस्या से परेशान रहीं बाला शर्मा ने घर पर आयुर्वेदिक मरहम को बनाकर लगाया था, जिससे उनको काफी आराम मिला था। इस मरहम को बनाने और लगाने के तरीके के बारे में इससे जुड़ी जानकारी बाला शर्मा से हमारे साथ साझा की है, जो हम आगे लेख में जानेंगे, साथ ही, आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानेंगे की वाकई ये मरहम फायदेमंद है और इससे क्या फायदे होते हैं?
फटी एड़ियों से थी परेशान
बाला शर्मा बताती हैं कि "मौसम में बदलाव के साथ मेरी एड़ियां फटने लगती हैं और कई बार इनपर ध्यान न देने से एड़ियां ज्यादा भी फट जाती हैं, जिसके कारण मुझे चलने में बहुत ज्यादा दर्द और काम करने में परेशानी होने लगती हैं। ऐसे में एक बार मेरी पड़ोसी से मुझे एक आयुर्वेदिक मरहम के बारे में बताया, जिसे वो खुद इस्तेमाल करती थी। इसका इस्तेमाल करने से उनको काफी आराम मिला था। उन्होंने मुझे बताया कि ये मरहम घर पर रखी चीजों से बनाया जा सकता है।"
इसे भी पढ़ें: Cracked Heels: क्या क्रीम लगाने के बाद भी फटी एड़ियां कर रही है परेशान? डॉक्टर ने बताया Thyroid हो सकता है कारण
घर पर बनाया मरहम
बाला आगे कहती हैं कि, "इस आयुर्वेदिक मरहम को मैंने मेरी पड़ोसी के बताए अनुसार सरसों का तेल, मोंम, एलोवेरा और कपूर से बनाया और इसको इस्तेमाल करने से वाकई मेरी एड़ियों को मॉइस्चराइज रखने, एड़ियों को फटने से रोकने और दर्द से राहत देने में मदद मिलती है।"
फटी एड़ियों के लिए आयुर्वेदिक मरहम बनाने की विधि
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा कहती हैं कि, एड़ियों के फटने के ज्यादा देर तक खड़े रहने, स्किन की देखभाल न करना, बिना चप्पल जूते के खाली पैर चलना। फटी एड़ियों के कारण लोगों को दर्द या जलन भी महसूस हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को असहज महसूस होता है, लेकिन इससे निजात पाने का तरीका समझ नहीं आता है। आयुर्वेद में कुछ ऐसे मरहम बताए गए हैं जिन्हें, आप घर बैठे तैयार कर सकते है और फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं। इस मरहम को बनाने के लिए आपको एलोवेरा, कपूर, सरसों का तेल और मोम की जरुरत पड़ सकती है। आइए जानते हैं इसे तैयार करना का सही तरिका क्या है? इसे कैसे इस्तेमाल करना है और इसके फायदे क्या हैं?
-1771033048283.jpg)
आयुर्वेदिक मरहम बनाने की सामग्री
- 2 चम्मच सरसों का तेल
- 1 चम्मच मोम (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल और
- एक चुटकी कपूर (अच्छे से पिसा हुआ)
फटी एड़ियों के लिए आयुर्वेदिक मरहम कैसे बनाएं?
- इसके लिए एक पैन लें और उसमें सरसों के तेल को हल्का सा गरम कर लें।
- फिर उसमें मोम डालकर पिघलने दें।
- गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडा होने दें।
- इसके ठंडा होने के बाद इसमें एलोवेरा जेल और कपूर मिला लें।
- जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए तो किसी डब्बे में भरकर रख लें और इसका इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: सरसों का तेल: फटी एड़ियों का इलाज है एंटीबैक्टरियल गुणों से भरपूर ये तेल, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल
आयुर्वेदिक मरहम को लगाने का सही तरीका क्या है?
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा बताती हैं कि, इस मरहम हो लगाने के लिए रात का समय सबसे सही समय है। सोने से पहले अपने पैरों को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें फिर तौलिए से अच्छी तरह सूखा लें। अब इस मरहम को पैरों पर लगाकर अच्छे से मालिश करें। इसके बाद सूती कपड़े का मोजा पहन लें और इसे रात भर ऐसे ही छोड़ दें। जब आप लगातार एक हफ्ते तक इस मरहम को फटी एड़ियों पर लगाते हैं, तो आपकी एड़ियां मुलायम हो जाती है।
मरहम में मौजूद सामग्री में मौजूद गुण
1. सरसों का तेल
सरसों का तेल आपकी त्वचा को गहराई से नमी देता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से किसी प्रकार के इंफेक्शन का जोखिम कम हो जाता है। इससे आपकी एड़ियों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होती है और वह जल्दी ठीक हो जाता है।
2. मोम (बीजवैक्स)
मोम लगाने से आपकी त्वचा पर एक ऐसी परत बन जाती है, जो आपकी एड़ियों की सुरक्षा करता है और नमी को बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल से आपकी फटी हुई एड़ियों को जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है और त्वचा मुलायम होती है।
3. एलोवेरा
एलोवेरा की तासीर ठंडी होती है इसलिए यह आपकी त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। इसके इस्तेमाल से घाव जल्दी भरते हैं और सूजन कम होती है। एलोवेरा फटी एड़ियों में हो रही जलन को कम करता है और आपको आराम दिलाता है।
4. कपूर
कपूर आपकी त्वचा को संक्रमण से बचाता है और फटी एड़ियों के कारण होने वाले दर्द और खुजली में आराम दिलाता है। इसके अंदर ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा की ताजगी बनाए रखते हैं और ठंडक प्रदान करते हैं।
आयुर्वेदिक मरहम लगाने के फायदे
- त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करे: फटने के कारण एड़ियां रूखी और बेजान हो जाती हैं, ऐसे में इस मरहम को लगाने से आपकी त्वचा मुलायम और ताजी हो जाती हैं।
- दरारों को भरने में मददगार: अगर आप इस आयुर्वेदिक लेप को नियमित रूप से लगाते हैं, तो धीरे धीरे एड़ियों की दरारें भरने लगती हैं और वह पहले की तरह कोमल बन जाती हैं।
- दर्द और जलन कम करे: इसमें मौजूद कपूर और एलोवेरा त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं, और फटी एड़ियों के दर्द से राहत दिलाते हैं।
- इंफेक्शन से बचाव: इस लेप में मौजूद सरसों का तेल और कपूर किसी भी तरह के संक्रमण से आपकी एड़ियों की सुरक्षा करते हैं।
इस मरहम में सभी नेचुरल जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है, इसे बहुत आसानी से घर पर ही तैयार किया जा सकता है।
निष्कर्ष
फटी एड़ियों की समस्या से राहत के लिए सरसों के तेल, मोम, एलोवेरा जेल और कपूर का इस्तेमाल करके आयुर्वेदिक लेप या मरहम बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने से एड़ियों को सॉफ्ट बनाने, एड़ियों के फटने की समस्या से राहत देने, इंफेक्शन से बचाव करने, दर्द और जलन को कम करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इस लेप में मौजूद किसी भी चीज से एलर्जी होने पर इनका इस्तेमाल करने से बचें और एड़ियों में अधिक परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 14, 2026 07:13 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 14, 2026 07:13 IST
Modified By : Priyanka SharmaFeb 14, 2026 07:13 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma