खूबसूरत, साफ और चमकदार स्किन पाने के लिए लोग कई तरह के महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो घरेलू नुस्खों की मदद से अपनी स्किन को चमकदार और हेल्दी रखने की कोशिश करते हैं। नीला फूल यानी अपराजिता का इस्तेमाल भी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है। अपराजिता के फूल में एंथोसायनिन जैसे नेचुरल पिगमेंट और एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड्स पाए जाते हैं। ये स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए, आइए इस लेख में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि अपराजिता फूल से फेस मास्क कैसे बनाएं और इसके क्या फायदे हैं?
अपराजिता फूल फेस मास्क के फायदे
साल 2021 में Molecules में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, अपराजिता का फूल स्किन में नमी के लेवल को बनाए रखने में सबसे ज्यादा प्रभावी है। यह ट्रैंसएपिडर्मल वॉटर लॉस को कम करता है, जिससे स्किन लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहती है।
डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि अपराजिता फूल से तैयार फेस मास्क स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसका उपयोग करने से-
1. त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मददगार
अपराजिता के फूल में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो स्किन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। फ्री रेडिकल्स स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं और समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षणों को मैनेज कर सकते हैं।
2. स्किन को चमकदार बनाए
अपराजिता के फूल से तैयार फेस मास्क स्किन को साफ और तरोताजा महसूस कराने में मदद कर सकता है। इसमें इस्तेमाल होने वाली नेचुरल सामग्रियां स्किन को नमी देने में फायदेमंद हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: स्ट्रेस भगाए और स्किन में लाए निखार: जानें ब्लू टी पीने के जबरदस्त फायदे
3. स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद
अगर अपराजिता के फेस मास्क में एलोवेरा जेल मिलाया जाए तो यह स्किन को नमी देने में मदद कर सकता है। एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो ड्राई और बेजान स्किन को मुलायम महसूस करा सकते हैं।
4. समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोकें
एंटीऑक्सीडेंट स्किन को पर्यावरण से होने वाले नुकसान से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। अपराजिता के फूल में मौजूद एंथोसायनिन के कारण इसे एंटी-एजिंग स्किन केयर में इस्तेमाल किया जाता है।
5. त्वचा को तरोताजा महसूस कराने में मददगार
अपराजिता के फूलों से तैयार ठंडा फेस मास्क चेहरे को कुछ समय के लिए ठंडक और ताजगी दे सकता है। गर्मी या थकान के बाद इसका इस्तेमाल एक घरेलू स्किन केयर विकल्प के लिए अच्छा हो सकता है।
Aparajita-Face-Mask-Benefits
घर पर कैसे बनाएं अपराजिता के फूल का फेस मास्क?
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, अपराजिता के फूल से फेस मास्क बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है-
सामग्री
- अपराजिता के फूल- 5-6
- एलोवेरा जेल- 1 छोटा चम्मच
- साफ पानी- जरूरत के अनुसार
फेस मास्क बनाने का तरीका
- सबसे पहले अपराजिता के फूलों को अच्छी तरह साफ करें।
- इन्हें थोड़े से पानी में भिगोकर या पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं।
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- इस मिश्रण को साफ चेहरे पर एक पतली परत में लगाएं।
- लगभग 10 से 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।
अपराजिता का फेस मास्क इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानियां
डॉ. किरण गुप्ता के मुताबिक, अपराजित फेस मास्क में इस्तेमाल होने वाली नेचुरल चीजें होने के बाद हर चीज सभी की स्किन को सूट करें, यह जरूरी नहीं है। इसलिए, कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- फेस मास्क लगाने से पहले हाथ के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करें और 24 घंटे तक प्रतिक्रिया देखें।
- सेंसिटिव स्किन, एक्जिमा या स्किन पर घाव होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
- मास्क को आंखों के आस-पास लगाने से बचें।
- चेहरे पर इस फेस मास्क को ज्यादा देर तक न रखें।
- फेस मास्क का इस्तेमाल करने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
- दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
इसे भी पढ़ें: क्या आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी 'अपराजिता' वाकई याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाती है? बता रहे हैं आयुर्वेदाचार्य
क्या रोजाना लगा सकते हैं अपराजिता का फेस मास्क?
डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि रोजाना चेहरे पर अपराजिता का फेस मास्क लगाने की जरूरत नहीं होती है। घरेलू फेस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करना काफी होता है। बार-बार अलग-अलग नेचुरल सामग्री चेहरे पर लगाने से कुछ लोगों को स्किन पर जलन, ड्राईनेस या एलर्जी की समस्या हो सकती है।
निष्कर्ष
अपराजिता का नीला फूल यानी बटरफ्लाई पी अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण स्किन केयर के लिए एक नेचुरल विकल्प है। एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर इसका फेस मास्क तैयार किया जा सकता है। यह स्किन को तरोताजा और मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है। ध्यान रहे, अगर आप पहली बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पैच टेस्ट जरूर कर लें।
Image Credit: Freepik
FAQ
अपराजिता के फूल को उबालकर पीने से क्या होता है?
अपराजिता के फूलों को पानी में उबालकर पीने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जो मानसिक तनाव, चिंता और सिरदर्द को दूर करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है।अपराजिता फूल के क्या नुकसान हैं?
अपराजिता के फूलों का ज्यादा सेवन करने से दस्त, गैस्ट्राइटिस या पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 14, 2026 16:45 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
