Thu Nov 12, 2026 | 11:23 AM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

सफेद बालों से हैं परेशान? नारियल के छिलके से घर पर बनाएं नेचुरल ब्लैक हेयर डाई

समय से पहले सफेद होते बालों के लिए नारियल के छिलकों से प्राकृतिक हेयर डाई बालों को कुछ समय के लिए नेचुरल काला दिखाने में मदद कर सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि नारियल के छिलके से हेयर डाई कैसे बनाएं? 
सफेद बालों से हैं परेशान? नारियल के छिलके से घर पर बनाएं नेचुरल ब्लैक हेयर डाईसफेद बालों से हैं परेशान? नारियल के छिलके से घर पर बनाएं नेचुरल ब्लैक हेयर डाई

समय से पहले बालों का सफेद होना एक आम समस्या बनती जा रही है। कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण कई लोग परेशान रहते हैं और बालों को दोबारा काला करने के लिए तरह-तरह के हेयर कलर, डाई और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इन प्रोडक्ट्स के बार-बार इस्तेमाल से कुछ लोगों के बाल ड्राई और बेजान हो सकते हैं। ऐसे में नारियल के छिलके का नेचुरल उपाय बालों को काला करने में प्रभावी साबित हो सकता है। नारियल के बाहरी रेशेदार छिलके और सख्त खोल का इस्तेमाल घरेलू नुस्खे के रूप में किया जाता है। खासकर, सूखे छिलकों को जलाकर तैयार की गई राख बालों को काला करने में अहम भूमिका निभा सकती है। आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं

नारियल के छिलकों से हेयर कलर तैयार करने का तरीका

डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि नारियल के छिलकों से बालों के लिए रंग तैयार करना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-

  • सूखे नारियल के छिलके
  • साफ पानी
  • एक साफ कांच या स्टील का बर्तन
  • छानने के लिए साफ सूती कपड़ा
  • एलोवेरा जेल या नारियल का तेल

बनाने और लगाने का तरीका

  • नारियल के सूखे छिलकों को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। अब इन्हें किसी बर्तन या खुली जगह पर अच्छी तरह जलाकर इनकी राख तैयार कर लें। ध्यान रखें कि छिलका पूरी तरह जलकर राख बन जाएं।
  • इस राख को ठंडा होने दें और फिर इसे बारीक छलनी या सूती कपड़े से छान लें ताकि कोई बड़ा टुकड़ा या कंकड़ न रहे।
  • इस छाने हुए पाउडर को एक लोहे की कड़ाही में डालें। इसमें थोड़ा सा पानी या एलोवेरा जेल मिलाकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • इस मिश्रण को रातभर लोहे की कढ़ाई में ही ढककर रखा रहने दें, जिससे लोहे के संपर्क में आकर इसका रंग और ज्यादा गहरा और पक्का हो जाए।
  • अगले दिन इसमें जरूरत के अनुसार पानी या नारियल का तेल मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। अब इसे अपने सफेद बालों पर अच्छी तरह लगाएं और 1 से 2 घंटे के लिए सूखने दें।
  • समय पूरा होने के बाद बालों को सिर्फ सादे पानी से धो लें और अच्छे नतीजे के लिए इस दिन शैम्पू का इस्तेमाल न करें, अगले दिन शैम्पू लगाएं।

इसे भी पढ़ें: बार-बार हेयर कलर कराने से बालों को क्या नुकसान हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

नारियल के छिलकों के फायदे

नारियल के छिलकों का इस्तेमाल कई घरेलू कामों में किया जाता है। बालों में इसे लगाने से कुछ फायदे मिल सकते हैं, जैसे-

  • छिलकों के जलने के बाद बचा हुआ कार्बनयुक्त पदार्थ गहरे रंग का होता है। हालांकि, इससे बालों को कुछ समय के लिए काला दिखाने में मदद मिल सकती है।
  • कुछ लोग केमिकल हेयर डाई के बजाय नेचुरल विकल्प की तलाश करते हैं, उनके लिए भी नारियल के छिलकों से तैयार डाई केमिकल फ्री है।
  • नारियल के छिलके आसानी से मौजूद होने के कारण कम खर्च में घरेलू उपायों में इस्तेमाल किया जाता रहा है।

Coconut-Husk-DyeCoconut-Husk-Dye

बालों की समस्या में नारियल तेल के फायदे

नारियल तेल बालों की देखभाल के लिए एक नेचुरल विकल्प है। इसमें मौजूद फैटी एसिड बालों के प्रोटीन नुकसान को कम करने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से बालों में इस तेल को हल्का इस्तेमाल करने से बाल मुलायम और चमकदार महसूस हो सकते हैं। इससे बालों का ड्राइनेस और टूटने की समस्या कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि. नारियल तेल सफेद बालों को काला नहीं करता है।

साल 2022 में International Journal Of Cosmetic Science के अनुसार, नारियल का तेल बालों के अंदर गहराई तक जाकर पोषण देने में मदद करता है। इसके साथ ही यह तेल बालों के टूटने की समस्या को दूर करके उन्हें मजबूत बनाता है और बालों को नमी देता है।

बालों को समय से पहले सफेद होने से कैसे बचाएं?

बालों का सफेद होना एक नेचुरल प्रक्रिया है। हालांकि, कुछ लोगों में यह उम्र से पहले भी शुरू हो सकता है। इसके पीछे जेनेटिक कारण, पोषक तत्वों की कमी, थायराइड से जुड़ी समस्याएं और अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या के कारण हो सकते हैं। बालों की अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है-

  • संतुलित और पौष्टिक भोजन करें
  • डाइट में प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी12 और अन्य जरूरी पोषक तत्व शामिल करें
  • पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करने की कोशिश करें
  • स्मोकिंग से दूरी बनाकर रखें
  • बालों में बहुत ज्यादा केमिकल और हीटिंग टूल्स इस्तेमाल करने से बचें
  • अचानक या कम उम्र में बाल तेजी से सफेद होने पर डॉक्टर से कंसल्ट करें।

इसे भी पढ़ें: कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं बाल? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके पीछे की असली वजह

नारियल के छिलकों का इस्तेमाल करते समय सावधानियां

नारियल के छिलकों से तैयार राख सीधे स्कैल्प पर लगाना सुरक्षित नहीं माना जाता है। खासकर सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इससे एलर्जी, खुजली, जलन या ड्राईनेस की समस्या हो सकती है। ध्यान रहे, किसी भी नए हेयर प्रोडक्ट या घरेलू उपचार का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है। इस उपाय को आंखों और चेहरे के संपर्क में आने से बचाना चाहिए। अगर स्किन में जलन या खुजली हो तो इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर दें।

निष्कर्ष
नारियल के छिलकों से बालों को गहरा रंग देने का उपाय एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है, जिसका इस्तेमाल कुछ लोग नेचुरल हेयर कलर के विकल्प के रूप में करते हैं। हालांकि, इसका असर और सुरक्षा को लेकर वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं। नारियल का तेल बालों को पोषण और नमी देने में फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सफेद बालों को हमेशा के लिए काला नहीं कर सकता है। इसलिए, अगर आप सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं तो सबसे पहले इसके कारणों को समझना जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • बाल सफेद हो रहे हैं तो क्या खाएं?

    बाल सफेद होने की समस्या से बचने और बालों का रंग बनाए रखने के लिए शरीर में मेलेनिन और जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करना जरूरी है। इसलिए, आप अपनी डाइट में विटामिन बी12, प्रोटीन, आयरन और फोलेट से भरपूर फूड्स शामिल कर सकते हैं।
  • कितने साल की उम्र में बाल सफेद होते हैं?

    लोगों के बाल 30 से 40 साल की उम्र के बीच सफेद होने लगते हैं। अगर किसी व्यक्ति के बाल 20 साल की उम्र से पहले सफेद होने लगें तो इसे समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या मानी जाती है।

Read Next

→ फटी एड़ियों के लिए नारियल तेल कैसे लगाएं? जानें 3 तरीके और फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 12, 2026 10:19 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta