Sat Nov 14, 2026 | 03:21 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vidya Tickoo , Consultant Endocrinologist & Diabetologist

डायबिटीज वाले लोगों की त्वचा बहुत ज्यादा खुजलीदार क्यों हो जाती है? डॉक्टर से जानें

डायबिटीज के मरीजों में त्वचा में खुजली की समस्या आम है, जिसके मुख्य कारण हाई ब्लड शुगर, डिहाइड्रेशन और इंफेक्शन हैं। इससे राहत पाने के लिए ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना, पर्याप्त पानी पीना और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना जरूरी है।
डायबिटीज वाले लोगों की त्वचा बहुत ज्यादा खुजलीदार क्यों हो जाती है? डॉक्टर से जानेंडायबिटीज वाले लोगों की त्वचा बहुत ज्यादा खुजलीदार क्यों हो जाती है? डॉक्टर से जानें

आज के समय में बहुत से लोग ब्लड शुगर की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण अक्सर लोगों को थकान, कमजोरी, बार-बार पेशाब आने, बिना किसी कारण के वजन कम होने और बार-बार प्यास लगने जैसी समस्याएं होती हैं। ब्लड शुगर के कारण कई बार लोगों की स्किन पर भी असर होता है। इसके कारण कई बार लोगों को स्किन में खुजली होने जैसी समस्याएं होती हैं, लेकिन ऐसा क्यों होता है? आइए इस बारे में Dr. Vidya Tickoo, Consultant Endocrinologist & Diabetologist Yashoda Hospitals, Hitech City, Hyderabad से जानें।

डायबिटीज वाले लोगों को स्किन में खुजली क्यों होती है?

डॉ. विद्या के अनुसार, डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अक्सर त्वचा में खुजली की समस्या होती है, जो आमतौर पर हाई ब्लड शुगर के त्वचा पर पड़ने वाले अलग-अलग प्रभावों के कारण होती है। जब ग्लूकोज का स्तर ज्यादा होता है, तो शरीर मूत्र के माध्यम से अतिरिक्त शुगर को बाहर निकाल देता है, साथ ही लिक्विड चीजें भी बाहर निकल जाती हैं। जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। ऐसी स्थिति में खुजली की संभावना बढ़ जाती है।

डिहाइड्रेशन के कारण

इससे निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) और स्किन ड्राई हो सकती है, जो अक्सर खिंची हुई, पपड़ीदार और बहुत ज्यादा खुजली वाली हो जाती है। इसके अलावा, डायबिटीज पसीने को कम कर सकता है और छोटी नसों (खासकर पैरों और तलवों में होती हैं) को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे ड्राईनेस और खुजली की संभावना बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: ये 5 संकेत बताते हैं कि आपका ब्लड शुगर बहुत ज्यादा है, डॉक्टर से जानें औेर रहें सतर्क

फंगल या बैक्टीरियल इंफेक्शन

स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को कमजोर करने के अलावा, हाई ग्लूकोज बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन के खतरे को भी बढ़ाता है। जिसके कारण त्वचा में खुजली की समस्या होती है। रेडनेस, पपड़ीदार या फफोलेदार खुजली वाले दाने कैंडिडा यीस्ट इंफेक्शन, एथलीट फुट, जांघों में खुजली और दाद के कारण हो सकते हैं, खासकर गर्म और नम जगहों पर जैसे कि जांघों के बीच, स्तनों के नीचे, पैर की उंगलियों के बीच और नाखूनों के आसपास।

why diabetes causes severe skin itching 01why diabetes causes severe skin itching 01

खराब ब्लड सर्कुलेशन

हाई ब्लड शुगर के कारण ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण पैरों के निचले हिस्से में भी खुजली हो सकती है। कभी-कभी खुजली ग्लूकोज मॉनिटरिंग पैच से त्वचा में जलन या इंसुलिन या डायबिटीज की दवाओं की प्रतिक्रिया से भी जुड़ी हो सकती है।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2019 में Postepy Dermatologii Alergologii में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों में खुजली की समस्या मुख्य रूप से त्वचा के अत्यधिक सूखेपन, तंत्रिका के नुकसान (न्यूरोपैथी), अनियंत्रित ब्लड शुगर और इंफेक्शन के कारण होती है। इससे राहत पाने के लिए नियमित रूप से 5% यूरिया युक्त मॉइस्चराइजर या लौंग का तेल लगाएं, हल्के गुनगुने पानी और सौम्य साबुन से नहाएं और ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें। इसके साथ ही, ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखना, न्यूरोपैथी के लिए अल्फा-लिपोइक एसिड का इस्तेमाल करना और ब्लड शुगर बढ़ाने वाली कॉर्टिकोस्टेरॉइड दवाओं के इस्तेमाल से बचना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी बार-बार होती है खुजली? जानें इसके कारण और कब डॉक्टर को दिखाना है जरूरी

ब्लड शुगर में खुजली की समस्या से बचने के लिए क्या करें?

डॉ. विद्या का कहना है, ब्लड शुगर की स्थिति में त्वचा की खुजली की समस्या से राहत के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है। जैसे-

  • ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखें।
  • पर्याप्त पानी पिएं।
  • गर्म पानी के बजाय गुनगुने पानी से नहाएं।
  • त्वचा को थपथपाकर सुखाएं।
  • हर दिन, खासकर नहाने के बाद, खुशबू रहित मॉइस्चराइजिंग क्रीम या मलहम का इस्तेमाल करें।

ये सभी आदतें खुजली को कम करने में मदद करेंगी। ध्यान रहे, खुजली करने से बचें क्योंकि ऐसा करने से इंफेक्शन वाली त्वचा फट सकती है।

डॉक्टर से कब मिलें?

डॉ. विद्या का कहना है, अगर खुजली बनी रहती है, आपको दाने, स्राव, सूजन, दर्द या ऐसा घाव दिखाई देता है, जो ठीक नहीं हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

निष्कर्ष

डायबिटीज के मरीजों में त्वचा की खुजली एक आम समस्या है, जिसका मुख्य कारण हाई ब्लड शुगर, डिहाइड्रेशन, त्वचा का रूखापन, नसों को नुकसान, खराब ब्लड सर्कुलेशन और फंगल या बैक्टीरियल इंफेक्शन (जैसे कैंडिडा) हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए ब्लड शुगर को नियंत्रित रखें, पर्याप्त पानी पिएं, गुनगुने पानी से नहाएं और बिना खुशबू वाले मॉइस्चराइजर का नियमित इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। इस दौरान त्वचा को खरोंचने से बचें ताकि इंफेक्शन न बढ़े।

अगर खुजली के साथ दाने, सूजन, दर्द या ठीक न होने वाले घाव जैसी स्थिति दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • ब्लड शुगर के लक्षण क्या है?

    ब्लड शुगर की समस्या से पीड़ित लोगों को बार-बार पेशाब आने, अधिक प्यास लगने, मुंह सूखने, थकान, कमजोरी, बिना किसी कारण के वजन कम होने, धुंधला दिखने, घाव के धीरे भरने, बार-बार इंफेक्शन होने और हाथों-पैरों में झनझनाहट होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • त्वचा में खुजली होने के क्या कारण है?

    ड्राई स्किन, सोरायसिस, खाज, स्कैबीज, दवाइयों, एलर्जी, कीड़े काटने, पोषण की कमी, डायबिटीज, प्रेग्नेंसी, लिवर या किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को त्वचा में खुजली की समस्या हो सकती है।

Read Next

→ सर्दियों में त्वचा को फटने से कैसे बचाएं? अपनाएं ये 7 असरदार तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 14, 2026 13:09 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Vidya Tickoo