चेहरे को साफ करने के लिए क्लींजिंग मिल्क और फेस क्लींजिंग ऑयल दोनों ही चीजों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार महिलाओं के मन में सवाल उठता है कि चेहरे को साफ करने के लिए इन दोनों चीजों में से क्या ज्यादा फायदेमंद है? इस बारे में Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant dermatologist and Aesthetic Physician, Aster RV Hospital, Bengaluru का कहना है कि चेहरा साफ करने के लिए दूध और तेल दो पारंपरिक चीजें हैं, लेकिन त्वचा पर इनका असर अलग-अलग होता है।
स्किन के लिए क्लींजिंग मिल्क
डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, दूध में थोड़ी मात्रा में लैक्टिक एसिड होता है और यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, जिससे त्वचा मुलायम हो सकती है। हालांकि, नॉर्मल दूध किसी अच्छे फेशियल क्लींजर की जगह नहीं ले सकता है। कुछ लोगों को इससे जलन या एलर्जी भी हो सकती है, खासकर अगर उनकी त्वचा सेंसिटिव (sensitive) है या उन्हें दूध से एलर्जी है।
भारतीय स्किन ऑयली (oily) और मुंहासे वाली (acne-prone) से लेकर रूखी (dry) और सेंसिटिव तक हो सकती है, इसलिए सही तरीके से चेहरा साफ करना बहुत जरूरी है। आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन आपकी स्किन के टाइप और आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है।
इसे भी पढ़ें: चेहरे को साफ करने के लिए फेस वॉश इस्तेमाल करें या क्लींजिंग मिल्क, जानें स्किन के लिए क्या है बेहतर?
स्किन के लिए क्लींजिंग ऑयल
डॉ. सुनील कुमार का कहना है, ऑयल क्लींजिंग में तेल का इस्तेमाल करके त्वचा पर मौजूद एक्स्ट्रा सीबम (sebum), सनस्क्रीन, मेकअप और ऑयल से जुड़ी अन्य अशुद्धियों या गंदगी को हटाया जाता है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो नियमित रूप से हैवी सनस्क्रीन या मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। क्लींजिंग ऑयल और बाम इन चीजों को तोड़ने के लिए बनाए जाते हैं और इनके इस्तेमाल के बाद आमतौर पर पानी पर आधारित (water-based) फेस वॉश का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरीके को अक्सर डबल क्लींजिंग कहा जाता है।
हालांकि, खाना पकाने वाले तेल या घर में इस्तेमाल होने वाले हैवी ऑयल्स को सीधे चेहरे पर लगाने की सलाह नहीं दी जाती है, खासकर उन लोगों को जिनकी त्वचा पर मुंहासे होते हैं, क्योंकि कुछ ऑयल रोमछिद्रों (pores) को बंद कर सकते हैं या जलन पैदा कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप ऐसा नॉन-कॉमेडोजेनिक (non-comedogenic) क्लींजिंग ऑयल चुनें, जो आपकी स्किन टाइप के अनुकूल हो।
cleansing milk vs face cleansing oil which is better for indian skin types 1
स्किन के लिए मिल्क या ऑयल क्लींजर क्या है फायदेमंद?
डॉ. सुनील कहते हैं, कुल मिलाकर, भारतीय त्वचा के लिए दूध या तेल में से कोई भी अपने आप में बेहतर नहीं है। आपकी स्किन टाइप के हिसाब से बना एक अच्छा क्लींजर आमतौर पर सबसे सेफ ऑप्शन होता है।
ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए
डॉ. सुनील के अनुसार, जिन लोगों की त्वचा ऑयली है या जिन पर मुंहासे होते हैं, उनके लिए कच्चा दूध या घर के तेल लगाने के बजाय एक हल्का, नॉन-कॉमेडोजेनिक फेस वॉश रोज इस्तेमाल करने के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए
डॉ. सुनील आगे कहते हैं, रूखी त्वचा वाले लोगों के लिए एक हल्का, हाइड्रेटिंग क्लींजर फायदेमंद हो सकता है, जो स्किन के नेचुरल ऑयल को खत्म नहीं करता है। जिनकी त्वचा कॉम्बिनेशन (कुछ हिस्से ऑयली और कुछ रूखे) टाइप की है, वे एक ऐसा हल्का क्लींजर चुन सकते हैं, जो एक्स्ट्रा ऑयल को तो हटा दे, लेकिन गालों को रूखा न बनाए।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रदूषण आपकी त्वचा को बना रहा है बेजान? इससे बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
क्या कहती है स्टडी?
साल 2026 में The Indonesian Journal of General Medicine में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, फेस क्लींजिंग के लिए सिर्फ तेल होना ही काफी नहीं है, बल्कि इसे किस तकनीक से तैयार किया गया है, यह सबसे जरूरी है। जैसे- टी ट्री ऑयल का नैनोइमल्शन नॉर्मल इमल्शन की तुलना में स्किन के अंदर बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब होती है और ब्लैकहेड्स या व्हाइटहेड्स को ज्यादा बेहतर तरीके से मैनेज करता है।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
अगर आपको लगातार मुंहासे, लालिमा या जलन की समस्या हो रही है, तो घरेलू नुस्खे आजमाने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा विशेषज्ञ) से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष
त्वचा की सफाई के लिए क्लींजिंग मिल्क (लैक्टिक एसिड युक्त) और क्लींजिंग ऑयल दोनों के अपने अलग फायदे हैं, लेकिन भारतीय त्वचा के लिए सीधे घरेलू दूध या रसोई के तेल का इस्तेमाल करने के बजाय स्किन टाइप के अनुसार क्लींजर चुनना बेहतर होता है। ऑयली और मुंहासे वाली त्वचा के लिए नॉन-कॉमेडोजेनिक फेस वॉश, जबकि ड्राई और सेंसिटिव स्किन के लिए हाइड्रेटिंग क्लींजर फायदेमंद होते हैं। हैवी मेकअप या सनस्क्रीन हटाने के लिए डबल क्लींजिंग (ऑयल और वाटर-आधारित फेस वॉश) का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर स्किन पर लगातार लालिमा, जलन या मुंहासे बने रहें, तो घरेलू नुस्खे अपनाने के बजाय तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करना चाहिए?
त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए स्किन को साफ रखें, मॉइस्चराइज करें, सनस्क्रीन लगाएं, पर्याप्त पानी पिएं, हेल्दी डाइट लें, स्ट्रेस कम करें और पर्याप्त नींद लें।चेहरे के लिए क्लींजिंग मिल्क के क्या फायदे हैं?
क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल करने से चेहरे की गंदगी को साफ करने, मेकअप हटाने, स्किन को हाइड्रेट करने और मेकअप को रिमूव करने में मदद मिल सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
