आज के समय में ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए लोग तरह-तरह की डाइट अपनाते हैं। ऐसे में इन डाइट को फॉलो करने से कई लोगों की स्किन का ग्लो कम हो जाता है। ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि ऐसा क्यों होता है? ऐसे में आइए Dr. Shraddha Kololgi, Dermatology and Hair Transplant surgeon, Aster RV Hospital, Bengaluru और Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant dermatologist and Aesthetic Physician, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।
वजन कम करने के दौरान स्किन कैसे प्रभावित होती है?
डॉ. श्रद्धा के अनुसार, वजन कम करने से आपकी सेहत में सुधार हो सकता है, लेकिन बहुत तेजी से वजन कम करने या बहुत रिस्ट्रिक्टिव डाइट (restrictive diet) का पालन करने से कभी-कभी आपकी त्वचा की नेचुरल चमक पर असर पड़ सकता है। जब शरीर को पर्याप्त जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं, तो त्वचा रूखी, बेजान और थकी हुई लग सकती है।
वजन कम करते समय चेहरे की नेचुरल चमक बनाए रखने के टिप्स
डॉ. सुनील के अनुसार, वजन कम करने के दौरान चेहरे की चमक को बनाए रखने और स्किन को हेल्दी रखने के लिए सही तरीका अपनाना जरूरी है। इसके लिए हेल्दी डाइट लें, क्रैश डाइट से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और सही स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करें। इसके अलावा, त्वचा की नेचुरल चमक बनाए रखने में आपकी लाइफस्टाइल की आदतें भी अहम भूमिका निभाती हैं। ऐसे में इनपर ध्यान देना भी जरूरी है।
1. बैलेंस डाइट लें
डॉ. श्रद्धा के अनुसार, वजन कम करने के दौरान हेल्दी स्किन के लिए बैलेंस डाइट लेना बहुत जरूरी है। अपने रोज के रूटीन के खाने में प्रोटीन से भरपूर चीजें, ताजे फल, सब्जियां, नट्स और साबुत अनाज शामिल करें।
विटामिन C और E, जिंक और हेल्दी फैट से भरपूर फूड्स त्वचा की सेहत और कोलेजन के प्रोडक्शन में मदद करते हैं। ध्यान रहे, क्रैश डाइट (अचानक बहुत कम खाना शुरू कर देना) और कैलोरी को बहुत ज्यादा सीमित करने से बचें, क्योंकि इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिसका असर आपकी त्वचा, बालों और पूरे लुक पर पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: प्रदूषण से होने वाले एक्ने और नॉर्मल पिंपल्स में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान
2. पर्याप्त पानी पिएं
त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए शरीर में पानी की सही मात्रा (हाइड्रेशन) होना भी उतना ही जरूरी है। दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, क्योंकि शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन से आपकी त्वचा रूखी और बेजान दिख सकती है। इसके लिए अपनी डाइट में खीरा, तरबूज और संतरा जैसी पानी से भरपूर चीजें शामिल करें।
how to maintain natural skin glow during weight loss journey 01
3. नॉर्मल स्किनकेयर रूटीन फॉलो करें
वजन कम करने के दौरान स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए एक नॉर्मल स्किनकेयर रूटीन अपनाएं, जिसमें एक जेंटल क्लींजर, मॉइस्चराइजर और SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन शामिल हो। वजन कम होने से कभी-कभी चेहरे का वॉल्यूम बदल सकता है, जिससे चेहरा पहले की तुलना में कम भरा हुआ लग सकता है। यह तब ज्यादा साफ तौर पर दिखता है, जब वजन बहुत तेजी से कम होता है।
धीरे-धीरे वजन कम करने से आपके शरीर को खुद को ढालने का समय मिलता है और यह त्वचा की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। ध्यान रखें कि मॉइस्चराइजर और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स, वजन कम होने की वजह से चेहरे की चर्बी में आने वाले बदलावों को पूरी तरह से नहीं रोक सकते हैं।
4. पर्याप्त नींद लें
हर रात 7 से 9 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें, क्योंकि ठीक से न सो पाने से चेहरा थका हुआ लग सकता है और त्वचा के रिपेयर होने की प्रक्रिया पर भी असर पड़ सकता है।
5. फिजिकल एक्टिविटी करें
नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी या एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और यह आपकी पूरी सेहत के लिए फायदेमंद है। हालांकि, एक्सरसाइज करने के बाद हमेशा अपना चेहरा साफ करें ताकि पसीना, तेल और गंदगी निकल जाए।
इसे भी पढ़ें: Myth vs Fact: क्या बार-बार चेहरा धोने से सचमुच दूर होता है प्रदूषण? डॉक्टर से जानें सच
6. स्मोकिंग या अल्कोहल से बचें
स्मोकिंग और बहुत ज्यादा अल्कोहल पीने से बचें, क्योंकि ये दोनों ही त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं।
डॉ. श्रद्धा कहती है, सबसे जरूरी बात यह है कि जल्दी रिजल्ट पाने के बजाय, लंबे समय तक टिकने वाले वजन घटाने के तरीकों पर ध्यान दें। संतुलित पोषण, भरपूर पानी पीना, नियमित एक्सरसाइज, अच्छी नींद और लगातार स्किनकेयर का सही तालमेल आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करेगा, जबकि आप अपने फिटनेस के लक्ष्यों को लेकर काम कर रहे होंगे।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2025 में MAGNA MEDICA Berkala Ilmiah Kedokteran dan Kesehatan में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, वजन कम करने के दौरान त्वचा की नेचुरल चमक और सेहत बनाए रखने के लिए सिर्फ बाहरी क्रीमों पर निर्भर रहने के बजाय अंदरूनी पोषण पर ध्यान देना सबसे जरूरी है। इसके लिए अपने आहार में विटामिन A, C, E और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए, जो त्वचा की नमी और उसका फ्लेक्सिबिलिटी बनाए रखते हैं। साथ ही, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स त्वचा को नुकसान और तनाव से बचाते हैं, जिससे नई सेल्स के बनने में मदद मिलती है और उम्र के असर को धीमा करके त्वचा हेल्दी रखी जा सकती है।
निष्कर्ष
तेजी से वजन घटाने या बहुत रिस्ट्रिक्टिव डाइट अपनाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। वजन कम करने के दौरान त्वचा की नेचुरल चमक और सेहत बनाए रखने के लिए क्रैश डाइट से बचना और पोषक तत्वों से भरपूर बैलेंस डाइट लेना बेहद जरूरी है।
इसके साथ ही, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, नियमित स्किनकेयर रूटीन का पालन करना, पूरी नींद लें और स्मोकिंग या अल्कोहल से बचना चाहिए। हमेशा तेज नतीजों पाने के बजाय धीरे-धीरे और स्थायी रूप से वजन घटाने पर ध्यान दें, ताकि आपकी सेहत और त्वचा दोनों स्वस्थ रहें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
हेल्दी स्किन के लिए क्या करें?
स्किन को हेल्दी और स्वस्थ रखने के लिए चेहरा साफ करें, मॉइस्चराइज रखें, पर्याप्त पानी पिएं, हेल्दी और बैलेंस डाइट लें, सनस्क्रीन लगाएं, पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस कम करें।वजन कम करने के लिए क्या करें?
वजन कम करने के लिए प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से युक्त फूड्स खाएं, कम कैलोरी वाला खाना खाएं, पर्याप्त पानी पिएं, भरपूर नींद लें और नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 15, 2026 22:34 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu
