स्किन के लिए गुलाब के फूल को हमेशा से फायदेमंद माना गया है। इसका इस्तेमाल अलग-अलग ब्यूटी प्रोडक्ट्स में एक खास इंग्रीडिएंट की तरह इस्तेमाल किया जाता है। गुलाब के फूलों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो कि त्वचा में एक्ने और खुजली की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा भी त्वचा के लिए गुलाब के फूल के कई फायदे हैं, लेकिन सबसे पहले जान लेते हैं इसके इस्तेमाल का तरीका और सर्दियों के लिए इसके खास फायदे आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से।
सर्दी में सुंदरता के लिए गुलाब का उपयोग कैसे करें?
डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि गुलाब के फूल का उपयोग त्वचा के लिए अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है। आप इससे स्किन के लिए टोनर बना सकते हैं या क्लींजर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। साल 2023 में प्रकाशित Heliyon नामक जर्नल में बताता है कि गुलाब के अर्क में सूजन-रोधी (anti-inflammatory) गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी माइक्रोबियल (antimicrobial) गुण होता है। इसके और इसमें एंटी-एजिंग व त्वचा की मरम्मत (skin repair) करने वाले गुण होते हैं। हालांकि, बात सर्दियों की करें तो आप इसे सॉफ्ट क्लींजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आप स्किन को हाइड्रेट करने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि त्वचा में नमी को लॉक करने के साथ, सर्दियों में होने वाली ड्राईनेस को कम करने में मददगार है।
1. एंटी एक्ने फेस पैक
डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि गुलाब के फूलों से आप एंटी एक्ने फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है बस आपको करना यह है कि
- गुलाब की पंखुड़ियों को सूखाकर पाउडर तैयार कर लें और इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए डिब्बे में भरकर रख लें।
- इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिल लें।
- दोनों को मिलाकर एक फेस पैक तैयार कर लें।
- इसे अपने चेहरे पर लगाएं, कुछ देर छोड़ दें और ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: मेथी का पेस्ट चेहरे पर लगाने से क्या होता है? जानकर आप भी करेंगे इस्तेमाल
2. हाइड्रेटिंग फेस मास्क
डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि नॉर्मल स्किन पैक बनाने के लिए आपको करना यह है कि
- गुलाब की पंखुड़ियां को पीस लें और इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिला लें।
- इसके बाद इसमें दही और शहद मिला लें।
- सबको मिलाने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- ऐसा करने से त्वचा की बनावट बेहतर होती है, स्किन अंदर से साफ रहती है और त्वचा अंदर से हाइड्रेटेड बनी रहती है।
01 (2)
3. गुलाब के फूल से स्क्रब बनाएं
गुलाब के फूल से आप स्क्रब बनाकर त्वचा पर लगा सकते हैं। इसके लिए आपको करना यह है कि
- गुलाब की पंखुड़ियां को पीस लें और इसमें थोड़ा का कॉफी पाउडर मिला लें।
- इसके बाद इस स्क्रब को चेहरे पर लगाएं और ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: मुलेठी और मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक के फायदे, एक्सपर्ट से जानें
4. गुलाब जल बनाकर चेहरे पर लगाएं
गुलाब की पंखुड़ियों से आप गुलाब जल बनाकर रख सकते हैं और इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल बनाने के लिए आपको करना यह है कि
- गुलाब की पंखुड़ियों को धोकर रख सें।
- इसमें थोड़ा सा डिस्टिल वाटर डाल लें।
- अब पानी को अच्छी तरह से उबाल लें।
इस पानी को छानकर एक स्प्रे बॉटल में रख लें और त्वचा के लिए इस्तेमाल करें।
5. गुलाब के फूल के क्लींजर बनाएं
गुलाब के फूलों से आप क्लींजर बनाकर स्किन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना यह है कि
- गुलाब के फूलों से बने डस्ट में थोड़ा सा ओट्स मिलाकर पीस लें।
- इसके बाद इसमें गुलाब जल मिला लें और सबका एक पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- फिर कॉटन की मदद से अपना फेस क्लीन कर लें।
निष्कर्ष:
डॉ. चंचल शर्मा कहते हैं कि गुलाब के फूल का उपयोग हमेशा से ही त्वचा के लिए फायदेमंद माना गया है। हालांकि, आप अलग-अलग स्किन टाइप के अनुसार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन हमेशा ही इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें। इससे एलर्जी का पता लग सकता है। इसके अलावा अगर किसी को इससे रेडनेस की समस्या हो रही है तो भी इसके इस्तेमाल से बचें। इसके अलावा संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।
FAQ
गुलाब के फूलों से गुलकंद कैसे बनाएं?
गुलाब के फूलों से आप गुलकंद बनाने के लिए आपको करना यह है कि देसी गुलाब की पंखुड़ियां, सौंफ पाउडर और मिश्री के साथ पका लें और एक जार में रखकर इसका सेवन करें।सूखे गुलाब के फूलों का क्या करें?
सूखे गुलाब के फूलों से आप फेस पैक बना सकते हैं। आप इन फूलों से स्क्रब बना सकते हैं और चाय में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 12, 2026 12:42 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma
-1794466979347.webp)