Fri Sep 11, 2026 | 07:31 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

घी में मिलाकर लगाएं लहसुन की मात्र 2 कली, रातों-रात फटी एड़ियों का होगा कायाकल्प

Cracked heels home remedies: सर्दियों में फटी एड़ियों की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ देसी घरेलू उपचार आपके लिए कारगर तरीके से मदद कर सकते हैं तो आइए जानते हैं फटी एड़ियों के लिए घी और लहसुन का इस्तेमाल कितना कारगर है।

Cracked heels home remedies: फटी एड़ियों की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं और सर्दियों में ये दिक्कत बढ़ जाती है। दरअसल, सर्दियों में एड़ियों के फटने के पीछे सबसे बड़ा कारण होता है ड्राई स्किन। होता ये है कि जैसे जैसे हवाएं सर्द होती हैं ये नमी को छीन लेती है और स्किन डिहाइड्रेट होकर फटने लगती है। इसके अलावा कई बार गंदगी की वजह से भी फटी एड़ियों की समस्या बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में आप कुछ घरेलू उपचारों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि बेहद कारगर माने जाते हैं। इन्हीं उपचारों में से एक है फटी एड़ियों के लिए घी और लहसुन का इस्तेमाल। आइए जानते हैं रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से कि ये देसी उपाय कितना कारगर है?

क्या घी और लहसुन फटी एड़ी को ठीक कर सकता है-How to heal cracked heels with garlic and ghee

फटी एड़ियों के लिए घी और लहसुन के इस्तेमाल को लेकर आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि लहसुन का तो नहीं बता सकते लेकिन फटी एड़ियों के लिए घी बेहद कारगर है। घी यानी घृत भारी है और वात को कम करती है। वात की वजह से स्किन में ड्राईनेस की समस्या बढ़ती है और घी से ये समस्या कम होती है। घी लंबे समय तक नमी को लॉक करती है और इससे फटी एड़ियों की समस्या में कमी आती है।

हालांकि, अब बात करें लहसुम की तो इसका इस्तेमाल फटी एड़ियों की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, NIH की इस स्टडी में बताया गया है कि लहसुन की कली एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो कि बैक्टीरियल रिएक्शन की वजह से होने वाली समस्या को कम करने में मदद कर सकता है जैसे कि फटी एड़ियां। इसका एंटीबैक्टीरियल गुण फटी एड़ियों की समस्या को कम करने के साथ फंगल रिएक्शन को भी कम करने में मददगार है। इसे त्वचा फटती कम है और इसकी बनावट बेहतर होती है। तो जब आप इन दोनों को एक साथ मिलाकर इस्तेमाल करें तो ये एंटीबैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग नुस्खा हो सकता है।

Ghee

फटी एड़ी के लिए घी और लहसुन के फायदे-Benefits of Ghee for Cracked Heels

घी, हेल्दी फैट से भरपूर है जो कि ड्राई स्किन को मॉइस्चराइज करने में मददगार है। घी त्वचा में गहराई तक प्रवेश करता है, नमी को बरकरार रखता है और एक आरामदायक प्रभाव प्रदान करता है, जो एड़ियों की खुरदरी, शुष्क और फटी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। घी में विटामिन ई भी होता है जो कि त्वचा को लोच को बढ़ावा देने, कोशिका पुनर्जनन में सहायता करने और फटी एड़ियों के उपचार की प्रक्रिया में सहायता करते हैं। इसके अलावा घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड में सूजनरोधी गुण होते हैं जो फटी त्वचा से जुड़ी जलन और रेडनेस को कम करने में मदद कर सकते हैं जब ये सभी गुण लहसुन के साथ मिल जाते हैं तो तेजी से काम करते हैं और फटी एड़ियों का तेजी से इलाज करते हैं।

फटी एड़ियों के लिए घी और लहसुन का इस्तेमाल कैसे करें-How to use garlic and ghee for cracked heels

फटी एड़ियों के लिए आप घी और लहसुन का इस्तेमाल करने का सबसे कारगर तरीका है कि ताजा 2 लहसुन की कलियों को पीसकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे 1 चम्मच घी में मिलाकर सीधे फटी हुई त्वचा पर लगाएं। इससे फटी एड़ियों की समस्या में कमी आती है और एड़ियों की हीलिंग में मदद मिलती है। आप इस घरेलू नुस्खे को हर रात इस्तेमाल कर सकते हैं।

दूसरा तरीका, आप ये इस्तेमाल कर सकते हैं कि लहसुन को काटकर एक कटोरी घी में डालें और अपने पैरों को लगभग 20 मिनट तक इले लगाकर मालिश करें। इसके अलावा आप मॉइस्चराइजिंग बाम बनाकर भी त्वचा पर लगा सकते हैं जो कि त्वचा को नमी प्रदान करता है और बैक्टीरिया से लड़ता है। इससे फटी एड़ियों का कायाकल्प हो सकता है।

FAQ

  • फटी हुई एड़ियों पर क्या लगाना चाहिए? 

    फटी हुई एड़ियों को मॉइस्चराइज करने के लिए आप एलोवेरा जेल और विटामिन ई को मिलाकर लगा सकते हैं। ये फटी एड़ियों को नरिश करने के साथ इसे हील करने में मददगार है।
  • किसकी कमी से एड़ियां फटती हैं?

    आमतौर पर नमी और गंदगी की वजह से एड़ियां फटती हैं। हालांकि, विटामिन सी और बी की कमी भी इसकी वजह हो सकती है।
  • पैरों की एड़ी को मुलायम कैसे बनाएं?

    पैरों की एड़ी को मुलायम बनाने के लिए रोज रात को नारियल तेल लगाकर सोएं या फिर सोने से पहले एड़ी साफ करके और कोई हीलिग क्रीम लगातार सोएं।

Read Next

पेन किलर के रूप में शहद का इस्तेमाल कैसे करें? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 05, 2025 15:35 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 05, 2025 15:35 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content