फटे होंठों की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं और समझ नहीं आता कि इस स्थिति से कैसे लड़ें। दरअसल, सर्दियों की सर्द हवा स्किन की नमी छीन लेती है। इसके अलावा इस मौसम में लोगों को प्यास कम लगती है ऐसे में डिहाइड्रेशन की वजह से हमारे होंठ फटने लगते हैं। साथ ही कई बार हम होंठों को बार-बार चाटते हैं और इससे ये और फटने लगते हैं और ये सिलसिला जारी रहता है। ऐसे में आप अपने फटे हुए होंठों के लिए केसर-ग्लिसरीन क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि फटे होंठों को हाइड्रेट करने के साथ इसमें निखार ला सकते हैं। खास बात ये है कि आप इस बाम को घर पर ही बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं, कैसे जानते हैं इस बारे में बारे में। साथ ही हम डॉ. विजय सिंघल, सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजी श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली से जानेंगे कि केसर और ग्लिसरीन होंठों के लिए किस प्रकार से फायदेमंद हैं।
घर पर कैसे बनाएं केसर-ग्लिसरीन बाम-How to make saffron glycerin lip balm at home
घर पर केसर-ग्लिसरीन बाम बनाने के लिए आपको करना ये है कि आप केसर, ग्लिसरीनऔर नारियल तेल ले लें और फिर डबल बॉयलर से इस बाम को तैयार करें। तो आपको करना .ये है कि
- -2 छोटे चम्मच कैरियर ऑयल के रूप में नारियल तेल लें।
- -1/2 छोटा चम्मच ग्लिसरीन लेकर नारियल तेल में मिला लें।
- -एक चुटकी केसर इसमें डाल लें।
- -आप इसमें विटामिन ई कैप्सूल खोलकर मिला लें।
- -सबको मिलाने के बाद इसे एक कटोरी में रख लें।
- -अब डबल बॉयलर मेथेड को अपनाते हुए एक बर्तन में पानी को उबाल लें और उबलते पानी के बर्तन के ऊपर एक प्लेट डालकर इस कटोरी को रख लें और फिर ढ़क दें।
- -कुछ मिनटों के लिए इसे अच्छी तरह से पकने दें जब तक कि इससे भाप न निकलने लगे।
- -अब इस लिक्विड मिश्रण को सावधानीपूर्वक साफ लिप बाम कंटेनरों में डालें और ठंडा होकर जमने दें।
- -इन्हें कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें या पूरी तरह जमने के लिए 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- -फिर इसका इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: फटे होंठों को रातभर में कैसे ठीक करें? डॉक्टर से जानें
फटे होंठों के लिए केसर-ग्लिसरीन बाम के फायदे-Saffron glycerin lip balm benefits
डॉ. विजय सिंघल बताते हैं कि केसर-ग्लिसरीन बाम, दोनों का इस्तेमाल स्किन के लिए फायदेमंद है। केसर (saffron lip balm benefits) में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि फटे होंठों को हील करने में मदद करते हैं। इसके अलावा केसर में केसर में क्रोसिन और क्रोसेटिन (crocin and crocetin) पाए जाते हैं, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं और फ्री रेडिकल्स से लड़ते हुए त्वचा के नाजुक टिशूज को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा बेजान और समय से पहले रूखी नहीं होती। इसके अलावा ग्लिसरीन (Glycerin lip balms) स्किन को हाइड्रेट करने के साथ लंबे समय को होंठों को मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं।

सर्दियों में इस लिप बाम को क्यों लगाएं?
ग्लिसरीन, नमी बनाए रखने में मदद करता है जो हवा से नमी खींचकर होठों को गहराई से और लंबे समय तक मुलायम बनाए रखता है। इसके नमीयुक्त और सुखदायक गुण फटी और पपड़ीदार त्वचा को ठीक करने में मदद करते हैं, जिससे होंठ मुलायम और चिकने बने रहते हैं। नियमित उपयोग से मृत त्वचा कोशिकाएं हट जाती हैं और ये होठों को मुलायम, भरा हुआ और कोमल बनाता है।
इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में फटे होंठों की समस्या से हैं परेशान तो इन टिप्स की मदद से करें बचाव
इस प्रकार से यह होठों की प्राकृतिक सुरक्षा परत को मजबूत करता है, नमी की कमी को कम करता है और खराब मौसम से बचाता है। इसके अलावा ये होंठ के पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है जिससे होंठों की रंगत होती है और ये होंठ गुलाबी और खूबसूरत नजर आते हैं।
FAQ
क्या ग्लिसरीन आपके होठों के लिए अच्छा है?
ग्लिसरीन आपके होठों के लिए बेहतर है क्योंकि ये स्किन को अंदर से पूरी तरह हाइड्रेट करने के साथ इसे फटने से बचाता है। ये होंठों में नमी को लॉक करता है और त्वचा को खूबसूरत बनाता है।क्या ग्लिसरीन काले होठों के साथ मदद करता है?
ग्लिसरीन होंठों के पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है और इसकी रंगत को हल्का करता है।क्या काले होंठ गुलाबी हो सकते हैं?
काले होंठ गुलाबी हो सकते हैं बस आपको पहले तो खूब पानी पीना है और जितना हो सके नेचुरली अपने होंठों को हाइड्रेटेड रखें और इसकी बनावट को सही रखें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 09, 2026 17:56 IST
Modified By : Pallavi Kumari Jan 09, 2026 17:56 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Vijay Singhal