Wed Nov 11, 2026 | 05:21 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

फटी एड़ियों के लिए नारियल तेल कैसे लगाएं? जानें 3 तरीके और फायदे

फटी एड़ियों के लिए नारियल तेल लगाने के फायदे कई हैं। यह न सिर्फ डैमेज और फटी स्किन की हीलिंग में मददगार है बल्कि, इससे त्वचा की बनावट को सही रहती है। जानते हैं फटी एड़ियों पर नारियल तेल कैसे लगाएं, क्या है इसका तरीका।
फटी एड़ियों के लिए नारियल तेल कैसे लगाएं? जानें 3 तरीके और फायदेफटी एड़ियों के लिए नारियल तेल कैसे लगाएं? जानें 3 तरीके और फायदे

सर्दियां आने के साथ फटी एड़ियों की समस्या बढ़ जाती है। दरअसल, तापमान में गिरावट के साथ ठंडी हवा त्वचा की नमी को छीन लेती है, जिससे एड़ियां फट जाती हैं। इसके अलावा सर्दियों में प्यास का अहसास कम होने से डिहाइड्रेशन की दिक्कत भी बढ़ जाती है, जिससे एड़ियां और फट रहती हैं। मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि ऐसी स्थिति में फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए आप देसी उपचारों की मदद ले सकते हैं जिसमें कि आप नारियल तेल अपने पैरों में लगा सकते हैं। यह त्वचा की हीलिंग के साथ इसे अंदर से बेहकर बनाने में मददगार है, जानते हैं इसके अन्य फायदे।

फटी एड़ियों के लिए कैसे फायदेमंद है नारियल तेल?

डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि फटी एड़ियों के लिए नारियल तेल काफी फायदेमंद है। दरअसल, नारियल तेल ड्राई स्किन को डीप मॉइस्चराइज करती है। यह रूखी और सूखी त्वचा को मुलायम बनाती है जिससे फटी एड़ियों से आराम मिलता है। इसके अलावा नारियल तेल स्किन बैरियर का काम करती है जिससे त्वचा में गहरी दरारें नहीं पड़तीं। साथ ही नारियल तेल एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि स्किन को किसी भी प्रकार से इंफेक्शन से बचाती है। इसके अलवा नारियल तेल का विटामिन E डैमेज हो चुकी स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मददगार है जिसकी वजह से यह फटी एड़ियों के लिए ज्यादा कारगर उपाय है।

फटी एड़ियों के लिए नारियल तेल कैसे लगाएं?

डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि फटी एड़ियों पर नारियल तेल लगाने का सबसे आसान तरीका यह है कि आप

1. आप रात में सोते समय नारियल तेल लगाकर सोएं

फटी एड़ियों के लिए नारियल तेल लगाने का सबसे सरल तरीका यह है कि आप सोते समय इसे अपने पैरों पर लगा सकते हैं। दरअसल, आपको करना यह है कि सोने से पहले अपने पैरों की सफाई करें और इस पर नारियल तेल लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद मोजे पहन लें जिसस त्वचा नरिश हो जाती है और हीलिंग में मदद मिलती है।

coconut_oilcoconut_oil

2. फुट क्रीम बनाकर एड़ियों पर लगाएं

अगर आप नारियल तेल से फुट क्रीम बना लें और इसे एड़ियों पर लगाएं तो इससे स्किन की बनावट बेहतर हो सकती है। आपको करना यह है कि पूरी सर्दियां इस्तेमाल करने के लिए नारियल तेल को पिघलाकर और इसमें ग्लिसरीन मिलाकर फ्रिज में रख लें। दिन में जितनी बार आपको समय मिले इसे अपने एड़ियों पर लगाएं और मालिश करें। दरअसल, ग्लिसरीन ह्यूमेक्टेंट है जो कि त्वचा को अंदर से नरिश करने के साथ नमी को लॉक करती है। जब आप नारियल तेल में इसे मिलाकर लगाते हैं तो सर्दियों में एड़ियां फटने की समस्या से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें: PMOS में चेहरे पर पिंपल्स ज्यादा क्यों होते हैं? एक्सपर्ट से जानें कारण और बचाव

साथ ही Researchgate नामक जर्नल में प्रकाशित स्टडी बताती है कि वर्जिन कोकोनट ऑयल (VCO) से तैयार की गई मॉइस्चराइजिंग क्रीमवसूखी और फटी एड़ियों के इलाज में प्रभावी पाई गई इसलिए कोशिश करें कि फुट क्रीम बनाने के लिए वर्जिन कोकोनट ऑयल का ही इस्तेमाल करें।

3. हर बार एड़ियों को साफ करके नारियल तेल लगाएं

डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि हर बार एड़ियों को साफ करने के बाद नारियल तेल लगाना बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि जब भी आप एड़ियों को साफ करते हैं तो सफाई में डैड स्किन के साथ त्वचा की नेचुरल नमी भी खो जाती है। इसलिए आपने कई बार देखा होगा कि त्वचा हर कुछ दिनों के बाद फटी हुई नजर आती है। ऐसे में नारियल तेल लगाना डैमेज स्किन को हील करने के साथ इसकी बनावट को बेहतर बनाती है, स्किन को नरिश करती है और फटी एड़ियों की समस्या से बचाती है।

इसे भी पढ़ें: Plantar Fasciitis: एड़ी के दर्द से जुड़ी ये बीमारी क्या है? डॉक्टर से जानें कारण, लक्षण और बचाव टिप्स

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. किरण कहती हैं कि कुछ लोगों में डिहाइड्रेशन की वजह से फटी एड़ियों की समस्या होती है और ऐसे लोगों के लिए जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे, अंदर से मॉइस्चराइज रहे और फटे नहीं। साथ ही आप सर्दियों में आने वाले विटामिन सी से भरपूर चीजों को सेवन करें जो कि फटी एड़ियों से बचाव और इनकी हीलिंग के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही अपने पैरों की साफ सफाई का खास ख्याल रखें और बंद एड़ियों वाले चप्पल-जूते पहनें क्योंकि खुली एड़ियां ज्यादा फटती हैं।

FAQ

  • एड़ी फटने पर कौन सी क्रीम लगाएं?

    एड़ी फटने पर आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और तेलों के गुणों से भरपूर क्रीम लगाएं। इसके अलावा आप ये कर सकते हैं कि गुलाब जल और ग्लिरीन का क्रीम बनाकर लगा लें।
  • किसकी कमी से एड़ी फटती है?

    विटामिन बी12 की कमी से या विटामिन ई की कमी से आपकी एड़ी बार-बार फट सकती है।

Read Next

→ शाम को घर लौटने के बाद 10 मिनट एप्सम सॉल्ट के पानी में भिगोकर रखें पैर, मिलेंगे ये 7 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 11, 2026 15:37 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta