बढ़ते प्रदूषण के कारण न सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है, बल्कि इसके कारण व्यक्ति की स्किन भी प्रभावित होती है और त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। प्रदूषण से त्वचा को बचाने के लिए कई लोग बार-बार चेहरा धोते हैं, ताकि इससे स्किन पर जमा प्रदूषण के कणों को साफ किया जा सके, लेकिन क्या ऐसा करना वाकई में फायदेमंद है? ऐसे में Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant dermatologist and Aesthetic Physician, Aster RV Hospital, Bengaluru कहते हैं, लोग सोचते हैं कि दिनभर बार-बार चेहरा धोने से प्रदूषण हट जाता है और त्वचा स्वस्थ रहती है, लेकिन ऐसा करना सेफ नहीं है।
क्या बार-बार चेहरा धोने से प्रदूषण हट जाता है?
डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, चेहरा धोने से त्वचा पर जमी धूल, पसीना, एक्स्ट्रा ऑयल और प्रदूषण के कण हट जाते हैं। हालांकि, बहुत बार चेहरा धोने से कोई ज्यादा सुरक्षा नहीं मिलती है। बल्कि, इससे त्वचा की नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर (नेचुरल प्रोटेक्टिव बैरियर) को नुकसान पहुंच सकता है।
स्किन नेचुरल ऑयल बनाती है, जो नमी बनाए रखने और बाहरी हानिकारक तत्वों से बचाने में मदद करते हैं। जब बार-बार चेहरा धोने से ये तेल हट जाते हैं, तो स्किन ड्राई, खिंची-खिंची, सेंसिटिव और परेशान (irritated) हो सकती है। इसलिए, बार-बार चेहरा धोना हमेशा स्किन के लिए बेहतर नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रदूषण आपकी त्वचा को बना रहा है बेजान? इससे बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार चेहरा धोने से क्या परेशानियां होती हैं?
डॉ. सुनील आगे कहते हैं, जिन लोगों की त्वचा पहले से ही रूखी, सेंसिटिव है या जिनके चेहरे पर मुंहासे (acne) जल्दी निकलते हैं, उनके लिए बार-बार चेहरा धोना और भी समस्याएं पैदा कर सकता है। बहुत ज्यादा चेहरा धोने से त्वचा पर रेडनेस, खुजली, पपड़ी निकलना और सेंसिटिविटी बढ़ सकती है।
does washing your face frequently really remove pollution particles mn
ज्यादा ऑयली हो सकती है स्किन
डॉ. सुनील के अनुसार, तेज साबुन, हार्श फेस वॉश या गर्म पानी का इस्तेमाल इन समस्याओं को और बढ़ा सकता है। कुछ लोग यह भी देख सकते हैं कि बार-बार चेहरा धोने के बाद उनकी त्वचा और ज्यादा ऑयली हो गई है, क्योंकि त्वचा रूखेपन की भरपाई करने की कोशिश कर रही होती है। हालांकि, चेहरा धोने से हर किसी को सीधे तौर पर मुंहासे नहीं होते हैं।
मुंहासे होने के हो सकते हैं कई कारण
डॉ. सुनील का कहना है, मुंहासे कई कारणों से होते हैं, जैसे कि
- बहुत ज्यादा तेल बनना
- रोमछिद्रों (pores) का बंद होना
- हार्मोन और बैक्टीरिया के कारण
- स्किन को जोर-जोर से रगड़ने
- चेहरा धोने से पहले से मौजूद मुंहासे
ये सभी कारण और भी ज्यादा परेशान कर सकते हैं और सूजन (inflammation) बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: अपनी त्वचा को प्रदूषण से कैसे बचाएं? डॉक्टर से जानें
स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
डॉ. सुनील के अनुसार, प्रदूषण के दौरान इससे स्किन को बचाने के लिए चेहरे को बार-बार धोने के बजाय, इससे जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है।
- सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप दिन में दो बार (एक बार सुबह और एक बार रात को सोने से पहले) अपनी स्किन टाइप के अनुसार एक माइल्ड क्लींजर से चेहरा धोएं।
- अगर आप कई घंटों तक बाहर भारी प्रदूषण में रहे हैं, तो घर लौटने पर चेहरा धो सकते हैं, खासकर तब जब आपको त्वचा गंदी या पसीने से भरी लगे।
- चेहरा धोते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
- इसके बाद त्वचा को रगड़ने से बचें
- एक साफ तौलिए से हल्के हाथों से थपथपाकर चेहरा सुखाएं।
- इसके बाद, त्वचा की प्रोटेक्टिव लेयर को बनाए रखने के लिए एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं।
डॉ. सुनील आगे कहते हैं, ध्यान रहे, प्रदूषण से बचाव का मतलब बार-बार चेहरा धोना नहीं है। इसमें सही तरीके से साफ करना, नियमित रूप से मॉइस्चराइज करना और अपनी त्वचा को पर्यावरणीय नुकसान से बचाना शामिल है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2020 में International Journal of Womens Dermatology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, प्रदूषण से त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए चेहरे की सफाई बेहद जरूरी है, लेकिन बार-बार धोने के बजाय दिन में सिर्फ दो बार (सुबह और शाम) चेहरा धोना चाहिए। सुबह की सफाई त्वचा को तैयार करती है और शाम की सफाई दिनभर की धूल-मिट्टी को हटाने के लिए ब्रश या वॉशक्लॉथ की मदद से की जानी चाहिए। चूंकि सिर्फ चेहरा धोने से PM2.5 जैसे बेहद महीन कणों का अंदर जाना पूरी तरह नहीं रुकता है, इसलिए क्लींजिंग के तुरंत बाद एंटीऑक्सीडेंट्स, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि स्किन पर एक मजबूत स्किन बैरियर बना रहे।
साल 2017 में Clinical, Cosmetic and Investigational Dermatology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, प्रदूषण से बचने के लिए त्वचा को साफ करना जरूरी है, लेकिन बार-बार चेहरा धोने या हार्श स्क्रब व डिटर्जेंट के इस्तेमाल से स्किन का नेचुरल बैरियर और सुरक्षात्मक तत्व कमजोर हो सकते हैं। इसलिए हमेशा माइल्ड मेडिकल क्लींजर का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि प्रदूषक कण त्वचा की गहराई में जाकर ऑक्सीडेटिव तनाव पैदा करते हैं और नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स को खत्म कर देते हैं। सिर्फ चेहरा धोने के बजाय त्वचा की बेहतर सुरक्षा के लिए मॉइस्चराइजर (इमोलिएंट्स) और सनस्क्रीन (UVA/UVB सुरक्षा) का इस्तेमाल करना भी बेहद जरूरी है।
निष्कर्ष
चेहरा धोने से त्वचा पर मौजूद गंदगी हट जाती है, लेकिन बार-बार चेहरा धोने से स्किन के सेंसिटिव होने, ड्राई होने, स्किन बैरियर को नुकसान होने, ज्यादा मुंहासे आने, स्किन के ज्यादा ऑयली होने और स्किन से जुड़ी कई परेशानियों के बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए चेहरे को दिन में 2 बार धोएं, बाहर से आने पर चेहरा धोएं, ज्यादा गर्म पानी के इस्तेमाल से बचें, त्वचा को रगड़ें नहीं और स्किन को मॉइस्चराइज रखें।
ध्यान रहे, प्रदूषण के कारण या स्किन से जुड़ी अन्य परेशानियां होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और हेल्दी स्किन के लिए हेल्दी स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
प्रदूषण से स्किन को क्या नुकसान होता है?
प्रदूषण से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, जिसके कारण स्किन बैरियर के कमजोर होने, मुंहासे, ब्रेकआउट्स, स्किन से जुड़ी समस्याएं, एजिंग, दाग-धब्बे और हाइपरपिग्मेंटेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करना चाहिए?
स्किन को स्वस्थ रखने के लिए चेहरे को अच्छे से साफ करें, धूप से बचें, स्किन को मॉइस्चराइज करें, पर्याप्त पानी पिएं, भरपूर नींद लें, स्ट्रेस मैनेज करें और पोषक तत्वों से युक्त बैलेंस डाइट लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 14, 2026 23:12 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu
